[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile अब हर कोई चला सकेगा जीप! कंपास और मेरिडियन पर ₹2.58 लाख तक की भारी छूट

अब हर कोई चला सकेगा जीप! कंपास और मेरिडियन पर ₹2.58 लाख तक की भारी छूट

0
अब हर कोई चला सकेगा जीप! कंपास और मेरिडियन पर ₹2.58 लाख तक की भारी छूट
जीप कंपास और मेरिडियन पर ₹2.58 लाख तक की छूट | नई कीमतें 2025

Jeep Compass Meridian Price Cut GST Impact: अगर आप इस फेस्टिव सीजन, जीप खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए जीप इंडिया बहुत अच्छी खुशखबरी लायीहै. जी हां, जीप इंडिया ने अपनी लोकप्रिय एसयूवी मॉडल्स, कंपास और मेरिडियन की एक्स-शोरूम कीमतों में कटौती की घोषणा की है. नयी कीमतें 22 सितंबर 2025 से देशभर में लागू होंगी. यानी यह बदलाव आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है क्योंकि इस त्योहार कंपास और मेरिडियन अब पहले से ज्यादा किफायती दाम मे मिलेंगी.

रशलेन की रिपोर्ट के अनुसार, जीप ने अपने डीलरों को नई जीएसटी दरों के आधार पर एसयूवी की संशोधित एक्स-शोरूम कीमतों की जानकारी दे दी है. इसका मतलब आने वाले दिनों में इसकी फाइनल कीमतों का ऐलान होने की उम्मीद है. फिलहाल, जीप भारत में चार एसयूवी बेचती है, और ये सभी 22 सितंबर के बाद कम कीमतों पर मिलेंगी.आइए, कंपास और मेरिडियन जैसे पॉपुलर मॉडल्स की नई कीमतों पर एक नजर डालते हैं.

नये जीएसटी दरों के अनुसार कंपास की नयी कीमत

अब जीएसटी दर कम होने की वजह से जीप कंपास की शुरुआती कीमत 17,73,000 रुपये हो गई है. पहले इस पर 28% जीएसटी और 22% का अतिरिक्त टैक्स लगता था, यानी कुल मिलाकर 50% टैक्स देना पड़ताथा. लेकिन नयी व्यवस्था में यह अतिरिक्त टैक्स हटा दिया गया है. अब 4 मीटर से बड़ी और 1,500 सीसी से ज्यादा इंजन वाली एसयूवी पर सिर्फ 40% जीएसटी लगेगा. इससे कंपास की कीमत करीब 10% तक सस्ती हो गई है. टैक्स कम होने से जीप कंपास अब पहले से ज्यादा किफायती और खरीदने में आसान हो गई है.

जीप कंपास की नयी एक्स-शोरूम कीमतें (सांकेतिक)

जीप कंपास के बेस वेरिएंट स्पोर्ट 2.0DMT की कीमत में अब 1.26 लाख रुपये की कमी कर दी गई है. इसके साथ ही, लिमिटेड (O)2.0DMT और ATFWD वेरिएंट की कीमतें भी घटाई गई हैं. अब ये वेरिएंट क्रमशः 24.58 लाख रुपये और 26.45 लाख रुपये में उपलब्ध होंगे.

इन वेरिएंट्स की कीमत में क्रमशः 1.75 लाख और 1.88 लाख रुपये की कटौती की गई है. इस बदलाव के साथ, जीप कंपास पहले से और भी किफायती हो गई है, जिससे इसे खरीदना अब और भी आसान हो गया है.

जीप कंपास के कई वेरिएंट्स की कीमतों में अब अच्छी खासी कटौती हो चुकी है, जिससे यह एसयूवी पहले से और भी किफायती हो गई है. लॉन्गिट्यूड 2.0 DMT वेरिएंट की कीमत में 1.48 लाख रुपये की कमी हुई है और अब इसे 20.85 लाख रुपये में खरीदा जा सकता है. वहीं, लॉन्गिट्यूड(O2) 2.0 DMT की कीमत में 1.65 लाख रुपये की कटौती के बाद नयी कीमत 23.18 लाख रुपये हो गई . लॉगिट्यूड 2.0 DAT FWD वेरिएंट की कीमत भी घटाकर अब 22.71 लाख रुपये कर दी गई है, जबकि लॉन्गिट्यूड (O2)2.0 DAT FWD की कीमत में 1.78 लाख रुपये की कमी की गई है और यह अब 25.05 लाख रुपये में उपलब्ध है.

मॉडल S (O2) 2.0 DMT की कीमत में भी 1.88 लाख रुपये की कमी हुई है और अब इसकी कीमत 26.45 लाख रुपये हो गई है. इसी तरह, मॉडल S (O2) 2.0 DAT FWD की कीमत 2.02 लाख रुपये घटकर 28.31 लाख रुपये हो गई है. सबसे ज्यादा फायदा उन ग्राहकों को होगा, जो कंपास मॉडल S (O2) 4×4 2.0 DAT वेरिएंट लेना चाहते हैं. इस वेरिएंट की कीमत में 2.16 लाख रुपये की कटौती की गई है, जिससे इसकी नयी कीमत 30.25 लाख रुपये हो गई है. इसके अलावा, कंपास ट्रेल2.0DMT की कीमत में भी 1.68 लाख रुपये की कमी हुई है और यह अब 23.66 लाख रुपये में मिलने वाली है. ट्रेल 2.0 DAT FWD की कीमत में 1.82 लाख रुपये की कटौती के बाद यह 25.52 लाख रुपये में यह उपलब्ध है. इन नयी कीमतों के साथ, जीप कंपास के सभी वेरिएंट अब पहले से ज्यादा किफायती हो गए हैं, जो खरीददारों के लिए एक अच्छा मौका साबित हो सकता है.

जीप मेरिडियन की नयी कीमतें, जानें कितनी हुईं सस्ती

GST में बदलाव होने के बाद अब जीप मेरिडियन पर 40% टैक्स लग रहा है, जबकि पहले कुल 50% टैक्स देना पड़ता था (28%GST + 22%उपकर). इसी वजह से इसकी कीमतों में अच्छी-खासी कटौती हुई है यानी अब वेरिएंट 1.66 लाख से लेकर 2.58 लाख रुपये तक सस्ते मिल रहे हैं.लॉन्गिट्यूड बेस 4×2MT मॉडल अब 1.66 लाख रुपये सस्ता होकर 23.33 लाख रुपये में मिल रहा है. वहीं, लॉन्गिट्यूड प्लस 4×2MT की कीमत में 1.85 लाख रुपये की कटौती हुई है और अब इसकी कीमत 25.95 लाख रुपये है. अगर आप ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाला वेरिएंट खरीदने की सोच रहे हैं, तो लॉन्गिट्यूड बेस 4×29AT अब 1.91 लाख रुपये कम होकर 26.88 लाख रुपये हो गया है. वहीं लॉन्गिट्यूड प्लस 4×29AT की कीमत 2.05 लाख रुपये घट कर 28.74 लाख रुपये हो गई है.

ऐसे में अगर आप इस त्योहार जीप मेरिडियन खरीदने की सोच रहे थे, तो आपको इससे बेहतर मौका शायद ही मिले.

(रिपोर्ट : सौम्या शाहदेव)

स्कोडा ने घटाए कारों के दाम, जीएसटी कटौती का पूरा लाभ ग्राहकों को

ऑटो सेक्टर को मिलेगा बूम, सियाम ने बताया जीएसटी कटौती का असर

Previous article Bihar Elections 2025: जन सुराज में टिकट की कीमत 21 हजार! उम्मीदवार तय करेगी जनता, पीके ने किया ऐलान
Next article 117.49 करोड़ से अपग्रेड होगा स्टेट हाईवे-17, बिहार के इस शहर का सफर होगा आसान
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel