[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile Honda City Facelift 2026 को खरीदना सही रहेगा? घर लाने से पहले जान लें इसकी 3 खूबियां और 2 कमियां

Honda City Facelift 2026 को खरीदना सही रहेगा? घर लाने से पहले जान लें इसकी 3 खूबियां और 2 कमियां

0
Honda City Facelift 2026 को खरीदना सही रहेगा? घर लाने से पहले जान लें इसकी 3 खूबियां और 2 कमियां
Honda City facelift (Photo: Honda Car India)

अगर आप नई Honda City facelift खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. Honda Cars India ने 22 मई को 2026 Honda City facelift लॉन्च कर दी है. खास बात ये है कि इसकी शुरुआती कीमत 12 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है. यानी पुराने मॉडल के मुकाबले कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है.

अब सवाल ये है कि क्या ये नई सेडान सच में आपके पैसों के लायक है? इसे खरीदने से पहले इसकी खूबियां और कमियां दोनों जान लेना जरूरी है. इसलिए आइए जानते हैं इस कार के 3 बड़े फायदे और 2 ऐसी बातें जो आपको थोड़ा सोचने पर मजबूर कर सकती हैं.

Honda City facelift की खूबियां

पहली खूबी: स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम

अपडेटेड Honda City e:HEV की सबसे बड़ी खासियत इसका स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम है. इसमें दिया गया टू-मोटर सेटअप सिर्फ स्मूद ड्राइविंग ही नहीं देता, बल्कि जबरदस्त माइलेज भी निकालता है. कंपनी इसके लिए 27.26 kmpl तक की फ्यूल एफिशिएंसी का दावा करती है.

आजकल शहरों में घंटों के ट्रैफिक में फंसना आम बात हो गई है. ऐसे में यही माइलेज हर महीने पेट्रोल पर होने वाला खर्च काफी कम कर सकता है. खास बात ये है कि इस सेगमेंट की दूसरी कोई भी सेडान रियल वर्ल्ड माइलेज में इसके आसपास भी नहीं पहुंचती.

दूसरी खूबी: प्रैक्टिकल केबिन

फेसलिफ्ट के बाद इस कार का केबिन पहले से कहीं ज्यादा प्रीमियम और मॉडर्न हो चुका है. अब इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स मिलती हैं, जो गर्मियों में काफी राहत देती हैं. साथ ही मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग रात के समय केबिन को शानदार फील देती है. कार में अब बड़ा 10.1-इंच टचस्क्रीन दिया गया है, जो वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट करता है. यानी फोन कनेक्ट करने के लिए बार-बार केबल लगाने का झंझट नहीं. 

अच्छी बात ये है कि Honda ने AC के फिजिकल कंट्रोल्स को बरकरार रखा है. आजकल कई कंपनियां पूरी तरह टच-बेस्ड कंट्रोल्स दे रही हैं, लेकिन Honda का ये फैसला रोजमर्रा की ड्राइविंग में ज्यादा प्रैक्टिकल लगता है.

दूसरी खूबी: सेफ्टी का रखा गया है पूरा ख्याल

अब कंपनी ने सेफ्टी पर भी पूरा फोकस कर दिया है. करीब 12 लाख रुपये की कीमत में अब सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड मिलते हैं. इसके साथ Level-2 ADAS फीचर्स भी दिए गए हैं, जिनमें लेन वॉच, कोलिजन मिटिगेशन और रेन-सेंसिंग वाइपर्स जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: Duster को सीधी टक्कर देने आ रही Nissan Tekton, 9 जुलाई की तारीख हुई पक्की

Honda City facelift की कमियां

पहली कमी: टर्बो इंजन का न होना

जहां एक तरफ Hyundai Verna 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ 160 bhp की पावर और 253 Nm का दमदार टॉर्क देती है, वहीं Honda City अब भी 119 bhp वाले नैचुरली एस्पिरेटेड 1.5-लीटर इंजन पर टिकी हुई है. शहर में आरामदायक ड्राइविंग के लिए City facelift बढ़िया कार है, लेकिन अगर आपको हाईवे पर तेज ओवरटेकिंग पसंद है या फिर थोड़ा स्पोर्टी ड्राइविंग का मजा चाहिए, तो City facelift इसमें पिछड़ जाती है.

दूसरी कमी: बाहर से नई, अंदर से वही पुरानी कहानी

नई 2026 City में बदलाव तो किए गए हैं, लेकिन ज्यादातर अपडेट्स सिर्फ लुक्स तक ही सीमित हैं. कार में नई ग्रिल, थोड़ा बदले हुए बंपर्स और फ्रेश अलॉय व्हील्स जरूर मिलते हैं, जिससे इसका रोड प्रेजेंस पहले से ज्यादा प्रीमियम लगता है. लेकिन अंदर की कहानी लगभग वही पुरानी है.

कंपनी ने इसका प्लेटफॉर्म, सस्पेंशन और बेस आर्किटेक्चर पहले जैसा ही रखा है. यानी अगर आपके पास पहले से 2022 या 2023 वाली City है, तो 2026 मॉडल आपको बहुत ज्यादा अलग महसूस नहीं होगी. इसलिए अगर आप बिल्कुल नई जनरेशन या ग्राउंड-अप रीडिजाइन की उम्मीद कर रहे हैं, तो शायद आपको अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़े.

यह भी पढें: 2026 Honda City Facelift: लुक से लेकर फीचर्स तक में हुआ बदलाव, इन 5 पॉइंट्स में समझिए

Previous article सुपौल में अब शिक्षक खुद करेंगे स्कूलों की समस्याओं का समाधान, डायट बसहा में पांच दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
Next article Gopalganj news: ताड़ के पेड़ से गिरकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel