[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile 9-इंच की स्क्रीन और कार जैसा कॉकपिट के साथ आई नई Force Traveller N रेंज, देखें और क्या हुआ अपग्रेड

9-इंच की स्क्रीन और कार जैसा कॉकपिट के साथ आई नई Force Traveller N रेंज, देखें और क्या हुआ अपग्रेड

0
9-इंच की स्क्रीन और कार जैसा कॉकपिट के साथ आई नई Force Traveller N रेंज, देखें और क्या हुआ अपग्रेड
Force Traveller N (Photo: Force)

फोर्स मोटर्स लिमिटेड ने अपनी नई Force Traveller N रेंज को लॉन्च कर दिया है. यह सिर्फ एक अपडेट नहीं बल्कि पूरी तरह से नया कदम है पब्लिक यूज की गाड़ियां को बेहतर बनाने की दिशा में. कंपनी का कहना है कि यह नई रेंज एम्बुलेंस, स्कूल बसों और माल ढुलाई गाड़ियों जैसे अलग-अलग कामों के लिए तैयार की गई है.

सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस लॉन्च के साथ कंपनी अब पूरी तरह से नई जनरेशन के Traveller N प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट होने की तैयारी में है. अगर बात भरोसे की करें, तो Traveller पहले से ही बाजार में 70% से ज्यादा हिस्सेदारी के साथ अपना दबदबा बनाए हुए है. आइए अब जानते हैं इस वैन में क्या-क्या अपडेट हुए हैं.

Force Traveller N रेंज में कम्फर्ट पर खास फोकस

नई Traveller N रेंज में इस बार केबिन को पूरी तरह से अपग्रेड किया गया है. अब इसमें आपको कार जैसा कॉकपिट मिलता है, जिसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 9-इंच का इंफोटेनमेंट स्क्रीन दिया गया है. साथ ही, नई एर्गोनोमिक सीटिंग इसे लंबी यात्रा के लिए भी काफी कंफर्टेबल बनाती है.

कंपनी ने सिर्फ लुक और फीचर्स पर ही नहीं, बल्कि केबिन के अंदर के माहौल पर भी खास ध्यान दिया है. शोर, कंपन और रफनेस (NVH) को कम करने के लिए काफी सुधार किए गए हैं. इसके अलावा, एक बिल्कुल नया HVAC (हीटिंग, वेंटिलेशन, एयर कंडीशनिंग) सिस्टम जोड़ा गया है. यह खासतौर पर एंबुलेंस और स्कूल बस के लिए काफी जरूरी साबित होता है.

एक्सटेरियर 

बाहर से देखें तो Traveller N अब पहले से ज्यादा फ्रेश और मॉडर्न नजर आता है. इसमें नया फ्रंट डिजाइन दिया गया है, जिसमें डे-टाइम रनिंग लाइट्स (DRLs) और LED टर्न इंडिकेटर्स शामिल हैं. सिर्फ आगे ही नहीं, पीछे का लुक भी री-डिजाइन किया गया है. इससे गाड़ी और ज्यादा स्टाइलिश और बैलेंस्ड लगती है.

बॉडी और बनाने के तरीके में हुआ सुधार

नई Traveller N रेंज के अंदर काफी गहराई से इंजीनियरिंग अपग्रेड्स भी किए गए हैं. कंपनी ने इसकी पूरी बॉडी स्ट्रक्चर को फिर से डिजाइन किया है. Body-in-White (BIW) की स्ट्रेंथ को भी बेहतर किया गया है और स्मार्ट डिजाइन के जरिए बॉडी जॉइंट्स को कम किया गया है, ताकि क्वालिटी और ड्यूरेबिलिटी दोनों में सुधार हो.

यही नहीं, Force Motors ने अब मैन्युफैक्चरिंग में एडवांस टेक्नोलॉजी जैसे रोबोटिक्स और ऑटोमेटेड डोर हेमिंग का यूज भी शुरू कर दिया है. इसका सीधा फायदा ये है कि गाड़ी की फिट-फिनिश अब ज्यादा प्रीमियम लगती है, हर यूनिट में क्वालिटी एक जैसी रहती है, और ओवरऑल बिल्ड क्वालिटी भी पहले से कहीं बेहतर हो गई है.

पावरट्रेन 

पावरट्रेन की बात करें तो नई Traveller N रेंज में आपको वही भरोसेमंद Mercedes से लिया गया 2.6-लीटर टर्बो डीजल इंजन मिलता है. ये अब BS6 फेज 2 नॉर्म्स के हिसाब से अपडेट किया गया है. इस इंजन के साथ मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है, जो पावर को सीधे रियर व्हील्स तक पहुंचाता है.

फोर्स मोटर्स ने अभी तक Traveller N रेंज की फाइनल कीमत अभी नहीं बताई है. कंपनी का कहना है कि इसकी कीमत इस बात पर डिपेंड करेगी कि इसका इस्तेमाल कैसे होगा, सीटिंग लेआउट कैसा होगा और कस्टमाइजेशन कितना किया जाएगा.

कीमत और उपलब्धता 

अगर अभी वाली Traveller रेंज की बात करें तो इसकी कीमत करीब 13 लाख रुपये से शुरू होकर 20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से भी ऊपर जाती है. ऐसे में उम्मीद यही है कि नया ट्रैवलर N भी लगभग इसी रेंज में आएगा या फीचर्स के हिसाब से थोड़ा महंगा हो सकता है. बुकिंग की बात करें तो Traveller N की बुकिंग भारत के डीलरशिप्स पर मई 2026 के बीच से शुरू हो जाएगी.

यह भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल भूल जाइए, भारत में मिल रही हैं ये सस्ती 7-सीटर इलेक्ट्रिक कारें, देखें लिस्ट

Previous article चिराग पासवान ने बताया कैसा होगा बिहार कैबिनेट का फार्मूला, 7 मई को शपथ लेंगे नए मंत्री, कई चेहरे बदलेंगे
Next article रफीगंज में 19 मई को लगेगा सहयोग शिविर, गांव-गांव पहुंचकर सुनी जाएंगी समस्याएं
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel