[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile क्या E20 पेट्रोल सच में चबा रहा है आपकी कार का इंजन? सरकार ने खोल दी वायरल दावों की पोल

क्या E20 पेट्रोल सच में चबा रहा है आपकी कार का इंजन? सरकार ने खोल दी वायरल दावों की पोल

0
क्या E20 पेट्रोल सच में चबा रहा है आपकी कार का इंजन? सरकार ने खोल दी वायरल दावों की पोल
क्या एथनॉल से इंजन खराब होता है / एआई-जेनरेटेड रिप्रेजेंटेशनल इलस्ट्रेशन

सोशल मीडिया पर इन दिनों 20 फीसदी एथनॉल मिश्रित पेट्रोल (E20 Fuel) को लेकर कई तरह की अफवाहें और भ्रामक जानकारियां तैर रही हैं. कोई दावा कर रहा है कि इससे गाड़ियों के इंजन खराब हो रहे हैं, तो कोई इसे पर्यावरण और पानी की बर्बादी से जोड़ रहा है. इन तमाम वायरल दावों पर अब केंद्र सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए स्थिति साफ कर दी है. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी कर कहा है कि देश का एथनॉल मिश्रण कार्यक्रम पूरी तरह वैज्ञानिक अध्ययनों, वैश्विक अनुभवों और कड़े सुरक्षा मानकों पर आधारित है. सरकार ने साफ किया है कि सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावे पूरी तरह मनगढ़ंत और तथ्यों से परे हैं.

इंजन की खराबी और वारंटी पर सरकार ने क्या कहा?

वाहन मालिकों के बीच सबसे बड़ा डर यह फैलाया जा रहा था कि E20 पेट्रोल के इस्तेमाल से गाड़ियों के इंजन जाम हो रहे हैं या उनमें जंग लग रही है. इस पर सरकार ने ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ARAI) के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि कारों पर 40,000 किलोमीटर और दोपहिया वाहनों पर 20,000 किलोमीटर तक का कड़ा परीक्षण किया गया है. इस स्टडी में वाहनों के प्रदर्शन या पुर्जों पर कोई भी बड़ा नकारात्मक असर नहीं देखा गया. कंपनियों और बीमा प्रदाताओं ने भी पुष्टि की है कि E20 मानकों के अनुरूप बनी गाड़ियों की वारंटी और इंश्योरेंस पूरी तरह वैध रहेंगे, इसलिए वाहन मालिकों को घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है.

माइलेज और टैंक में पानी पहुंचने के दावों का सच

सोशल मीडिया के कुछ वीडियो में यह भी दावा किया गया कि इस ईंधन से गाड़ियों के टैंक में पानी जमा हो जाता है और गाड़ी का माइलेज आधा हो जाता है. मंत्रालय ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) और अन्य शीर्ष संस्थानों की निगरानी में हुए परीक्षणों में ऐसा कुछ नहीं पाया गया. एथनॉल के कारण माइलेज में बेहद मामूली अंतर आ सकता है, लेकिन यह इंजन को नुकसान नहीं पहुंचाता. इसके अलावा, गन्ने का सीधा रस पेट्रोल में मिलाने वाले वायरल वीडियो को भी सरकार ने फर्जी बताया और स्पष्ट किया कि ईंधन में इस्तेमाल होने वाला एथनॉल एक बेहद जटिल औद्योगिक प्रक्रिया से तैयार होता है, न कि सीधे रस मिलाकर.

पानी की बर्बादी और खाद्य सुरक्षा के आरोपों का जवाब

एक और बड़ा भ्रम यह था कि एक लीटर एथनॉल बनाने में 10,000 लीटर पानी बर्बाद होता है. सरकार ने इस आंकड़े को पूरी तरह गलत बताते हुए कहा कि आधुनिक ‘जीरो लिक्विड डिस्चार्ज’ तकनीक के कारण अब एक लीटर एथनॉल बनाने में सिर्फ तीन से पांच लीटर प्रसंस्कृत पानी ही खर्च होता है और उस पानी को रीसायकल भी कर लिया जाता है. इसके साथ ही, अब एथनॉल बनाने के लिए मक्के के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिसमें धान के मुकाबले बहुत कम पानी लगता है. अनाज की कमी के दावों पर सरकार ने साफ किया कि खाद्य सुरक्षा की जरूरतें पूरी होने के बाद बचने वाले अतिरिक्त चावल का ही इसमें इस्तेमाल किया जाता है.

वैश्विक स्तर पर सालों से हो रहा है इस्तेमाल

भारत में एथनॉल ब्लेंडिंग को लेकर खड़े किए जा रहे विवादों के बीच सरकार ने याद दिलाया कि यह कोई नया प्रयोग नहीं है. अमेरिका, ब्राजील, कनाडा, जापान और कई यूरोपीय देशों में पिछले लंबे समय से एथनॉल मिश्रित ईंधन का सफलता पूर्वक इस्तेमाल किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर फैलाई गई इस अजीबोगरीब बात को भी सरकार ने खारिज कर दिया कि E20 ईंधन की गंध से चींटियां या मधुमक्खियां गाड़ियों की तरफ आकर्षित होती हैं. सरकार ने साफ कहा कि सुप्रीम कोर्ट में चल रहे मामले भी नीति की वैज्ञानिक उपयोगिता पर नहीं, बल्कि केवल कॉन्ट्रैक्ट से जुड़े तकनीकी मुद्दों पर थे.

यह भी पढ़ें: E20 पेट्रोल पर फोर्ड की चेतावनी, क्या पुराने EcoSport मालिकों को हो सकती है दिक्कत? जानिए पूरा मामला

यह भी पढ़ें: 17-20 kmpl माइलेज देने वाली 40 लाख की गाड़ी पहुंची 5 kmpl पर, यूट्यूबर मनीष कश्यप ने E20 पेट्रोल को बताया वजह

Previous article चतरा के युवक का खतरनाक खेल, खौफ दूर करने के लिए चबा डाले 2 जहरीले सांप, मची अफरा-तफरी
Next article मेरा स्क्रीन टाइम लिमिटेड रहेगा, रामायण में मंदोदरी का किरदार निभाने पर क्या बोली काजल अग्रवाल
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel