[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile Honda Shine 100 Vs Hero Splendor Plus: माइलेज से लेकर कम्फर्ट तक कौन है नंबर 1? देखें फुल कम्पैरिजन

Honda Shine 100 Vs Hero Splendor Plus: माइलेज से लेकर कम्फर्ट तक कौन है नंबर 1? देखें फुल कम्पैरिजन

0
Honda Shine 100 Vs Hero Splendor Plus: माइलेज से लेकर कम्फर्ट तक कौन है नंबर 1? देखें फुल कम्पैरिजन
Honda Shine 100 Vs Hero Splendor Plus

Honda Shine 100 Vs Hero Splendor Plus | Dhanteras Diwali 2025: अगर आप ऐसी बाइक लेने की सोच रहे हैं जो भरोसेमंद हो और रोजाना कितनी भी चलाएं, कोई दिक्कत न दे तो ज्यादातर लोग दो पॉपुलर बाइक्स के बीच कन्फ्यूज हो जाते हैं. वो दो बाइक्स हैं Hero Splendor Plus और Honda Shine 100. Honda Shine 100 की कीमत थोड़ी कम है और इसे शहर में आराम से चलाने के हिसाब से बनाया गया है.

वहीं बात करें Splendor Plus की तो इसमें पुराना और भरोसेमंद 97.2cc इंजन मिलता है. इतना ही नहीं, इसकी रीसेल वैल्यू भी अच्छी है और इसमें XTEC जैसी कई वेरिएंट्स का ऑप्शन भी मौजूद है. अब आइए, कीमत, माइलेज और कुछ जरूरी फीचर्स के कम्पैरिजन कर जान लेते हैं कि आपकी रोजमर्रा की सवारी के लिए इनमें दोनों में से कौन बेस्ट रहेगा.

Honda Shine 100 Vs Hero Splendor Plus: इंजन और माइलेज

Honda Shine 100 में 100cc का BS6 OBD2B-कंप्लायंट PGM-FI इंजन दिया गया है, जो बेहतर माइलेज और आसान राइड के लिए बनाया गया है. वहीं Hero Splendor Plus में 97.2cc का फ्यूल-इंजेक्टेड सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है.

माइलेज की बात करें तो कंपनियों के मुताबिक, Shine 100 का माइलेज करीब 55 kmpl के आसपास बताया जाता है, जबकि Splendor Plus का ARAI माइलेज करीब 70 kmpl है. इसके अपग्रेडेड वर्जन Splendor Plus XTEC 2.0 में तो कंपनी ने 73 kmpl तक का माइलेज बताया है. हालांकि, असली माइलेज इस बात पर निर्भर करेगा कि आप कैसे चलाते हैं, ट्रैफिक कितना है और बाइक पर कितना वजन है.

Honda Shine 100 Vs Hero Splendor Plus: फीचर्स और आराम

Honda Shine 100 में कई अच्छे फीचर्स दिए गए हैं जैसे eSP टेक्नोलॉजी, PGM-FI सिस्टम, CBS (कॉम्बाइंड ब्रेकिंग), साइड-स्टैंड इंजन इनहिबिटर, छोटा टर्निंग रेडियस और आराम से बैठने के लिए लंबी सीट. ये सारी चीजें इसे शहर में चलाने के लिए बहुत आरामदायक बनाती हैं.

वहीं Hero Splendor Plus में क्लासिक सीधी राइडिंग पोजिशन मिलती है, और इसके हाई वेरिएंट (XTEC) में डिजिटल मीटर और कनेक्टेड अलर्ट जैसी मॉडर्न सुविधाएं दी गई हैं. हालांकि इसका बेस मॉडल सिंपल और कम मेंटेनेंस कॉस्ट के लिए जाना जाता है.

दोनों बाइक्स में अलॉय व्हील्स और ड्रम ब्रेक्स मिलते हैं. अगर बात की जाए इंस्ट्रूमेंट पैनल और फिट-फिनिश की, तो इस मामले में Honda Shine 100 थोड़ा आगे है, जबकि Hero Splendor Plus ज्यादा वेरिएंट्स में मिलने की वजह से यूजर्स को ज्यादा ऑप्शन देता है.

Honda Shine 100 Vs Hero Splendor Plus: कीमत और वेरिएंट्स

Honda Shine 100 की शुरुआती कीमत आमतौर पर थोड़ी कम रहती है. इसका स्टैंडर्ड मॉडल करीब 63,000 रुपये से 69,000 रुपये के बीच मिलता है, जबकि इसका नया Shine 100 DX वेरिएंट कई शहरों में इससे महंगा है. 

वहीं, हीरो स्प्लेंडर प्लस की कीमत वेरिएंट और शहर के हिसाब से करीब 74,000 रुपये से 77,000 रुपये तक जाती है.

Honda Shine 100 और Hero Splendor Plus से जुड़े FAQs

Honda Shine 100 और Splendor Plus का माइलेज कितना है?

Honda Shine 100 का माइलेज करीब 55 kmpl है, जबकि Hero Splendor Plus लगभग 70 kmpl का माइलेज देती है.

Splendor या Shine कौन सी बेहतर है?

दरअसल, Honda Shine और Hero Splendor में से कोई भी बाइक पूरी तरह ‘बेहतर’ नहीं कही जा सकती. ये इस बात पर निर्भर करता है कि आपकी जरूरत क्या है. अगर आप माइलेज और भरोसे को ज्यादा ध्यान में रखते हैं तो Splendor बेहतर ऑप्शन है, वहीं अगर आपको थोड़ा ज्यादा आराम और स्मूद परफॉर्मेंस चाहिए तो Shine सही रहेगी.

दोनों बाइक्स की कीमत में कितना फर्क है?

Honda Shine 100 की शुरुआती कीमत करीब 63,000 रुपये से 69,000 रुपये के बीच है, जबकि Hero Splendor Plus की कीमत वेरिएंट के हिसाब से 74,000 रुपये से 77,000 रुपये तक जाती है। यानी Shine 100 थोड़ी सस्ती है.

यह भी पढ़ें: रॉयल एनफील्ड Bullet 350 Vs Classic 350: 2025 में कौन-सी रेट्रो बाइक है आपके लिए बेहतर?

यह भी पढ़ें: Royal Enfield Hunter 350 vs TVS Ronin: स्टाइल से लेकर सवारी तक, आपके लिए कौन सी बाइक रहेगी परफेक्ट?

Previous article How to Grow Marigold: घर पर इस तरह उगाएं गेंदे का फूल – टोकरी भर-भर कर खिलेंगे फूल
Next article Cough Syrup की बोतल काली क्यों होती है? इसके पीछे छुपा है साइंस का कमाल!
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel