[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile सिर्फ रेंज देखकर खरीदने जा रहे EV स्कूटर? ये 5 बातें बचा सकती हैं आपके हजारों रुपये

सिर्फ रेंज देखकर खरीदने जा रहे EV स्कूटर? ये 5 बातें बचा सकती हैं आपके हजारों रुपये

0
सिर्फ रेंज देखकर खरीदने जा रहे EV स्कूटर? ये 5 बातें बचा सकती हैं आपके हजारों रुपये
इलेक्ट्रिक स्कूटर / एआई जेनरेटेड इमेज

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर तेजी से लोगों की पहली पसंद बन रहे हैं. पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण अब कई लोग EV खरीदने की सोच रहे हैं. बाजार में 80 हजार रुपये से लेकर 1.5 लाख रुपये से ज्यादा कीमत तक के कई इलेक्ट्रिक स्कूटर मौजूद हैं. लेकिन सिर्फ कीमत, फीचर्स या कंपनी की बताई रेंज देखकर स्कूटर खरीदना सही फैसला नहीं होता. कई बार खरीदने के बाद लोगों को बैटरी, चार्जिंग, सर्विस और ऐप से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. इसलिए नया इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने से पहले इन 5 जरूरी बातों को जरूर जान लें.

कंपनी की बताई रेंज पर आंख बंद करके भरोसा न करें

कंपनी जिस रेंज का दावा करती है, वह खास टेस्ट के आधार पर होती है. असल जिंदगी में ट्रैफिक, सड़क, मौसम और आपकी चलाने के स्टाइल के कारण स्कूटर की रेंज कम हो सकती है. जैसे की, अगर किसी स्कूटर की रेंज 120km बताई गई है, तो रोजाना इस्तेमाल में वह करीब 75 से 90km तक ही चल सकता है. इसलिए इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने से पहले उस मॉडल का इस्तेमाल कर रहे लोगों से बात करें या उनके रिव्यू जरूर देखें.

बैटरी की वारंटी अच्छी तरह समझ लें

बैटरी इलेक्ट्रिक स्कूटर का सबसे महंगा हिस्सा होती है. इसलिए सिर्फ यह देखकर खुश न हों कि कंपनी 3 या 5 साल की वारंटी दे रही है. हर कंपनी की वारंटी की शर्तें अलग होती हैं. कई बार बैटरी खराब होने पर भी वारंटी का फायदा नहीं मिलता. ऐसे में स्कूटर खरीदने से पहले यह जरूर पता करें, कि बैटरी किन-किन हालात में मुफ्त बदली जाएगी और किन हालात में नहीं.

घर पर चार्जिंग की सुविधा है या नहीं, पहले जांच लें

हर घर में इलेक्ट्रिक स्कूटर आसानी से चार्ज नहीं हो सकता. कई पुराने घरों और अपार्टमेंट में वायरिंग या बिजली का लोड सही नहीं होता. अगर सही सॉकेट या अच्छी वायरिंग नहीं होगी, तो चार्जिंग में परेशानी आ सकती है. इसलिए स्कूटर खरीदने से पहले घर की वायरिंग, चार्जिंग पॉइंट और अगर फ्लैट में रहते हैं तो सोसाइटी के नियम भी जरूर पता कर लें.

सर्विस सेंटर कितनी दूर है, यह भी देखें

इलेक्ट्रिक स्कूटर की सर्विस हर मैकेनिक नहीं कर सकता. इसके लिए कंपनी के अधिकृत सर्विस सेंटर (Authorized Service Center) की जरूरत पड़ती है.
अगर सर्विस सेंटर आपके घर से बहुत दूर होगा, तो छोटी-सी खराबी में भी समय और पैसे दोनों ज्यादा खर्च होंगे. ऐसे में पहले कंपनी की वेबसाइट पर जाकर अपने सबसे नजदीकी सर्विस सेंटर की जानकारी जरूर लें.

कंपनी और उसके ऐप के बारे में भी जानकारी लें

आजकल ज्यादातर इलेक्ट्रिक स्कूटर मोबाइल ऐप के साथ आते हैं. इन्हीं ऐप की मदद से लोकेशन देखना, स्कूटर लॉक करना और कई दूसरे फीचर्स इस्तेमाल किए जाते हैं. अगर फ्यूचर में कंपनी ऐप का सपोर्ट बंद कर दे, तो इनमें से कई सुविधाएं काम करना बंद कर सकती हैं. इसलिए खरीदने से पहले यह देखना भी जरूरी है, कि कंपनी कितने सालों से बाजार में है, उसका सर्विस नेटवर्क कैसा है और ऐप को समय-समय पर अपडेट मिलता है या नहीं.

सिर्फ रेंज देख कर फैसला न करें

इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदते समय सिर्फ कीमत या रेंज देखकर फैसला न करें. अगर आप रेंज, बैटरी, चार्जिंग, सर्विस सेंटर और कंपनी की भरोसेमंदी जैसी बातों पर पहले ध्यान देंगे, तो बाद में परेशानी से बचेंगे और आपका पैसा भी सही जगह खर्च होगा.

यह भी पढ़ें: अब चार्जिंग की टेंशन खत्म, बैटरी बदलते ही दौड़ेंगे ये 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर

Previous article बेगूसराय: खेत मजदूर यूनियन ने दिया धरना, 700 रुपये न्यूनतम मजदूरी करने की मांग
Next article सहरसा मंडी में मक्का-गेहूं के दाम पड़े नरम, चावल ने दिखाई मजबूती: जानें अनाज से लेकर तेल-तिलहन का ताजा भाव
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel