[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile OMG! 19 लाख की यह बुलेट देती है 128KM का माइलेज

OMG! 19 लाख की यह बुलेट देती है 128KM का माइलेज

0
OMG! 19 लाख की यह बुलेट देती है 128KM का माइलेज

Royal Enfield Bullet Electric Motorcycle Photon : रॉयल एनफील्ड भारत में सबसे पसंदीदा दोपहिया वाहन निर्माता कंपनियों में से एक है. अपने रोबीले डिजाइन, पावरफुल इंजन और शानदार लुक की वजह से रॉयल एनफील्ड बाइक्स कई लोगों की पसंद हैं.

Also Read: BS6 Royal Enfield Bullet 350 भारत में लॉन्च, इतनी बढ़ गई कीमत

भारत में लागू नये उत्सर्जन मानकों के अनुरूप रॉयल एनफील्ड ने हाल ही में अपनी लोकप्रिय बुलेट सहित कुछ और मॉडल्स का बीएस6 कंप्लाएंट (BS6 compliant ) वेरिएंट लॉन्च किया. लेकिन जैसा कि इन दिनों दुनियाभर में क्लीन एनर्जी (clean energy) और ग्रीन एनर्जी (green energy) की बातें हो रही हैं, ऐसे में क्या आपने कभी इलेक्ट्रिक Royal Enfield Bullet के बारे में सोचा है!

Also Read: Royal Enfield ने लॉन्च की सबसे सस्ती Bullet, जानें कीमत और कैसे है दूसरी बाइक से अलग

आज हम आपको रॉयल एनफील्ड के दमदार बुलेट के इलेक्ट्रिक अवतार के बारे में बताएंगे. ऑल इलेक्ट्रिक रॉयल एनफील्ड बुलेट फोटॉन all Electric Royal Enfield Bullet Photon यानी रॉयल एनफील्ड बुलेट का इलेक्ट्रिक मॉडल न्यूटन आधारित इलेक्ट्रिक क्लासिक कारों की बैटरी से चलता है. इलेक्ट्रिक क्लासिक कार बैटरी चार पहिया वाहनों को ऑल इलेक्ट्रिक कार में बदल देती है. इस बैटरी का इस्तेमाल कर पोर्श Porsche से लेकर मासेराटी Maserati कारों को इलेक्ट्रिक में बदल दिया गया.

Also Read: BS6 Royal Enfield Bullet को टक्कर देगी Jawa Forty Two BS6, जानें कौन है ज्यादा दमदार

Royal Enfield की इस इलेक्ट्रिक Bullet में प्रयोग किया गया 14Kw की क्षमता का इलेक्ट्रिक मोटर 15.6 bhp की पावर और 300Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. दावा है कि यह बाइक सिंगल चार्ज में 128 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज देती है. इसकी टॉप स्पीड 112 किलोमीटर प्रतिघंटा है.

Also Read: Royal Enfield की यह मोटरसाइकिल भारत में हुई बंद, जानें क्या है वजह

इस इलेक्ट्रिक बाइक के डिजाइन और फ्रेम में कुछ खास बदलाव नहीं किया गया है. देखने में यह बिल्कुल Bullet जैसी ही है. फर्क दिखता है इसे चलाने के दौरान. दरअसल, यह बाइक बिल्कुल आवाज नहीं करती है और न ही इसमें वाइब्रेशन ही है. इसमें अगले पहिये में 280mm और पिछले पहिए में 240mm का डिस्क ब्रेक का इस्तेमाल किया गया है.

All Electric Royal Enfield Bullet Photon की कीमत 20,000 पाउंड (लगभग 18.9 लाख रुपये) बतायी जा रही है. यह कीमत बहुत ज्यादा लग सकती है. वहीं, यह रकम हार्ले डेविडसन लाइववायर Harley-Davidson LiveWire जैसी फुल इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की कीमत करीब 30,000 पाउंड (लगभग 28.4 लाख रुपये) से काफी कम है.

आपको बताते चलें कि रॉयल एनफील्ड कंपनी की ओर से पिछले साल यह कहा गया था कि वह जल्द ही इलेक्ट्रिक बुलेट मोटरसाइकिल का प्रॉडक्शन वर्जन बनाएगी. ऐसे में यह माना जा रहा है कि फोटॉन इसका एक शुरुआती प्रोटोटाइप है. बहरहाल, बुलेट का इलेक्ट्रिक मॉडल बाजार में कब आयेगा, यह जानने के लिए हमें थोड़ा और इंतजार करना होगा.

Previous article कोरोना के खौफ से सहमा नक्सली संगठन, पर्चा जारी कर कहा- नहीं करेंगे कोई हमला
Next article क्यों ज्यादातर दक्षिण भारतीय ही होती हैं भारत में नर्सें, जानिए हकीकत
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel