[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile CNG कार में छुपा है बड़ा रिस्क, इन सेफ्टी रूल्स को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

CNG कार में छुपा है बड़ा रिस्क, इन सेफ्टी रूल्स को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

0
CNG कार में छुपा है बड़ा रिस्क, इन सेफ्टी रूल्स को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
CNG कार

CNG कारें तेजी से पॉपुलर हो रही हैं. वजह है इनका कम रनिंग खर्च और पर्यावरण के लिए भी बेहतर माना जाना. लेकिन एक बात हमेशा याद रखनी चाहिए कि CNG आखिरकार एक कंप्रेस्ड गैस है. ऐसे में थोड़ी-सी लापरवाही भी बड़ा हादसा बन सकती है. यही कारण है कि CNG कार मालिकों के लिए कुछ जरूरी सेफ्टी नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है. आइए जानते हैं इन्हें.

CNG किट की रेगुलर चेकिंग करवाएं

CNG किट की सेफ्टी के लिए उसकी रेगुलर चेकिंग बहुत जरूरी है. हमेशा अपनी CNG किट और सिलेंडर को सिर्फ किसी ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर से ही चेक करवाएं. हर 3 साल में सिलेंडर का हाइड्रो टेस्ट जरूर करवाएं, ताकि यह पता चल सके कि वह गैस के प्रेशर को सेफ तरीके से झेल सकता है या नहीं. कभी भी डैमेज या एक्सपायर हो चुके सिलेंडर का यूज न करें.

CNG भरवाते समय सेफ्टी का रखें ध्यान

CNG भरवाते समय कुछ छोटी-छोटी सावधानियां आपकी सेफ्टी के लिए बहुत जरूरी होती हैं. हमेशा गाड़ी का इंजन बंद करके ही बाहर निकलें और फ्यूलिंग एरिया के पास मोबाइल फोन इस्तेमाल करने बचें. साथ ही, सिर्फ भरोसेमंद और ऑथराइज्ड CNG स्टेशन से ही गैस भरवाएं, क्योंकि अनऑथराइज्ड पंप पर सेफ्टी स्टैंडर्ड की गारंटी नहीं होती.

स्मोकिंग से दूर रहें

गाड़ी के अंदर तो वैसे भी स्मोकिंग से बचना चाहिए, लेकिन CNG कार के आसपास तो यह बिल्कुल ही खतरनाक है. CNG एक बहुत ही ज्वलनशील गैस होती है. सिगरेट या लाइटर की छोटी सी चिंगारी भी बड़ा हादसा कर सकती है.

गैस लीकेज चेक करें

अगर आपको कभी कार के अंदर या आसपास गैस जैसी बदबू महसूस हो, तो इसे बिल्कुल हल्के में न लें. तुरंत इंजन बंद कर दें और दोबारा स्टार्ट करने की कोशिश न करें. साथ ही, गाड़ी में मौजूद कोई भी इलेक्ट्रिक स्विच (जैसे लाइट या AC) भी यूज न करें. सबसे पहले खुद को और दूसरों को गाड़ी से थोड़ा दूर ले जाएं और मदद के लिए कॉल करें. ध्यान रहे, आप एक्सपर्ट नहीं हैं, इसलिए कभी भी माचिस या लाइटर से लीकेज चेक करने की गलती न करें.

मेंटेनेंस और ड्राइविंग आदतें 

गाड़ी की सही मेंटेनेंस और आपकी ड्राइविंग आदतें बहुत फर्क डालती हैं. समय-समय पर पाइप, वायरिंग और एयर फिल्टर जरूर चेक करते रहें ताकि कोई छोटी समस्या बड़ी न बन जाए. गाड़ी को धीरे और स्मूद तरीके से ही चलाएं और अचानक एक्सीलरेशन या ज्यादा लोड से बचें.

यह भी पढ़ें: नई कार के लिए बेस्ट कलर कौन सा है? गर्मियों में ये ऑप्शन हैं सबसे शानदार

Previous article पलामू के प्रमंडलीय आयुक्त से मिले गढ़वा के एसपी, विधि-व्यवस्था पर हुई चर्चा
Next article रामगढ़ डकैती कांड का खुलासा: शिव शंकर ज्वेलर्स लूट मामले में 7 गिरफ्तार, बिहार जा रहे थे लूटा हुआ सोना बेचने
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel