[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile CES 2026 में Uber, Lucid और Nuro ने दिखाया फीचर-पैक्ड ड्राइवरलेस रोबोटैक्सी, 360 डिग्री सेंसर ने सबको चौंकाया

CES 2026 में Uber, Lucid और Nuro ने दिखाया फीचर-पैक्ड ड्राइवरलेस रोबोटैक्सी, 360 डिग्री सेंसर ने सबको चौंकाया

0
CES 2026 में Uber, Lucid और Nuro ने दिखाया फीचर-पैक्ड ड्राइवरलेस रोबोटैक्सी, 360 डिग्री सेंसर ने सबको चौंकाया
Lucid, Nuro और Uber ने CES 2026 में अपनी ड्राइवरलेस रोबोटैक्सी को पेश किया

CES 2026: Lucid Group, Nuro और Uber Technologies ने मिलकर अपनी आने वाली ग्लोबल रोबोटैक्सी सर्विस पेश की है. इस सर्विस के लिए तैयार किए गए प्रोडक्शन-रेडी गाड़ियां CES 2026 में दिखाए गए हैं. इसके साथ ही Uber द्वारा डिजाइन किया गया इन-केबिन एक्सपीरियंस भी इस इवेंट में पेश किया गया. कंपनियों ने लास वेगास में बताया कि पिछले महीने से सैन फ्रांसिस्को बे एरिया में ऑटोनॉमस रोड टेस्टिंग शुरू हो चुकी है. साथ ही कहा गया कि यह सर्विस इसी साल के अंत तक लॉन्च की जा सकती है, जहां Nuro सुपरवाइज्ड ऑटोनॉमस प्रोटोटाइप के जरिए टेस्टिंग की अगुवाई कर रहा है. आइए इससे जुड़ी सारी डिटेल्स आपको बताते हैं. 

क्या अनाउंस किया गया?

तीनों कंपनियों ने उस रोबोटैक्सी गाड़ी को पेश किया है, जिसे भविष्य में Uber की ऑटोनॉमस राइड-हेलिंग सर्विस में इस्तेमाल किया जाएगा. इसके साथ Uber की तरफ से तैयार किया गया इंटीरियर एक्सपीरियंस भी दिखाया गया, जिससे लोगों को पहली बार यह देखने को मिला कि बिना ड्राइवर की यात्रा के दौरान यात्री गाड़ी के साथ कैसे इंटरैक्ट करेंगे.

इस प्रोजेक्ट में Lucid Group, Lucid Gravity पर बेस्ड गाड़ी प्लेटफॉर्म उपलब्ध करा रही है. Nuro ऑटोनॉमस ड्राइविंग सिस्टम और टेस्टिंग प्रोग्राम की जिम्मेदारी संभाल रहा है, जबकि Uber इस रोबोटैक्सी सर्विस को ऑपरेट करेगा और गाड़ी के अंदर यात्रियों का पूरा एक्सपीरियंस डिजाइन करेगा.

रोबोटैक्सी काम कैसे करता है?

रोबोटैक्सी में नया सेंसर सिस्टम दिया गया है, जिसमें कैमरे, सॉलिड-स्टेट लाइडार और रडार शामिल हैं, जो गाड़ी को चारों तरफ से 360-डिग्री की समझ देते हैं. ये सभी सेंसर गाड़ी के बॉडी डिजाइन और ऊपर लगे हैलो मॉड्यूल में फिट किए गए हैं. हैलो मॉड्यूल में LED लाइट्स भी होती हैं, जिससे यात्री अपनी गाड़ी आसानी से पहचान सकें और ट्रिप से जुड़ी जानकारी देख सकें.

गाड़ी के अंदर पैसेंजर स्क्रीन के जरिए AC का टेम्परेचर, हीटेड सीट्स और म्यूजिक कंट्रोल कर सकते हैं. इसके अलावा रियल टाइम में सेट किया गया रूट देखना, सपोर्ट से कॉन्टैक्ट करना या गाड़ी को रुकने के लिए कहना भी संभव है. इस रोबोटैक्सी में छह लोगों के बैठने की जगह है और सामान रखने की भी सुविधा मिलती है. इसकी कंप्यूटिंग पावर NVIDIA DRIVE AGX Thor पर बेस्ड है.

यह भी पढ़ें: 13.66 लाख रुपये में Mahindra XUV 7XO ने मारी धमाकेदार एंट्री, फीचर्स ऐसे कि एक नजर में आ जाएगा पसंद

Previous article Bihar Bhumi: सावधान! अब गरीबों की जमीन दबाने वालों की खैर नहीं, बिहार में शुरू हुआ ऑपरेशन भूमि दखल देहानी
Next article चांदी ने तोड़े अब तक के सारे रिकॉर्ड, दिल्ली से चेन्नई तक कीमतों में लगी आग, जानिए आपके शहर में क्या है रेट?
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel