[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile Hero Xtreme 160R 4V Combat Edition: हीरो ने लॉन्च की क्रूज कंट्रोल वाली पहली 160cc बाइक

Hero Xtreme 160R 4V Combat Edition: हीरो ने लॉन्च की क्रूज कंट्रोल वाली पहली 160cc बाइक

0
Hero Xtreme 160R 4V Combat Edition: हीरो ने लॉन्च की क्रूज कंट्रोल वाली पहली 160cc बाइक
Hero Xtreme 160R 4V Combat Edition ₹1.34 लाख में लॉन्च, पहली 160cc बाइक क्रूज कंट्रोल फीचर के साथ

Hero MotoCorp ने भारतीय बाइक मार्केट में तहलका मचा दिया है. कंपनी ने अपनी नयी Hero Xtreme 160R 4V Combat Edition को लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत रखी गई है ₹1.34 लाख (एक्स-शोरूम). खास बात यह है कि यह 160cc सेगमेंट की पहली बाइक है, जिसमें क्रूज कंट्रोल जैसी हाई-टेक सुविधा दी गई है, जो अब तक सिर्फ प्रीमियम मोटरसाइकिलों में देखने को मिलती थी.

डिजाइन में नया अंदाज

कॉम्बैट एडिशन को खास बनाने के लिए इसमें Matt Shadow Grey समेत चार नये कलर ऑप्शन दिये गए हैं. इसका लुक काफी हद तक Xtreme 250R से प्रेरित है, जिसमें नया LED हेडलैम्प, LED टेललाइट और इंडिकेटर्स शामिल हैं. सिंगल-सीट सेटअप को नया 160R स्टिचिंग के साथ पेश किया गया है, जिससे बाइक को स्पोर्टी टच मिलता है.

दमदार इंजन और परफॉर्मेंस

इस एडिशन में वही 163.2cc, 4-वॉल्व एयर-ऑयल कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 16.9 PS की पावर और 14.6 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ यह बाइक अपने सेगमेंट की सबसे तेज स्पोर्ट्स कम्यूटर बाइक्स में गिनी जाती है.

सेफ्टी और सस्पेंशन

बाइक को मजबूत डायमंड-टाइप फ्रेम पर बनाया गया है. इसमें 37mm KYB USD फोर्क्स और 7-स्टेप एडजस्टेबल मोनोशॉक दिया गया है. चौड़े रियर टायर, 276mm फ्रंट और 220mm रियर डिस्क ब्रेक्स के साथ डुअल-चैनल ABS इसे और सुरक्षित बनाते हैं.

टेक्नोलॉजी का तड़का

Hero ने इस एडिशन में कई एडवांस फीचर्स जोड़ेहैं. इसमें क्रूज कंट्रोल, पैनिक ब्रेक अलर्ट, मल्टीकलर LCD डिस्प्ले, Ride-by-Wire टेक्नोलॉजी, ड्रैग रेस टाइमर और तीन राइडिंग मोड्स- Rain, Road और Sport दिये गए हैं. क्रूज कंट्रोल लंबी दूरी की राइड को आसान बनाता है और फ्यूल एफिशिएंसी भी बढ़ाता है.

कीमत और कलर ऑप्शन

स्टैंडर्ड एडिशन जहां ₹1.29 लाख में उपलब्ध है, वहीं कॉम्बैट एडिशन की कीमत ₹1.34 लाख रखी गई है. यह बाइक चार रंगों में मिलेगी- Matt Shadow Grey, Kevlar Brown, Matt Slate Black और Neon Shooting Star.

Royal Enfield Hunter 350 Vs TVS Ronin: कौन है मिड-वेट सेगमेंट का असली बादशाह?

₹1 लाख से कम में टॉप 5 दमदार 125cc मोटरसाइकिलें

Previous article स्कूल में उत्साहपूर्वक मनाया गया संविधान दिवस
Next article हरदा पंचायत में शार्ट सर्किट से दुकान में लगी आग
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel