[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile नए आइवरी वाइट कलर में लॉन्च हुई Jawa 42, जानें कितनी है कीमत

नए आइवरी वाइट कलर में लॉन्च हुई Jawa 42, जानें कितनी है कीमत

0
नए आइवरी वाइट कलर में लॉन्च हुई Jawa 42, जानें कितनी है कीमत
जावा 42 आइवरी शेड

मॉडर्न-क्लासिक बाइक सेगमेंट में अपनी अलग पहचान बना चुकी Jawa 42 अब नए अंदाज में सामने आई है. कंपनी ने इसके कलर पैलेट में एक नया Ivory शेड जोड़ा है, जिससे बाइक को फ्रेश और प्रीमियम लुक मिला है. इस नए कलर के साथ इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.85 लाख रुपये रखी गई है, जो इसे लाइन-अप का सबसे महंगा वेरिएंट बनाती है.

नया रंग, अलग पहचान

Ivory शेड बाइक के फ्रंट फेंडर, हेडलैंप नैसिल, फ्यूल टैंक, साइड पैनल और रियर फेंडर तक फैला हुआ है. यह पूरे बाइक को एक यूनिफॉर्म और साफ-सुथरा लुक देता है. टैंक पर बड़े अक्षरों में “Forty Two” की ब्रांडिंग और साइड पैनल पर “42” का अंक इसे और अट्रैक्टिव बनाता है.

इंजन और साइकिल पार्ट्स को ब्लैक फिनिश दिया गया है, जो Ivory कलर के साथ शानदार कॉन्ट्रास्ट बनाता है. यह कॉम्बिनेशन बाइक को फैक्ट्री-कस्टम जैसा फील देता है और इसके नियो-क्लासिक स्टाइल को और उभारता है.

अब 15 कलर ऑप्शन में अवेलेबल

इस नए अपडेट के साथ Jawa 42 अब कुल 15 कलर ऑप्शंस में अवेलेबल है. इनमें Vega White, Starship Blue Dual Tone, Voyager Red, Orion Red Matte, Sirius White और Cosmic Rock Dual Tone जैसे कई ऑप्शन शामिल हैं. इससे खरीदारों को अपनी पसंद के अनुसार ज्यादा चॉइस मिलेगी.

इंजन और परफॉर्मेंस वही दमदार

मैकेनिकल तौर पर Ivory वेरिएंट में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसमें वही 294.7cc, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 27 bhp की पावर और 26.84 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. यह इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है और इसमें असिस्ट और स्लिपर क्लच भी दिया गया है, जिससे गियर शिफ्टिंग स्मूद रहती है.

सस्पेंशन और फीचर्स

Jawa 42 डबल क्रैडल फ्रेम पर बेस्ड है. फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क और बैक में ट्विन शॉक एब्जॉर्बर सस्पेंशन दिए गए हैं. खरीदार अपनी पसंद के अनुसार अलॉय व्हील या वायर-स्पोक रिम का ऑप्शन चुन सकते हैं.

कुल मिलाकर, नया Ivory शेड Jawa 42 को और भी खास बनाता है. अगर आप मॉडर्न लुक के साथ क्लासिक स्टाइल की बाइक चाहते हैं, तो यह नया कलर आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है.

Image 157
नए आइवरी वाइट कलर में लॉन्च हुई jawa 42, जानें कितनी है कीमत 3

यह भी पढ़ें: Honda CB350C vs Royal Enfield Bullet 350: कौन सी बाइक है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स से लेकर कीमत तक का फुल कंपैरिजन

Previous article बिहार में 9000 करोड़ का विकास पैकेज, ADB डिल से टूरिज्म और हेल्थ सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार
Next article पलामू के चैनपुर नेउरा में रंगरेलियां मनाते धरा गए जेई साहेब, ग्रामीणों ने कर दी धुनाई
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel