[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile Honda ने दिखाई पहली Made-in-India इलेक्ट्रिक SUV की झलक, 2027 में भारत में होगी लॉन्च

Honda ने दिखाई पहली Made-in-India इलेक्ट्रिक SUV की झलक, 2027 में भारत में होगी लॉन्च

0
Honda ने दिखाई पहली Made-in-India इलेक्ट्रिक SUV की झलक, 2027 में भारत में होगी लॉन्च
Honda की पहली Made-in-India Electric SUV 2027 में होगी लॉन्च

Honda ने Japan Mobility Show 2025 में अपनी नयी इलेक्ट्रिक SUV Honda 0 Alpha का ग्लोबली अनवील किया है. कंपनी ने कंफर्म किया है कि यह SUV भारत में साल 2027 तक लॉन्च होगी और यहीं लोकल मैन्युफैक्चरिंग के जरिये तैयार की जाएगी. यह Honda की नयी 0 Series EV लाइनअप का पहला मॉडल होगा, जिससे कंपनी भारत में अपनी इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की शुरुआत करेगी.

Design में मिलेगा Future का Touch

Honda 0 Alpha का डिजाइन ‘Thin, Light, andWise’ कॉन्सेप्ट पर आधारित है. यह SUV लो और वाइड स्टांस के साथ बेहद आकर्षक दिखती है. इसमें इंटीग्रेटेड हेडलैम्प्स, इल्यूमिनेटेड Honda लोगो और कनेक्टेड DRLs दी गई हैं, जो इसे मॉडर्न और प्रीमियम लुक देती हैं. पीछे की तरफ U-शेप्ड LED लाइट सिग्नेचर इसे फ्यूचरिस्टिक अपील देती है. Honda ने बताया है कि 0 Alpha का व्हीलबेस 2750mm होगा, जो Elevate से लगभग 100mm ज्यादा है. साथ ही SUV का ट्रैक भी 20mm ज्यादा चौड़ा होगा.

Cabin होगा Spacious और Tech-Smart

अंदर की बात करें तो Honda 0 Alpha का केबिन Thin Packaging डिजाइन पर तैयार किया गया है, जिसमें फ्लैट फ्लोर, बड़ा केबिन स्पेस, और एडवांस कनेक्टेड सिस्टम्स मिलेंगे. कंपनी ने अभी पावरट्रेन डिटेल्स शेयर नहीं की हैं, लेकिन यह SUV फ्रंट-व्हील-ड्राइव लेआउट के साथ आ सकती है.

Honda 0 Alpha Electric SUV: भारतीय मार्केट में किससे होगा मुकाबला?

भारत में लॉन्च के बाद Honda 0 Alpha का मुकाबला सीधे Mahindra BE 6, Tata Curvv EV, Hyundai Creta Electric और Maruti Suzuki eVitara से होगा. यह मॉडल Honda Elevate EV प्रोजेक्ट की जगह लेगा और कंपनी की इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में एंट्री का रास्ता खोलेगा.

ग्लोबल प्लान्स (Global Plans)

वैश्विक स्तर पर Honda 0 Alpha के बाद कंपनी Honda 0 SUV और Honda 0 Saloon को भी लॉन्च करेगी. इनमें से 0 SUV भारत में CBU इंपोर्ट के तौर पर आयेगी, जबकि 0 Saloon केवल इंटरनेशनल मार्केट्स के लिए होगी.

20 साल बाद लौटकर आ रही TATA की यह स्टायलिश SUV, जो बढ़ाएगी Maruti-Mahindra की टेंशन

Wipro और IISc ने मिलकर बनायी AI और 5G से लैस स्मार्ट ड्राइवरलेस कार, वीडियो वायरल

Previous article भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया
Next article बड़हिया नगर क्षेत्र में कुत्तों का आतंक, दो दर्जन लोग बने शिकार
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel