[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile Hyperloop Project: रांची से टाटा की दूरी अब सिर्फ 20 मिनट में होगी पूरी

Hyperloop Project: रांची से टाटा की दूरी अब सिर्फ 20 मिनट में होगी पूरी

0
Hyperloop Project: रांची से टाटा की दूरी अब सिर्फ 20 मिनट में होगी पूरी
Tata Ranchi Hyperloop / Symbolical AI Image

Tata Ranchi Hyperloop Project: भारत में हाई-स्पीड ट्रैवल का सपना अब टाटा से रांची के बीच हाइपरलूप प्रोजेक्ट के साथ साकार होनेवाला है. जी हां, झारखंड में परिवहन के क्षेत्र में एक नया इतिहास लिखा जा रहा है. टाटा स्टील और आईआईटी मद्रास के सहयोग से शुरू हुई हाइपरलूप परियोजना ने हाल ही में अपने सफल परीक्षण के साथ सुर्खियां बटोरीं. इस परियोजना के तहत रांची से टाटा (जमशेदपुर) की 135 किलोमीटर की दूरी को महज 20 मिनट में तय करने का दावा किया जा रहा है. यह हाई-स्पीड तकनीक न केवल समय बचाएगी, बल्कि झारखंड को तकनीकी नक्शे पर भी मजबूत करेगी.

हाइपरलूप क्या है?

हाइपरलूप एक अत्याधुनिक परिवहन तकनीक है, जिसमें वैक्यूम ट्यूब के अंदर कैप्सूल 1000 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से चलते हैं. इसकी खासियत यह है कि इसमें हवा का प्रतिरोध और घर्षण शून्य होता है, जिससे यात्रा बेहद तेज और ऊर्जा-कुशल होती है. आईआईटी मद्रास ने हाल ही में 422 मीटर लंबे टेस्ट ट्रैक पर इसका सफल परीक्षण किया, जिसे रेल मंत्रालय का भी समर्थन प्राप्त है.

रांची-टाटा रूट का महत्व भी जान लें

रांची और टाटा के बीच का यह रास्ता झारखंड का व्यस्ततम मार्गों में से एक है. रोजाना हजारों लोग काम, व्यापार और शिक्षा के लिए इस दूरी को तय करते हैं, जिसमें आमतौर पर 2.5 से 3 घंटे लगते हैं. हाइपरलूप के जरिए यह समय घटकर 20 मिनट हो जाएगा, जो स्थानीय अर्थव्यवस्था और कनेक्टिविटी के लिए क्रांतिकारी साबित हो सकता है.

भविष्य की संभावनाएं क्या हैं?

विशेषज्ञों का मानना है कि यह परियोजना सफल हुई तो झारखंड में पर्यटन, उद्योग और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा. राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास का यह सपना अब हकीकत के करीब पहुंचता दिख रहा है. हालांकि, लागत और बुनियादी ढांचे के विकास पर अभी काम जारी है.

रांची से टाटा की दूरी को 20 मिनट में तय करने वाली यह हाइपरलूप परियोजना भारत के परिवहन भविष्य की झलक है. क्या यह सपना सच होगा? इसके लिए नजरें अब अगले चरण के परीक्षणों पर टिकी हैं.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : iPhone vs Android: प्रॉडक्ट और सर्विसेज के रेट्स में इतना अंतर क्यों?

Previous article Beauty Tips: पार्लर पर अब नहीं खर्च करने पड़ेंगे हजारों रुपये, इस तरह आसानी से घर पर ही पाएं चमकदार चेहरा
Next article अलग- अलग कांड के दो आरोपित गिरफ्तार
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel