[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile Vida V1 Plus और Vida V1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर्स हुए 25 हजार रुपये तक सस्ते, जानें नयी कीमत

Vida V1 Plus और Vida V1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर्स हुए 25 हजार रुपये तक सस्ते, जानें नयी कीमत

0
Vida V1 Plus और Vida V1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर्स हुए 25 हजार रुपये तक सस्ते, जानें नयी कीमत

Vida V1 Plus & Vida V1 Pro Price Drop: हीरो की इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है. हीरो ने अपने विडा वी1 इलेक्ट्रिक स्कूटर के दाम 25,000 रुपये तक घटा दिये हैं. इससे इसकी शुरुआती कीमत 1.20 लाख रुपये हो गयी है. वहीं, विडा वी1 इलेक्ट्रिक स्कूटर के टॉप वेरिएंट की कीमत 1.40 लाख रुपये तक जाती है. इस वेरिएंट की कीमत 19,000 रुपये कम की गई है. इसमें फेम 2 सब्सिडी औरव पोर्टेबल चार्जर की कीमत भी शामिल है.

100 शहरों में विस्तार की योजना

हीरो मोटोकॉर्प अपने इलेक्ट्रिक-दोपहिया वाहन विडा का देश के लगभग 100 शहरों में विस्तार करने की योजना बना रही है. विडा ब्रांड फिलहाल बेंगलुरु, जयपुर और दिल्ली में है. इन शहरों में 50 स्थानों पर 300 चार्जिंग स्टेशन हैं. वहीं कंपनी की विस्तार योजनाएं आठ नये शहरों- पुणे, अहमदाबाद, नागपुर, नासिक, हैदराबाद, चेन्नई, कालीकट और कोच्चि के लिए हैं.

Also Read: Hero MotoCorp के पहले Electric Scooter Vida V1 की डिलीवरी इन शहरों में शुरू, जानें कीमत-फीचर्स-रेंज
हीरो विडा स्कूटर्स की नयी कीमत

हीरो विडा ने बताया है कि सभी नयी बुकिंग और ग्राहकों को आगे की जाने वाली बिक्री नये मूल्यों में की जाएगी. वीडा वी1 प्लस की कीमत अब 1,19,900 रुपये और वीडा वी1प्रो की कीमत अब 1,39,900 रुपये होगी. राज्यों में दी जाने वाली अलग-अलग सब्सिडी के आधार पर देश में इसके मूल्य अलग-अलग होंगे. हीरो मोटोकॉर्प के एमर्जिंग मोबिलिटी बिजनेस यूनिट (ईएमबीयू) के प्रमुख स्वदेश श्रीवास्तव ने कहा, हरित परिवहन को जन-जन तक ले जाने और इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) श्रेणी की वृद्धि में तेजी लाने के लिए हम पूरे देश में वीडा का तेज विस्तार कर रहे हैं.

Previous article Technology News 6 May 2023: व्हाट्सऐप पर इंटरनेशनल नंबर से आ रहे कॉल और मैसेज बना सकते हैं कंगाल, रहें सावधान
Next article Aadhaar Online Verification: आधार से कौन सा नंबर या ईमेल लिंक्ड है? जानने के लिए UIDAI लाया नयी सुविधा
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel