[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile E20 पेट्रोल के डर ने बढ़ा दी प्रीमियम पेट्रोल की बिक्री? पहले जानिए क्या आपकी गाड़ी को इसकी जरूरत है भी कि नहीं

E20 पेट्रोल के डर ने बढ़ा दी प्रीमियम पेट्रोल की बिक्री? पहले जानिए क्या आपकी गाड़ी को इसकी जरूरत है भी कि नहीं

0
E20 पेट्रोल के डर ने बढ़ा दी प्रीमियम पेट्रोल की बिक्री? पहले जानिए क्या आपकी गाड़ी को इसकी जरूरत है भी कि नहीं
E20 और हाई-ऑक्टेन पेट्रोल // एआई-जेनरेटेड रिप्रेजेंटेशनल इलस्ट्रेशन

देश में E20 (20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल का दायरा लगातार बढ़ रहा है. इसके साथ ही वाहन मालिकों के बीच एक नई चिंता भी देखने को मिल रही है. कई लोग मान रहे हैं कि ई20 पेट्रोल (E20 Petrol) का लंबे समय तक इस्तेमाल करने से माइलेज और इंजन पर असर पड़ सकता है. इसी वजह से अब कई शहरों में महंगे प्रीमियम पेट्रोल की मांग बढ़ने लगी है. इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, इसकी कीमत सामान्य पेट्रोल से काफी ज्यादा होने के बावजूद ग्राहक इसे खरीदने के लिए तैयार हैं. हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि सभी वाहनों के लिए यह चिंता समान रूप से लागू नहीं होती और वाहन निर्माता की सलाह को प्राथमिकता देना सबसे जरूरी है.

E20 पेट्रोल को लेकर क्यों बढ़ रही है चिंता?

भारत में सामान्य पेट्रोल की जगह धीरे-धीरे E20 ईंधन को बढ़ावा दिया जा रहा है. इसमें 20 प्रतिशत तक एथेनॉल मिलाया जाता है. कुछ वाहन मालिकों का मानना है कि पुराने इंजन या ई20 पेट्रोल के लिए तैयार नहीं किए गए वाहनों में इसका असर माइलेज और इंजन के कुछ हिस्सों पर पड़ सकता है. इसी आशंका के चलते कई लोग हाई-ऑक्टेन प्रीमियम पेट्रोल की ओर रुख कर रहे हैं.

वर्तमान में जहां कई शहरों में सामान्य पेट्रोल करीब ₹112 प्रति लीटर के आसपास बिक रहा है, वहीं कुछ प्रीमियम ग्रेड पेट्रोल की कीमत ₹160 प्रति लीटर तक पहुंच गई है. इसके बावजूद इसकी मांग में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है.

यह भी पढ़ें: क्या E20 पेट्रोल सच में चबा रहा है आपकी कार का इंजन? सरकार ने खोल दी वायरल दावों की पोल

यह भी पढ़ें: 2023 से पहले बनी गाड़ियों के लिए भी सेफ है E20 पेट्रोल, बोले Maruti के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर राहुल भारती

आखिर प्रीमियम पेट्रोल में ऐसा क्या खास होता है?

प्रीमियम पेट्रोल सामान्य पेट्रोल का ही बेहतर संस्करण माना जाता है. इसमें हाई-ऑक्टेन फॉर्मूला और विशेष एडिटिव्स मिलाए जाते हैं, जो इंजन के भीतर कार्बन जमा होने को कम करने में मदद करते हैं. इसके साथ ही फ्रिक्शन मॉडिफायर्स इंजन के संचालन को अधिक स्मूद बनाने में योगदान देते हैं.

यही वजह है कि कई प्रीमियम और हाई-परफॉर्मेंस कारों के मालिक इसे बेहतर विकल्प मानते हैं. कुछ वाहन चालकों का दावा है कि इससे इंजन ज्यादा स्मूद चलता है और परफॉर्मेंस बेहतर महसूस होती है, हालांकि इसका लाभ वाहन के इंजन डिजाइन पर भी निर्भर करता है.

बिक्री बढ़ी, लेकिन हर पेट्रोल पंप पर नहीं मिलता यह फ्यूल

तेल कंपनियों के अनुसार हाल के महीनों में प्रीमियम पेट्रोल की बिक्री में लगभग 5 से 10 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी देखी गई है. हालांकि कुल पेट्रोल बिक्री में इसकी हिस्सेदारी अब भी सीमित है.

इसका सबसे बड़ा कारण उपलब्धता है. प्रीमियम पेट्रोल केवल चुनिंदा शहरों और बड़े फ्यूल स्टेशनों पर ही उपलब्ध कराया जाता है. छोटे पेट्रोल पंप इसे स्टॉक करने से बचते हैं क्योंकि इसकी मांग सीमित होती है और अलग स्टोरेज इंफ्रास्ट्रक्चर पर अतिरिक्त निवेश करना पड़ता है.

क्या हर वाहन मालिक को प्रीमियम पेट्रोल भरवाना चाहिए?

ऑटोमोबाइल विशेषज्ञों का कहना है कि हर वाहन के लिए प्रीमियम पेट्रोल जरूरी नहीं होता. यदि वाहन निर्माता ने सामान्य पेट्रोल या E20 ईंधन के उपयोग की अनुमति दी है, तो केवल डर के आधार पर महंगा फ्यूल खरीदना जरूरी नहीं है.

अगर आपकी कार या बाइक हाई-ऑक्टेन फ्यूल की मांग करती है या निर्माता ने इसकी सिफारिश की है, तभी प्रीमियम पेट्रोल का फायदा मिल सकता है. इसलिए किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले अपनी गाड़ी की ओनर मैनुअल और कंपनी की गाइडलाइन जरूर देखें.

आने वाले समय में और बढ़ सकता है ट्रेंड

देश में एथेनॉल ब्लेंडिंग प्रोग्राम को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है. ऐसे में प्रीमियम फ्यूल और E20 को लेकर चर्चा भी बढ़ती रहेगी. वाहन निर्माता भी नए इंजन विकसित कर रहे हैं जो E20 ईंधन के साथ बेहतर तरीके से काम कर सकें. आने वाले वर्षों में ग्राहकों के पास ज्यादा विकल्प और अधिक उन्नत इंजन टेक्नोलॉजी देखने को मिल सकती है.

यह भी पढ़ें: E20 पेट्रोल पर फोर्ड की चेतावनी, क्या पुराने EcoSport मालिकों को हो सकती है दिक्कत? जानिए पूरा मामला

यह भी पढ़ें: 17-20 kmpl माइलेज देने वाली 40 लाख की गाड़ी पहुंची 5 kmpl पर, यूट्यूबर मनीष कश्यप ने E20 पेट्रोल को बताया वजह

Previous article तीजन बाई के निधन से कोयलांचल गमगीन: बेरमो के 25 हजार मजदूरों को तीजन बाई ने किया था मंत्रमुग्ध
Next article टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनते ही ऑस्ट्रेलिया पर हुई करोड़ों की बारिश, जानें कितनी मिली प्राइज मनी
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel