[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile Jawa 42 खरीदने से पहले जान लें प्राइस, माइलेज, टॉप स्पीड और परफॉर्मेंस

Jawa 42 खरीदने से पहले जान लें प्राइस, माइलेज, टॉप स्पीड और परफॉर्मेंस

0
Jawa 42 खरीदने से पहले जान लें प्राइस, माइलेज, टॉप स्पीड और परफॉर्मेंस
Jawa 42 (Photo: Jawa Yezdi Motorcycle)

Jawa 42 हमेशा से ही ब्रांड की सबसे एक्सेसिबल बाइक में से एक है. नए वेरिएंट्स, नए रंग और बेहतर सीट कम्फर्ट के साथ ये बाइक और भी आकर्षक बन गई है. मतलब, इंडिया में बाइक खरीदने वाले यूजर्स को रेट्रो स्टाइल के साथ मॉडर्न फीचर्स और परफॉर्मेंस भी आसानी से मिल रहे हैं. Jawa 42 खासतौर पर 350cc राइवल के मुकाबले हल्की और राइडिंग में एंगेजिंग महसूस कराने वाली है. इसमें कई वेरिएंट्स भी हैं, जिससे हर राइडर अपनी जरूरत के हिसाब से चुन सकता है. आइए इस बाइक के बारे में और बातें जानते हैं.

कीमत, इंजन, माइलेज और टॉप स्पीड

Jawa 42 की शरुआती कीमत ₹1.84 लाख (ex-showroom) से शुरू होती है. ये कीमत आपके चुने गए वेरिएंट पर थोड़ी बहुत बदल सकती है.

इस बाइक में 294.7cc का लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन लगा है, जो लगभग 26.9 hp की पावर और 26.8 Nm का टॉर्क देता है. इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. माइलेज की बात करें तो Jawa 42 करीब 33 kmpl देती है. वैसे असल में ये 28-35 kmpl के बीच रहती है, ड्राइविंग स्टाइल और ट्रैफिक पर डिपेंड करता है. टॉप स्पीड की अगर बात करें तो ये बाइक लगभग 130 kmph तक जा सकती है. मतलब हाईवे पर क्रूजिंग करने में बिल्कुल आरामदायक है और इंजन पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ता.

सीट की ऊंचाई, फीचर्स और प्रैक्टिकलिटी

Jawa 42 की सबसे बड़ी खासियत इसकी 788 mm की सीट हाइट है. इस थोड़ी नीची सीट हाइट और अपराइट राइडिंग पोस्चर का मतलब है कि शहर की ट्रैफिक में भी बाइक पर कंट्रोल रखना आसान है.

अब बात करते हैं इसके हार्डवेयर फीचर्स की. Jawa 42 के दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक्स लगे हैं और साथ में ड्यूल चैनल ABS भी है, जो ब्रेकिंग को और भी सेफ बनाता है. इसके अलावा इसमें टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर ट्विन शॉकर्स जैसे फीचर्स भी हैं. इसका वजन करीब 182-184 kg है.

इसमें आपको अलॉय व्हील्स या स्पोक व्हील्स मिलते हैं, एक सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, और स्टाइल के लिए एलईडी लाइटिंग मिल जाता है. वहीं, 12.5 लीटर का फ्यूल टैंक रोजमर्रा की सवारी के साथ-साथ छोटे टूरिंग के लिए भी पूरा काफी है.

यह भी पढ़ें: 2026 Royal Enfield Guerrilla 450 खरीदने का बना रहे हैं प्लान? पहले जान लें ये जरूरी बातें

Previous article चाहिए फ्री रिवॉर्ड्स? तो फटाफट रिडीम करें आज के Free Fire MAX कोड्स
Next article bhagalpur news. नवगछिया थाना के दारोगा पर 20 हजार रुपये छीनने का आरोप
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel