[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile ड्राइविंग के ये छोटे-छोटे बदलाव आपकी क्लच और गियरबॉक्स को सालों तक टिकाएंगे, फौरन कर लें नोट

ड्राइविंग के ये छोटे-छोटे बदलाव आपकी क्लच और गियरबॉक्स को सालों तक टिकाएंगे, फौरन कर लें नोट

0
ड्राइविंग के ये छोटे-छोटे बदलाव आपकी क्लच और गियरबॉक्स को सालों तक टिकाएंगे, फौरन कर लें नोट
कार का क्लच और गियरबॉक्स (Photo: AI Generated)

क्लच और गियरबॉक्स कार के सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले और महंगे पार्ट्स में से हैं. शहर की ट्रैफिक में बार-बार गियर बदलना और स्टॉप-गो ड्राइविंग इनके लिए लगातार स्ट्रेस पैदा करते हैं. लेकिन अच्छी खबर ये है कि थोड़ी सावधानी और सही ड्राइविंग से इनकी उम्र बढ़ाई जा सकती है. क्लच और ट्रांसमिशन कैसे काम करते हैं इसे समझकर और स्मूद ड्राइविंग अपनाकर आप न सिर्फ घिसाव कम कर सकते हैं, बल्कि कार की परफॉर्मेंस और फ्यूल एफिशिएंसी भी बढ़ा सकते हैं. आइए जानते हैं कुछ आसान टिप्स, जो क्लच और गियरबॉक्स की देखभाल में मदद करेंगे और लंबे समय तक आपके खर्च को कम करेंगे.

क्लच पर पैर रखकर चलाने से बचें

सबसे पहले, क्लच को बीच में मत दबाए रखें. शिफ्टिंग के बाद पूरी तरह छोड़ दें, क्योंकि बीच में दबाकर चलाने से प्लेट्स जल्दी घिस जाती हैं और ओवरहीट हो सकती हैं.

फालतू में क्लच का इस्तेमाल न करें 

जैसे जब गाड़ी धीरे चल रही हो या कोस्ट कर रहे हों, क्लच को दबाने की जरूरत नहीं है. इंजन ब्रेक का इस्तेमाल करें. इससे क्लच और ब्रेक दोनों पर दबाव कम पड़ेगा.

सही समय में गियर स्मूथली बदलें

गियर बदलते समय स्मूथ रहें. अचानक या जोर से गियर बदलना गियरबॉक्स को नुकसान पहुंचा सकता है. सही RPM पर और स्थिति के अनुसार गियर बदलें.

ढलान पर गाड़ी को क्लच पकड़कर रोकने से बचें

अगर आप गाड़ी ढलान पर रोककर खड़ी रखते हैं, तो क्लच पर हाथ डालकर गाड़ी रोकना सही नहीं है. ऐसा करने से क्लच की प्लेट्स लगातार दबाव में रहती हैं, जिससे ये गर्म होकर जल्दी खराब हो सकती हैं. इसलिए गाड़ी रोकने के लिए ब्रेक का इस्तेमाल करें.

गियर लीवर पर हाथ मत टिकाएं

गियर लीवर पर हाथ टिकाए रखना भी बंद करें. ऐसा करने से गियर के अंदर के पार्ट्स पर दबाव पड़ता है और धीरे-धीरे वो घिसने लगते हैं. गियर लीवर सिर्फ गियर बदलते समय ही इस्तेमाल करें.

यह भी पढ़ें: कार का इंजन ऑयल कब बदलना चाहिए? हर मालिक को पता होनी चाहिए सही समय और वजह

Previous article पुराने विवाद में मारपीट, पुलिस टीम ने जख्मी को पहुंचाया अस्पताल
Next article सर्व नारायण मेमोरियल स्कूल के स्थापना दिवस पर मेधावी सम्मानित
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel