[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile भारत में आज एंट्री करेगी Honda ZR-V, लॉन्च से पहले जानिए डिजाइन से लेकर फीचर्स तक सबकुछ

भारत में आज एंट्री करेगी Honda ZR-V, लॉन्च से पहले जानिए डिजाइन से लेकर फीचर्स तक सबकुछ

0
भारत में आज एंट्री करेगी Honda ZR-V, लॉन्च से पहले जानिए डिजाइन से लेकर फीचर्स तक सबकुछ
Honda ZR-V eHEV / Photo: Honda

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में प्रीमियम SUV सेगमेंट का मुकाबला लगातार दिलचस्प होता जा रहा है. इसी बीच Honda Cars India आज भारतीय ऑटो मार्केट में अपने पोर्टफोलियो को मजबूत करने के लिए नई ZR-V e:HEV को लॉन्च करने वाली है. खास बात यह है कि Honda इसे CBU (Completely Built-Up Unit) मॉडल के रूप में भारत लाएगी, जिससे यह सीधे प्रीमियम SUV कैटेगरी को टारगेट करेगी. कंपनी लंबे समय बाद भारत के प्रीमियम SUV सेगमेंट में वापसी कर रही है और नई ZR-V e:HEV को Honda Elevate से ऊपर पोजिशन किया जाएगा. डिजाइन से लेकर फीचर्स और हाइब्रिड टेक्नोलॉजी तक, कंपनी इस SUV को एक प्रीमियम और टेक-लोडेड पैकेज के तौर पर पेश करने की तैयारी में है.

स्पोर्टी डिजाइन के साथ प्रीमियम लुक

ZR-V e:HEV को कंपनी ने ऐसे डिजाइन किया है, जो पहली नजर में ही प्रीमियम और स्पोर्टी फील देता है. SUV के फ्रंट प्रोफाइल में स्लिम LED हेडलाइट्स और आकर्षक L-शेप DRLs दिए गए हैं, जो इसकी रोड प्रेजेंस को काफी दमदार बनाते हैं. टीजर इमेज में फ्रंट ग्रिल के बीच में दिया गया इल्यूमिनेटेड Honda बैज इसे और ज्यादा मॉडर्न और हाई-टेक लुक देता है. ग्लोबल मॉडल की तरह भारतीय वर्जन में भी क्रोम टच वाली ग्रिल, मस्कुलर बंपर, एयर वेंट्स और हनीकॉम्ब पैटर्न वाला लोअर एयर इनटेक देखने को मिल सकता है. इसमें स्लोपिंग रूफलाइन, फ्लश रूफ रेल्स और बड़ा पैनोरमिक सनरूफ भी दिया जाएगा, जो इसके ओवरऑल स्टाइल को और आकर्षक बनाता है.

फीचर्स से लैस प्रीमियम केबिन

ZR-V e:HEV के इंटीरियर में प्रीमियम ड्यूल-टोन थीम और लेयर्ड डैशबोर्ड डिजाइन देखने को मिल सकता है. SUV में बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.2-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस चार्जिंग और ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे मॉडर्न फीचर्स दिए जाने की उम्मीद है.

इसके अलावा, इसमें पावर्ड फ्रंट सीट्स, मेमोरी फंक्शन, एम्बिएंट लाइटिंग, पावर्ड टेलगेट और 12-स्पीकर Bose साउंड सिस्टम जैसे प्रीमियम फीचर्स भी मिल सकते हैं. Honda ने इस SUV में फिजिकल बटन और कंट्रोल्स को भी बरकरार रखा है, जिससे ड्राइविंग के दौरान फीचर्स का इस्तेमाल करना आसान रहेगा.

सेफ्टी और टेक्नोलॉजी पर खास फोकस

सेफ्टी के मामले में Honda ZR-V काफी एडवांस्ड मानी जा रही है. SUV में 6 एयरबैग्स, लेवल-2 ADAS, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स और रियर-व्यू कैमरा जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है. इससे यह फैमिली और लॉन्ग ड्राइव दोनों के लिए सुरक्षित ऑप्शन बन सकती है.

दमदार हाइब्रिड इंजन

Honda ZR-V में 2.0-लीटर का फोर-सिलेंडर स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन दिया जाएगा, जिसे e-CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जाएगा. यह सेटअप करीब 184hp की पावर और 315Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा. ग्लोबल मॉडल 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार लगभग 8 सेकंड में पकड़ लेती है, जिससे इसका परफॉर्मेंस काफी दमदार माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें: Duster को सीधी टक्कर देने आ रही Nissan Tekton, 9 जुलाई की तारीख हुई पक्की

Previous article सिंहेश्वर नाथ मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों में भक्तों ने की पूजा-अर्चना
Next article अमरपुर में दिनदहाड़े बैंक परिसर से बैंक कर्मी की बाइक चोरी, CCTV में तलाश रही पुलिस
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel