[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile Lost Smartphone: मोबाइल चोरी करना भूल जाएंगे चोर, सरकार ने किया तगड़ा इंतजाम

Lost Smartphone: मोबाइल चोरी करना भूल जाएंगे चोर, सरकार ने किया तगड़ा इंतजाम

0
Lost Smartphone: मोबाइल चोरी करना भूल जाएंगे चोर, सरकार ने किया तगड़ा इंतजाम

How To Track Find Block Lost Smartphone: मोबाइल फोन खो जाने पर सबसे पहला डर इस बात का लगता है कि कोई फोन में मौजूद जानकारी का गलत इस्तमाल न कर ले. लेकिन अब मोबाइल गुम या चोरी हो जाने की स्थिति में आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. दरअसल, सरकार ने स्मार्टफोन चोरी पर लगाम लगाने के लिए एक पोर्टल सेंट्रल इक्विपमेंट आईडेंटिटी रजिस्टर (CEIR) लॉन्च किया है. इस पोर्टल का इस्तेमाल कुछ शहरों तक सीमित था. अब सरकार ने CEIR पोर्टल की सेवाएं देश के सभी राज्यों में उपलब्ध करा दी हैं.

चोरी हुआ फोन कर सकते हैं ट्रेस और ब्लॉक

किसी का स्मार्टफोन अगर खो जाता है या चोरी हो जाता है, तो वह CEIR पोर्टल पर फोन की जरूरी डीटेल दर्ज करके चोरी के फोन ट्रेस कर सकता है. यही नहीं, यह सरकारी पोर्टल खोए हुए फोन को ब्लॉक करने की सुविधा भी देता है. यही नहीं, इसकी मदद से चोरी हुए फोन को वापस हासिल किया जा सकता है. इससे पहले चोरी हुए स्मार्टफोन की रिपोर्ट नजदीकी पुलिस स्टेशन में दर्ज करानी होती है. साथ ही, चोरी हुए फोन की डीटेल दूरसंचार सहायता केंद्र के टोल फ्री नंबर 1442 दर्ज करनी होगी.

Also Read: Cheapest 5G Smartphones: 20 हजार रुपये से सस्ते ये हैं बेस्ट 5जी स्मार्टफोन्स, देखें पूरी लिस्ट
पोर्टल पर दर्ज करना होगा IMEI नंबर

अगर किसी का फोन खो जाता है या चोरी हो जाता है, तो CEIR पोर्टल पर उस स्मार्टफोन का IMEI नंबर दर्ज करना होगा. इसकी मदद से चोरी हुए फोन को ब्लॉक कर दिया जाएगा. वहीं, अगर फोन में दूसरा सिम लगा है, और वह एक्टिव है तो फोन की लोकेशन को ट्रैक करके चोरी हुए फोन को दोबारा पाया जा सकता है.

चोरी के मोबाइल का कैसे पता लगाएं?

  1. CEIR पोर्टल https://www.ceir.gov.in पर जाएं

  2. यहां Block/Lost Mobile, Check Request Status और Un-Block Found Mobile के ऑप्शंस दिखेंगे

  3. इसके बाद IMEI नंबर और स्मार्टफोन की डीटेल दर्ज करनी है

  4. अब रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ओटीपी दर्ज करना होगा

  5. यहां चोरी हुए फोन की लोकेशन मिल जाएगी. यहां पर चोरी हुए फोन को ब्लॉक भी करने का ऑप्शन मिलता है. साथ ही, ब्लॉक फोन को दोबारा अनलॉक किया जा सकता है.

Previous article VIRAL VIDEO: साइकिल के पहिये हमेशा गोल ही हों, यह जरूरी नहीं; यकीन न हो तो देखें वीडियो
Next article Xiaomi 13 Ultra Review: 50MP के चार कैमरा, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाला धाकड़ स्मार्टफोन
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel