[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile नई Citroen eC3X खरीदने का प्लान है? पैसे खर्च करने से पहले जान लें ये 5 बड़ी बातें

नई Citroen eC3X खरीदने का प्लान है? पैसे खर्च करने से पहले जान लें ये 5 बड़ी बातें

0
नई Citroen eC3X खरीदने का प्लान है? पैसे खर्च करने से पहले जान लें ये 5 बड़ी बातें
Citroen eC3X (Photo: citroen.in)

इंडियन EV मार्केट में नई एंट्री करने वाली यह कार उस रणनीति का हिस्सा है, जिसकी शुरुआत Citroen ने 2025 में Aircross, Basalt और C3 जैसे मॉडलों को नए ‘X’ नामकरण के साथ अपडेट करके की थी. नई eC3X में कई ऐसे अपडेट्स और सुधार किए गए हैं जो इसे डेली यूज के लिए एक बेहद प्रैक्टिकल इलेक्ट्रिक कार बनाते हैं. अगर आप अपनी मेहनत की कमाई इस नई इलेक्ट्रिक कार पर खर्च करने का विचार कर रहे हैं, तो खरीदारी का फैसला लेने से पहले इसके बारे में ये आइए 5 जरूरी बातें जान लेते हैं.

Citroen eC3X: कीमत और बुकिंग

इसकी शुरुआती (इंट्रोडक्टरी) कीमत ₹10.25 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है, जो eC3 के समान वेरिएंट से ₹1.74 लाख तक सस्ती है. हालांकि, यह खास शुरुआती कीमत सीमित समय के लिए ही उपलब्ध होगी. इसके बाद eC3X की कीमत वेरिएंट के हिसाब से ₹11.99 लाख से ₹13.26 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच होगी. यह इलेक्ट्रिक हैचबैक SUV जैसी दमदार स्टांस के साथ आती है और इसे तीन वेरिएंट्स (Live, Live (O) और Shine) में पेश किया गया है. लॉन्च होते ही भारत भर में Citroen eC3X की बुकिंग शुरू हो चुकी है.

Citroen eC3X: BaaS प्राइस और रेंटल

कंपनी इस EV को नॉर्मल खरीद ऑप्शन के साथ-साथ Battery-as-a-Service (BaaS) मॉडल में भी पेश कर रही है. BaaS ऑप्शन चुनने पर कार की शुरुआती कीमत काफी कम हो जाती है. फिलहाल, Citroen ने इस स्कीम के तहत eC3X की इंट्रोडक्टरी शुरुआती कीमत सिर्फ ₹6.89 लाख रखी है. हालांकि, इसमें बैटरी खरीदनी नहीं होती, बल्कि उसके लिए ₹2.26 प्रति किलोमीटर के हिसाब से किराया देना पड़ता है. हालांकि, अलग-अलग वेरिएंट्स की BaaS कीमतों का खुलासा कंपनी ने अभी तक नहीं किया है.

यह भी पढ़ें: Tata Motors का बड़ा फैसला, 1 जुलाई से महंगे होंगे कमर्शियल वाहन, खरीदने की सोच रहे हैं तो जान लें नई कीमतों का असर

Citroen eC3X: बैटरी और रेंज

कंपनी का दावा है कि यह एक बार फुल चार्ज होने पर 325 km (MIDC) तक चल सकती है, जो eC3 के मुकाबले 79 km ज्यादा है. हालांकि इसमें वही 29.2 kWh का बैटरी पैक दिया गया है, लेकिन इसकी एफिशिएंसी को बेहतर बनाया गया है.

परफॉर्मेंस की बात करें तो eC3X में फ्रंट एक्सल पर लगा इलेक्ट्रिक मोटर 57 bhp की पावर और 143 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. यह इलेक्ट्रिक कार 0 से 60 km/h की रफ्तार सिर्फ 6.8 सेकंड में पकड़ लेती है, जबकि इसकी टॉप स्पीड 107 km/h है. 3.3 kW AC चार्जर से बैटरी को 10% से 100% तक चार्ज होने में लगभग 10.3 घंटे लगते हैं. वहीं, अगर आप जल्दी में हैं तो DC फास्ट चार्जर की मदद से बैटरी को 10% से 80% तक सिर्फ 57 मिनट में चार्ज किया जा सकता है.

Citroen eC3X: वारंटी

इसमें मिलने वाला 29.2 kWh बैटरी पैक 7 साल या 1.4 लाख किलोमीटर तक की वारंटी के साथ आता है, जबकि इलेक्ट्रिक मोटर पर 5 साल या 1 लाख किलोमीटर की वारंटी मिलती है. हालांकि, यह कवरेज केवल निजी (Private) खरीदारों के लिए लागू है. वहीं, अगर इस EV का यूज कमर्शियल कामों के लिए किया जाता है, तो बैटरी और मोटर की वारंटी घटकर 3 साल या 1.25 लाख किलोमीटर (जो भी पहले पूरा हो) रह जाती है. इसके अलावा, गाड़ी की स्टैंडर्ड वारंटी 3 साल या 1.25 लाख किलोमीटर की है, जो सभी कस्टमर्स पर समान रूप से लागू होती है.

Citroen eC3X: सेफ्टी

कंपनी ने इसके टॉप-एंड Shine वेरिएंट में 6 एयरबैग्स दिए हैं, जबकि बाकी वेरिएंट्स में अब 4 एयरबैग्स मिलते हैं. इसके अलावा, कार में ABS के साथ EBD, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स, स्पीड-सेंसिटिव ऑटो डोर लॉक और हाई-स्पीड अलर्ट सिस्टम जैसे जरूरी सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं. खास बात यह है कि कस्टमर्स चाहें तो फ्रंट और रियर डैशकैम्स का ऑप्शन भी चुन सकते हैं. ये सिर्फ रिकॉर्डिंग ही नहीं करते, बल्कि Lane Departure Warning (LDW), Front Vehicle Distance Alert (FVDA) और पैदल यात्रियों या गैर-मोटर चालित गाड़ियों की पहचान जैसी एडवांस प्रेडिक्टिव सेफ्टी सुविधाएं भी ऑफर करते हैं.

यह भी पढ़ें: Maruti Suzuki ने बढ़ाए eVitara के दाम, खरीदने से पहले देखें नए प्राइस

Previous article पीएम मोदी और शुभेंदु अधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, कोर्ट ने 27 तक पुलिस हिरासत में भेजा
Next article Karisma Kapoor Beauty Secrets: 51 की उम्र में भी 25 जैसी दिखती हैं करिश्मा कपूर, खुद बताया अपनी खूबसूरती का वो ‘देसी नुस्खा’ जो हर घर में है मौजूद
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel