[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile THAR को टोटके के लिए नींबू पर चढ़ाना था, दीदी ने शोरूम के पहले तल्ले से कुदा दी SUV, वायरल हुआ वीडियो

THAR को टोटके के लिए नींबू पर चढ़ाना था, दीदी ने शोरूम के पहले तल्ले से कुदा दी SUV, वायरल हुआ वीडियो

0
THAR को टोटके के लिए नींबू पर चढ़ाना था, दीदी ने शोरूम के पहले तल्ले से कुदा दी SUV, वायरल हुआ वीडियो
Delhi Thar Accident Viral Video: दिल्ली थार दुर्घटना का वायरल वीडियो

दिल्ली के प्रीत विहार में एक ऐसा हादसा हुआ जिसने सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी. घटना के वीडियोज सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लैटफॉर्म्स पर वायरल (Viral Video) हो रहे हैं. एक महिला ने नई महिंद्रा थार (Mahindra THAR) की डिलीवरी के दौरान पारंपरिक पूजा करते हुए गलती से एक्सीलेरेटर दबा दिया, जिससे कार शोरूम की पहली मंजिल से सीधे फुटपाथ पर जा गिरी. गनीमत रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन यह घटना चर्चा का विषय बन गई.

नई थार की डिलीवरी के दौरान हुआ हादसा

8 सितंबर की शाम करीब 5 बजे, निर्माण विहार स्थित महिंद्रा शोरूम में प्रदीप और उनकी पत्नी मणि पवार अपनी नई थार रॉक्स कार की डिलीवरी लेने पहुंचे थे. शोरूम की पहली मंजिल पर खड़ी कार में सेल्समैन विकास फीचर्स समझा रहे थे. तभी मणि पवार ने पूजा के लिए कार को नींबू पर चढ़ाने की कोशिश की और गलती से एक्सीलेरेटर तेज दबा दिया.

शीशे तोड़ते हुए नीचे गिरी SUV

तेज गति से आगे बढ़ी थार SUV शोरूम की कांच की दीवार तोड़ते हुए सीधे नीचे फुटपाथ पर जा गिरी. हादसे के वक्त कार में प्रदीप, मणि और सेल्समैन विकास मौजूद थे. कार पलट गई लेकिन एयरबैग खुलने से सभी सुरक्षित रहे. उन्हें पास के मलिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई.

पुलिस ने दी जानकारी, कोई शिकायत नहीं

प्रीत विहार थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी गई. पुलिस उपायुक्त (पूर्व) अभिषेक धनिया ने बताया कि यह हादसा पूजा के दौरान हुआ और किसी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है. एक मेडिकल लीगल केस (MLC) जरूर दर्ज किया गया है. पुलिस ने पुष्टि की कि कार की डिलीवरी के तुरंत बाद यह दुर्घटना हुई.

वायरल हुआ वीडियो, सोशल मीडिया पर चर्चा

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में पलटी हुई थार और पहली मंजिल पर टूटा हुआ शीशा साफ देखा जा सकता है. लोग इस घटना को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ इसे अंधविश्वास से जोड़ रहे हैं तो कुछ ड्राइविंग ट्रेनिंग की कमी मान रहे हैं.

हादसे से सीख: सुरक्षा और सावधानी जरूरी

यह घटना एक बड़ा सबक है कि नई कार की डिलीवरी के दौरान पूजा या कोई भी रस्म करते समय पूरी सावधानी बरतनी चाहिए. वाहन स्टार्ट करने से पहले सुरक्षा उपायों की जानकारी लेना और प्रशिक्षित व्यक्ति की निगरानी में वाहन चलाना बेहद जरूरी है.

Mahindra और Renault की कारें 1.56 लाख रुपये तक हुईं सस्ती, GST कटौती का बड़ा असर

Alto से लेकर Thar तक, GST रेट बदलने से कौन सी कार हुई कितनी सस्ती?

Previous article नेपाल पहुंचकर कितना हो जाता है भारत का रुपया, भाव जानकर चौंक जाएंगे आप
Next article Mirzapur The Film: ‘कंपाउंडर’ के रूप में अभिषेक बनर्जी की हुई धमाकेदार वापसी, मुन्‍ना भैया के साथ फिर मचाएंगे भौकाल
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel