[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile अब Ethanol पर भी दौड़ेगी Hero की नई बाइक, कंपनी ला रही पहला E100 Flex Fuel मॉडल

अब Ethanol पर भी दौड़ेगी Hero की नई बाइक, कंपनी ला रही पहला E100 Flex Fuel मॉडल

0
अब Ethanol पर भी दौड़ेगी Hero की नई बाइक, कंपनी ला रही पहला E100 Flex Fuel मॉडल
हीरो लॉन्च करने वाला है पहला E100 फ्लेक्स फ्यूल बाइक / फोटो- हीरो

भारत में अब पेट्रोल के अलावा एथेनॉल जैसे ऑप्शनल फ्यूल को बढ़ावा दिया जा रहा है और इसी दिशा में Hero MotoCorp बड़ा कदम उठाने जा रही है. देश की सबसे बड़ी टू-व्हीलर कंपनी 3 जून को अपनी पहली Flex-Fuel बाइक लॉन्च करने वाली है. कंपनी की यह नई बाइक भारत की पहली ऐसी टू-व्हीलर हो सकती है, जो 100% Ethanol यानी E100 Fuel पर चल सकती है. माना जा रहा है कि इससे ईंधन खर्च और प्रदूषण दोनों को कम करने में मदद मिलेगी. खास बात यह है कि लॉन्च इवेंट में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी शामिल होंगे.

क्या होता है Flex-Fuel Vehicle?

Flex-Fuel गाड़ी ऐसी गाड़ियां होती हैं, जो पेट्रोल और Ethanol के अलग-अलग मिश्रण पर चल सकते हैं. यानी ये गाड़ियां E20, E85 और E100 जैसे हाई- एथेनॉल फ्यूल को सपोर्ट करती हैं. फिलहाल भारत में E20 फ्यूल सपोर्ट वाली गाड़ियां उपलब्ध हैं, जिसमें 20% एथेनॉल मिलाया जाता है. हालांकि सरकार लगातार ऑटो कंपनियों को ज्यादा Ethanol Blend वाली गाड़ियां बनाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है, ताकि Crude Oil Import कम हो और प्रदूषण में भी कमी लाई जा सके.

कैसी हो सकती है Hero की पहली Flex-Fuel बाइक?

कंपनी ने अभी तक अपनी पहली Flex-Fuel बाइक के नाम को रिवील नहीं किया है. हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक यह मॉडल Hero Splendor या Hero HF Deluxe पर बेस्ड हो सकता है. ये दोनों ही Hero MotoCorp की सबसे पॉपुलर कम्यूटर बाइक्स में शामिल हैं और भारतीय बाजार में इनकी अच्छी डिमांड है. वहीं, Bharat Mobility Global Expo 2025 में कंपनी ने जो Flex-Fuel मॉडल शोकेस किया था, वह भी HF Deluxe पर बेस्ड था.

भारत में अभी सीमित है Flex-Fuel बाइक बाजार

फिलहाल भारत में Flex-Fuel Motorcycle Segment काफी छोटा है. Suzuki Motorcycle India की Suzuki Gixxer SF 250 E85 Fuel Compatible मॉडल के रूप में उपलब्ध है. वहीं Honda Motorcycle and Scooter India ने पहले Honda CB300F का Flex-Fuel वर्जन पेश किया था, लेकिन बाद में उसे बाजार से हटा दिया गया.

कार सेगमेंट में भी बढ़ रही तैयारी

सिर्फ टू-व्हीलर ही नहीं, बल्कि फोर-व्हीलर कंपनियां भी Flex-Fuel तकनीक पर काम कर रही हैं. Maruti Suzuki भी 5 जून को अपनी पहली Flex-Fuel कार लॉन्च करने की तैयारी में है. माना जा रहा है कि यह Maruti Suzuki WagonR का Flex-Fuel वर्जन हो सकता है.

यह भी पढ़ें: भारत की पहली E100 Flex Fuel कार लाएगी Maruti Suzuki, नितिन गडकरी ने किया एलान

Previous article ज्येष्ठ अधिक पूर्णिमा है इस दिन, जानें क्या करें और क्या नहीं
Next article जमुई में शुक्रवार को स्थिर रहा अनाज बाजार, आलू-प्याज के दाम में जारी उतार-चढ़ाव
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel