[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile 21 मई तक फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं यह पॉपुलर ऑनलाइन गेम, जानें तरीका

21 मई तक फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं यह पॉपुलर ऑनलाइन गेम, जानें तरीका

0
21 मई तक फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं यह पॉपुलर ऑनलाइन गेम, जानें तरीका

How to Download Grand Theft Auto V Free: कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच लोगों का ज्यादातर समय टीवी और ऑनलाइन गेम्स में ही बीत रहा है. ऐसे में ग्रैंड थेफ्ट ऑटो के दीवानों के लिए खशखबरी है कि आप इस गेम को फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं.

दरअसल, एपिक गेम्स ने रॉकस्टार गेम्स के साथ टीम अप किया है, जिसके तहत यूजर्स को फ्लैगशिप AAA गेम, GTA 5 मुफ्त मिल रहा है. बताते चलें कि GTA 5 गेम एपिक गेम्स के स्टोर पर विंडोज यूजर्स के लिए फ्री में उपलब्ध है. 21 मई तक आप इस गेम को फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं.

Also Read: Popular Google Doodle Games: लॉकडाउन में खेलें गूगल डूडल के मजेदार कोडिंग गेम्स

यहां बता दें आपको पूरा गेम फ्री मिल रहा है. इसमें आपको सिर्फ ट्रायल नहीं दिया जा रहा है. रिपोर्ट्स की मानें, तो कंपनी हफ्ते में एक गेम फ्री देगी. आप इस गेम को फ्री में कैसे विंडोज के लिए डाउनलोड कर सकते हैं, आइए जानें-

सबसे पहले आपको एपिक गेम्स स्टोर की वेबसाइट पर विजिट कर अपना फ्री एपिक गेम्स अकाउंट सेटअप करना है. जिनके पास पहले से अकाउंट है, वे यह स्टेप स्किप कर जाएं. अकाउंट बनाने के लिए सबसे पहले अपनी सभी डिटेल्स भरकर रजिस्टर करें. इसके बाद ही आप लॉग-इन कर पाएंगे.

Also Read: Facebook Gaming App Launch: फेसबुक ने लॉन्च किया गेमिंग ऐप, बिना डाउनलोड किये खेलें गेम

अगले स्टेप में आपको स्क्रीन के दाहिने कोने पर मौजूद गेट एपिक गेम्स बटन पर क्लिक करना है, इसके बाद फाइल इंस्टॉल होना शुरू हो जाएगी. अग गेम स्टोर अपने विंडोज डिवाइस पर डाउनलोड होने दें. इंस्टॉल होने के बाद अपने लॉग-इन पासवर्ड की मदद से एपिक गेम्स में एंटर करें.

इसके बाद आपको बायीं ओर नेविगेशन साइड बार पर मौजूद स्टोर का बटन क्लिक करना है. यहां सभी गेम्स को नजर आने में थोड़ा समय लग सकता है. यहां आपको ग्रैंड थेफ्ट आटो फाइव प्रीमियम एडिशन का पोस्टर नजर आएगा. यहां गेट जीटीए फाइव फ्री पर क्लिक करें.

इसके बाद आप सीधे चेक आडट पेज पर पहुंच जाएंगे. यहां आपको ऑर्डर प्लेस का बटन क्लिक करना होगा. गेम फ्री में हासिल करने के बाद आप लाइब्रेरी सेक्शन में जाकर इसे इंस्टॉल कर सकते हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel