[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile Google Chrome के लिए आ रहा बड़ा अपडेट, हैकर्स की बढ़ जाएगी टेंशन

Google Chrome के लिए आ रहा बड़ा अपडेट, हैकर्स की बढ़ जाएगी टेंशन

0
Google Chrome के लिए आ रहा बड़ा अपडेट, हैकर्स की बढ़ जाएगी टेंशन
Undefined
Google chrome के लिए आ रहा बड़ा अपडेट, हैकर्स की बढ़ जाएगी टेंशन 7

Google Chrome Update : गूगल क्रोम इंटरनेट ब्राउजर की सिक्योरिटी को लेकर बड़ा अपडेट आ रहा है. गूगल के इस कदम से क्रोम यूजर्स को हैकर्स से मजबूत सुरक्षा मिल सकेगी. बता दें कि गूगल क्रोम दुनियाभर में सबसे ज्यादा यूज किये जानेवाले ब्राउजर्स में शामिल है. इसका इस्तेमाल ज्यादातर स्मार्टफोन और लैपटॉप यूजर्स करते हैं.

Undefined
Google chrome के लिए आ रहा बड़ा अपडेट, हैकर्स की बढ़ जाएगी टेंशन 8

आपको बता दें कि क्रोम का एक प्रमुख एडिशन हर महीने शिप होता है. गूगल क्रोम अपने यूजर्स को नयी रिलीज के बीच सिक्योरिटी अपडेट भी भेजता है. एक नये ब्लॉग पोस्ट की मानें, तो आने वाले समय में यह सब कुछ बदलने जा रहा है. अब तक यही देखा गया है कि गूगल क्रोम में सिक्योरिटी अपडेट हर दो हफ्ते में आते रहते हैं.

Undefined
Google chrome के लिए आ रहा बड़ा अपडेट, हैकर्स की बढ़ जाएगी टेंशन 9

टेक रिव्यूअर टॉम्सगाइड की रिपोर्ट के अनुसार, गूगल क्रोम एडिशन 116 से शुरू होकर सिक्योरिटी अपडेट प्रमुख एडिशन अपडेट के बीच हर हफ्ते रिलीज किये जाएंगे. अपडेट के बारे में जानकारी क्रोम में आपकी प्रोफाइल पिक्चर के बगल में बबल के रूप में अधिक से अधिक बार दिखाई देगी, ताकि आपको पता चल सके कि नये अपडेट उपलब्ध हैं.

Undefined
Google chrome के लिए आ रहा बड़ा अपडेट, हैकर्स की बढ़ जाएगी टेंशन 10

माइक्रोसॉफ्ट एज और दूसरे ब्राउजर्स की तरह गूगल क्रोम ओपन सोर्स प्रोजेक्ट क्रोमियम द्वारा संचालित है. कोई भी इसके सोर्स कोड को देखने के साथ ही साथ चेंज सबमिट करने और सिक्योरिटी से खामी को ठीक करने में भी सक्षम है. जब चेंज को आखिरी रूप दे दिया जाता है, तो उन्हें क्रोम के कैनरी और बीटा चैनलों पर यूजर्स के लिए पेश किया जाता है जो स्टेबिलिटी, परफॉर्मेंस की टेस्ट करते हैं.

Undefined
Google chrome के लिए आ रहा बड़ा अपडेट, हैकर्स की बढ़ जाएगी टेंशन 11

गूगल क्रोम सिक्योरिटी अपडेट को यूजर्स के लिए उपलब्ध कराने से पहले उन अपडेट्स का ट्रायल होता है. इससे बग ढूंढ़ कर उसे फिक्स करने में आसानी होती है. इस तरह कैनरी और बीटा चैनल यूजर्स और बाकी सभी के बीच एक पैच डिफरेंस आता है. यूजर एक्सपीरिएंस के आधार पर पैच डिफरेंस को अपडेट में काफी हद तक कम करने में गूगल को सफलता हाथ लग सकती है.

Previous article Independence Day 2023: लखनऊ के सिनेमा घरों में 15 अगस्त को फ्री में दिखाई जाएंगी देशभक्ति फिल्में, जानें डिटेल
Next article Google Play Store से हुई इन ऐप्स की छुट्टी, अगर आपके फोन में हैं तो तुरंत करें अनइंस्टॉल
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel