[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile फ्लिपकार्ट पर अब हिंदी, अंग्रेजी में वॉयस कमांड से कीजिए ग्रॉसरी की शॉपिंग

फ्लिपकार्ट पर अब हिंदी, अंग्रेजी में वॉयस कमांड से कीजिए ग्रॉसरी की शॉपिंग

0
फ्लिपकार्ट पर अब हिंदी, अंग्रेजी में वॉयस कमांड से कीजिए ग्रॉसरी की शॉपिंग

Flipkart launch Voice Command Feature for Online Grocery Shopping: वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली फ्लिपकार्ट ने अपने मंच पर मौखिक निर्देश देने की सुविधा शुरू की है. इससे ग्राहकों को हिंदी और अंग्रेजी में निर्देश देकर खरीदारी करने में आसानी होगी.

कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसने इस सेवा को अपने किराना मंच ‘सुपरमार्ट’ पर शुरू किया है. इससे ग्राहक विभिन्न भाषाओं में मौखिक निर्देश देकर सामान को खोज और खरीद सकेंगे. शुरुआत में यह सुविधा हिंदी और अंग्रेजी में उपलब्ध होगी, जल्द ही इसे अन्य भारतीय भाषाओं में उपलब्ध कराया जाएगा.

Also Read: Flipkart, Amazon पर स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक सामानों की डिलीवरी शुरू, पर शर्तें लागू

कंपनी की प्रौद्योगिकी टीम ने कृत्रिम मेधा आधारित ‘वॉयस कमांड’ सुविधा विकसित की है. यह आवाज को पहचानने और भाषा को समझने में सक्षम है. इसका इस्तेमाल फ्लिपकार्ट के मोबाइल ऐप पर किया जा सकेगा.

कंपनी के मुख्य उत्पाद और प्रौद्योगिकी अधिकारी जनार्दन वेणुगोपाल ने कहा कि घरेलू ई-वाणिज्य कंपनी के तौर पर हम वीडियो और भारतीय भाषाओं को समझने वाली मौखिक निर्देश प्रणाली की देश की पहली नवोन्मेषी प्रौद्योगिकी बना रहे हैं.

Also Read: Flipkart से खरीदारी करना अब और हो जायेगा आसान, हिंदी में भी उपभोक्ताओं को दी जायेंगी सेवाएं

अगला लक्ष्य ई-वाणिज्य के लिए वॉयस क्षमताओें का और बेहतर करने की दिशा में होगा. उन्होंने कहा कि इस प्रौद्योगिकी को विकसित करने के लिए कंपनी की तकनीकी टीम ने देश के विभिन्न हिस्सों की यात्रा की. यह प्रौद्योगिकी किराना से जुड़े विभिन्न सामानों के नाम पहचानने में सक्षम है.

Posted By – Rajeev Kumar

Previous article उपलब्धि : यूट्यूब पर छाया बीएयू का चैनल, छात्र उठा रहे लाभ
Next article शिवराज का ऑडियो क्लिप वायरल, कांग्रेस का आरोप – केंद्रीय नेतृत्व के इशारे पर गिरायी गयी कमलनाथ सरकार
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel