[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile Force Traveller 3350 Super: लंबी ट्रिप हो या फैमिली आउटिंग, अब एक गाड़ी में ही फिट हो जाएगा पूरा परिवार

Force Traveller 3350 Super: लंबी ट्रिप हो या फैमिली आउटिंग, अब एक गाड़ी में ही फिट हो जाएगा पूरा परिवार

0
Force Traveller 3350 Super: लंबी ट्रिप हो या फैमिली आउटिंग, अब एक गाड़ी में ही फिट हो जाएगा पूरा परिवार
14 सीटर फोर्स ट्रैवलर

Force Traveller 3350 Super: फैमिली अगर बड़ी हो तो फिर एक साथ कहीं भी ट्रैवल करने के लिए सोचना पड़ता है. फिर क्या 3-4 गाड़ियां या तो घर पर रखनी पड़ती है या फिर बुक करनी पड़ती है. इसमें पैसे तो ज्यादा खर्च होते ही लेकिन परिवार भी साथ में ट्रिप इंजॉय नहीं कर पाता. ऐसे में Force Traveller की 3350 Super इस प्रॉब्लम का सॉल्यूशन बनकर आई है. 14 सीटर वाली Force Traveller 3350 Super स्पेशियस होने के साथ-साथ आरामदायक सीटिंग और बेहतर ड्राइविंग एक्सपीरियंस देता है, जिससे हर ट्रिप अच्छी, सेफ और बजट-फ्रेंडली बन जाती है. आइए जानते हैं इस गाड़ी के फीचर्स और कीमत के बारे में.

पूरी फैमिली एक साथ होगी फिट

Force Traveller 3350 Super को खासतौर पर बड़ी फैमिली और लंबी ट्रिप्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. इसमें 14 लोग आराम से एक साथ बैठकर सफर कर सकते हैं, जिससे फैमिली ट्रिप या ग्रुप आउटिंग और भी मजेदार बन जाती है. सिर्फ सीटिंग ही नहीं, बल्कि इसका केबिन काफी स्पेशियस है. यात्रियों के साथ-साथ इसमें लगेज के लिए भी भरपूर जगह मिलती है, जिससे सामान रखने की टेंशन नहीं रहती और सफर पूरी तरह आरामदायक बनता है.

इंजन और परफॉर्मेंस

इस गाड़ी में 2596cc का 4-सिलेंडर डीजल इंजन दिया गया है, जो 115 bhp पावर और 350 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसके साथ मिलने वाला 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और सिंक्रोमेश क्लच लंबी दूरी के सफर में स्मूद और भरोसेमंद परफॉर्मेंस देता है. इसके अलावा, गाड़ी का सस्पेंशन सिस्टम खास तौर पर कम्फर्ट को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिससे खराब रास्तों पर भी झटके कम महसूस होते हैं. वहीं, इसका मजबूत ब्रेकिंग सिस्टम हर तरह की सड़क और लोड कंडीशन में बेहतर स्टॉपिंग पावर देता है, जिससे सफर के दौरान सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होता.

कीमत भी है पॉकेट-फ्रेंडली

14-सीटर सेगमेंट में यह गाड़ी कीमत के मामले में भी बैलेंस्ड ऑप्शन्स में से एक है. Force Traveller 3350 Super की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 16.89 लाख रुपये है. हालांकि, चुने गए वेरिएंट, फीचर्स, कलर और शहर के हिसाब से कीमत में थोड़ा फर्क हो सकता है.

यह भी पढ़ें: शादी-ब्याह में रिश्तेदार हों या पिकनिक का प्लान, टाटा की ये 9-सीटर कार बना देगी हर सफर आसान

Previous article एक साल की मेहनत और ‘वो’ खास बदलाव, जिसने रवि बिश्नोई की टीम इंडिया में कराई वापसी
Next article Kal Ka Rashifal 27 January 2026: मंगलवार 27 जनवरी को इन राशियों की बदलेग सकती है किस्मत, जानें आपका दिन कैसा रहेगा
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel