[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile Google क्रोम का इस्तेमाल करने वाले हो जाएं अलर्ट! तुरंत अपडेट करें ये

Google क्रोम का इस्तेमाल करने वाले हो जाएं अलर्ट! तुरंत अपडेट करें ये

0
Google क्रोम का इस्तेमाल करने वाले हो जाएं अलर्ट! तुरंत अपडेट करें ये

यदि आप गूगल क्रोम यूज करते हैं तो इस खबर को जरूर पढ़ लें. जी हां…विंडोज, मैक और लिनक्स पर Google क्रोम यूज करने वालों को नया अपडेट करने की जरूरत है. ऐसा इसलिए क्‍योंकि हैकर से ये आपको बचाएगा. इन दिनों हैकरों की नजर यूजर पर बनी हुई है. और वे आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं.

दरअसल Google ने डेस्कटॉप पर गूगल क्रोम का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए एक जरूरी अपडेट दिया है. इस अपडेट की बात करें तो इसे बड़ी खामी को दूर करने के लिए कंपनी की ओर से जारी किया गया है. गूगल की ओर से कहा गया है कि Mac, Linux और Windows के क्रोम डेस्कटॉप ऐप को 105.0.5195.102 को वर्जन में अपडेट करने का काम किया गया है. इस अपडेट में ‘CVE-2022-3075’ के लिए पैच है. फिलहाल बग के संबंध में ज्यादा जानकारी गूगल की ओर से यूजर को नहीं दी गयी है.

एक ब्लॉग पोस्ट किया गया

इस संबंध में एक ब्लॉग पोस्ट किया गया है. इसमें गूगल ने कहा है कि जारी किया गया नया अपडेट खास तौर पर इस खामी को ठीक करने के लिए कंपनी की ओर से जारी किया गया है. CVE-2022-3075 एक जीरो-डे वल्नेरेबिलिटी है, जिसका पता एक अनजान सिक्योरिटी रिसर्चर ने 8 अगस्त को लगाया था. ये Mojo में इन्सुफिसिएंट डेटा वैलिडेशन के मामले से जुड़ा बताया जा रहा है.

Also Read: ALERT: गूगल क्रोम ब्राउजर को लकेर सरकार ने जारी की चेतावनी, तुरंत करें अपडेट
CVE-2022-3075 खामी का गलत लाभ

गूगल की ओर से कहा गया है कि CVE-2022-3075 खामी का गलत लाभ उठाया जा सकता है. लेटेस्ट अपडेट में इसे एड्रेस कंपनी की ओरे से किया गया है. ये छठा जीरो-डे वल्नेरेबिलिटी है, जिसके लिए गूगल ने पैच जारी करने का काम किया है. सिक्योरिटी फर्म Kaspersky की मानें तो जीरो-डे एक ब्रॉड टर्म है जो हाल ही में खोजी गयी सुरक्षा कमजोरियों को बताता है. इसका उपयोग हैकर सिस्टम से टारगरेट करने के लिए करने में सक्षम हैं. साफ शब्‍दों में समझें तो यह एक खामी है जिसे वेंडर या डेवलपर को पता चलने से पहले अटैकर्स या रिसर्चर्स खोजते हैं.

ब्राउजर को अपडेट ऐसे करें

-डेस्कटॉप में गूगल क्रोम वर्जन चेक करने के लिए आपको पहले ब्राउजर को ओपन करने की जरूरत है.

-इसके बाद टॉप लेफ्ट से तीन डॉट्स पर क्लिक करने की जरूरत है.

-इसके बाद सेटिंग्स से About Chrome में जाने की जरूरत है.

-आमतौर पर देखेंगे तो क्रोम अपडेट रहने पर URL बार के बगल में ग्रीन आइकन के जरिए बता देता है.

Previous article धनबाद बैंक मोड़ स्थित मुथूट फाइनांस में डकैती करने आये अपराधियों और पुलिस में मुठभेड़, एक ढेर
Next article बरेली की बहेड़ी कोतवाली में महिला कांस्टेबल के लिए भिड़े दो पुलिसकर्मी, थाने में चली गोली, 3 सस्पेंड
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel