[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile Hyundai CRETA का सस्ता वेरिएंट हो गया बंद, अब सिर्फ टॉप मॉडल में मिलेगा N Line अपडेट

Hyundai CRETA का सस्ता वेरिएंट हो गया बंद, अब सिर्फ टॉप मॉडल में मिलेगा N Line अपडेट

0
Hyundai CRETA का सस्ता वेरिएंट हो गया बंद, अब सिर्फ टॉप मॉडल में मिलेगा N Line अपडेट
Creta N Line / Pic: Hyundai Motor Company

अगर आप Hyundai Creta N Line खरीदने की योजना बना रहे थे, तो आपके लिए एक अहम खबर है. हुंडई ने अपनी स्पोर्टी मिड-साइज एसयूवी Creta N Line के सबसे किफायती वेरिएंट को चुपचाप बंद कर दिया है. अब इस मॉडल को खरीदने वाले ग्राहकों के पास पहले की तुलना में कम विकल्प बचेंगे और एंट्री प्राइस भी बढ़ जाएगी. ऐसे में नई कार खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों की जेब पर इसका सीधा असर पड़ सकता है.

अब सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलेगी Creta N Line

हुंडई कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से Creta N Line का शुरुआती N8 वेरिएंट हटाया जा चुका है. इसका मतलब है कि अब यह एसयूवी केवल टॉप-स्पेक N10 वेरिएंट में ही उपलब्ध होगी. पहले ग्राहक कम कीमत में भी N Line का स्पोर्टी एक्सपीरियंस ले सकते थे, लेकिन अब उन्हें ज्यादा कीमत वाला वेरिएंट चुनना पड़ेगा.

इस फैसले के बाद Creta N Line की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 19.03 लाख रुपये से शुरू होगी. हाल ही में कंपनी ने इस मॉडल की कीमतों में भी बढ़ोतरी की थी, जिससे इसकी कुल लागत और बढ़ गई है.

इंजन वही दमदार, पर विकल्प हुए कम

हालांकि वेरिएंट कम होने के बावजूद इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है. Creta N Line में 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 158 बीएचपी की पावर और 253 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है.

टॉप N10 वेरिएंट ग्राहकों को मैन्युअल और 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दोनों विकल्पों में उपलब्ध रहेगा. यानी परफॉर्मेंस पहले जैसी ही रहेगी, लेकिन अब एंट्री-लेवल खरीददारों के लिए विकल्प सीमित हो गए हैं.

फीचर्स में मिलेगा पूरा प्रीमियम पैकेज

अब Creta N Line खरीदने वाले सभी ग्राहकों को कंपनी का फुली-लोडेड पैकेज मिलेगा. इसमें लेवल-2 ADAS, फ्रंट पार्किंग सेंसर, 8-वे पावर्ड ड्राइवर सीट, ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम, डुअल 10.25 इंच डिस्प्ले, बोस का 8-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, ब्लूलिंक कनेक्टेड टेक्नोलॉजी और रेड एंबिएंट लाइटिंग जैसे कई प्रीमियम फीचर्स शामिल हैं.

इसके अलावा यह एसयूवी मोनो-टोन और डुअल-टोन दोनों कलर विकल्पों में उपलब्ध रहेगी.

क्या आने वाली है नई Creta?

ऑटो इंडस्ट्री में चल रही चर्चाओं के मुताबिक हुंडई अगले साल नई जेनरेशन Creta लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. माना जा रहा है कि नए मॉडल में डिजाइन, टेक्नोलॉजी और सेफ्टी फीचर्स में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. ऐसे में मौजूदा मॉडल के वेरिएंट लाइनअप को सरल बनाने की रणनीति भी इसी तैयारी का हिस्सा मानी जा रही है.

ग्राहकों के लिए क्या है इसका मतलब?

अगर आपका बजट पहले वाले एंट्री वेरिएंट के हिसाब से था, तो अब आपको ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे. हालांकि इसके बदले आपको ज्यादा फीचर्स और बेहतर इक्विपमेंट वाला वेरिएंट मिलेगा. लेकिन कम कीमत में Creta N Line खरीदने का विकल्प अब उपलब्ध नहीं रहेगा.

यह भी पढ़ें: Creta और Venue के बीच नया दांव खेलने की तैयारी में Hyundai, भारत में दिखी Bayon SUV की झलक

यह भी पढ़ें: SUV बाजार में बड़ा उलटफेर, स्कॉर्पियो ने छीनी क्रेटा की कुर्सी, बिक्री में निकली आगे

Previous article बांका एसपी ने अमरपुर थाने का किया औचक निरीक्षण, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का दिया निर्देश
Next article अब राशन के चावल की होगी क्वालिटी अपग्रेड, जानिए सरकार ने क्या नया फैसला लिया
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel