[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile Ducati Formula 73 रिवील, सिर्फ 873 लोग ही खरीद पाएंगे लिमिटेड एडिशन

Ducati Formula 73 रिवील, सिर्फ 873 लोग ही खरीद पाएंगे लिमिटेड एडिशन

0
Ducati Formula 73 रिवील, सिर्फ 873 लोग ही खरीद पाएंगे लिमिटेड एडिशन
डुकाटी फॉर्मूला 73/ फोटो- ऑफिशियल

आज के दौर में जब बाइक्स पहले से ज्यादा फास्ट, डिजिटल और अग्रेसीव डिजाइन के साथ आ रही हैं, तो वहीं ऐसे समय में Ducati ने रेसिंग नॉस्टेल्जिया को मॉडर्न अंदाज में पेश कर दिया है. कंपनी ने अपनी नई लिमिटेड एडिशन मोटरसाइकिल Ducati Formula 73 रिवील कर दी है, जिसने सबका ध्यान खींच लिया है. इस मॉडल को कंपनी ने खास तौर पर उन लोगों के लिए तैयार किया है, जो क्लासिक स्टाइल और एक्सक्लूसिविटी पसंद करते हैं.

भारत में कब आएगा ये मॉडल?

भारत में यह बाइक 2026 के आखिर तक आ सकती है. वहीं, ग्लोबल मार्केट के लिए इस नये मॉडल की सिर्फ 873 यूनिट्स ही प्रोड्यूस की जाएगी और तो और हर बाइक पर एक यूनिक नंबर प्लेट दी जाएगी, जो इसकी लिमिटेड एडिशन पहचान को दिखाएगी.

रेसिंग विरासत से जुड़ी खास पहचान

Formula 73 का नाम डुकाटी की 1970 के दशक की रेसिंग विरासत से जुड़ा है. इसका डिजाइन कंपनी की ऐतिहासिक रेसिंग बाइक Ducati 750 Imola Desmo से इंस्पायर है. बाइक के फ्यूल टैंक पर सिल्वर और एक्वा ग्रीन पेंट स्कीम के साथ बीच में गोल्डन वर्टिकल स्ट्राइप दी गई है. यह स्ट्राइप उस दौर की याद दिलाती है, जब रेसिंग टीम फ्यूल लेवल देखने के लिए टैंक पर अनपेंटेड स्ट्रिप छोड़ती थी. कैफे रेसर स्टाइल को उभारने के लिए इसमें क्लिप ऑन हैंडलबार, बार एंड मिरर और हाफ फेयरिंग दी गई है. यह डिजाइन इसे क्लासिक और स्पोर्टी लुक देता है.

दमदार इंजन और परफॉर्मेंस

इस बाइक में 803cc का एयर कूल्ड एल ट्विन इंजन दिया गया है, जिसमें डुकाटी का सिग्नेचर डेस्मोड्रोमिक वाल्व सिस्टम मौजूद है. यह इंजन 71 bhp की पावर और 65 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसके साथ छह स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है. यह सेटअप शहर की सड़कों से लेकर वीकेंड राइड तक शानदार एक्सपीरियंस देने के लिए तैयार किया गया है. बाइक की परफॉर्मेंस हल्की और रिस्पॉन्सिव है, जो राइडर को क्लासिक कैफे रेसर फील देती है.

प्रीमियम फीचर्स और एक्सक्लूसिव टच

Formula 73 में खास तौर पर डिजाइन किया गया टर्मिग्नोनी एग्जॉस्ट सिस्टम दिया गया है. बाइक में 17 इंच के व्हील्स दिए गए हैं, जिनमें Pirelli Diablo Rosso IV टायर्स लगे हैं, जो बेहतर ग्रिप और स्टेबिलिटी कन्फर्म करते हैं. इसके अलावा, बिलेट एल्युमिनियम ब्रेक और क्लच लीवर, फुट पेग और Rizoma फ्यूल कैप जैसे प्रीमियम पार्ट्स इसे और खास बनाते हैं. हर छोटी डिटेल में डुकाटी की कारीगरी साफ झलकती है.

मॉडर्न टेक्नोलॉजी से लैस

हालांकि इसका लुक क्लासिक है, लेकिन फीचर्स पूरी तरह मॉडर्न हैं. बाइक में डुकाटी ट्रैक्शन कंट्रोल, कॉर्नरिंग ABS, डुकाटी क्विक शिफ्ट और दो राइडिंग मोड्स दिए गए हैं. ये फीचर्स अलग अलग सड़क परिस्थितियों में बेहतर सेफ्टी और कंट्रोल देते हैं.

यह भी पढ़ें: एडवेंचर का असली मजा चाहिए? 2026 के लिए ये हैं बेस्ट बाइक ऑप्शन्स

Previous article सड़कों पर न बहने दें घरों का गंदा पानी : सीओ
Next article कार्य में लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश, दो पंचायत सचिव का वेतन कटा
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel