[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile Car Tata की इस EV Car पर लट्टू हो जाएंगे आप, फुल चार्ज में 500 किमी रेंज

Tata की इस EV Car पर लट्टू हो जाएंगे आप, फुल चार्ज में 500 किमी रेंज

0
Tata की इस EV Car पर लट्टू हो जाएंगे आप, फुल चार्ज में 500 किमी रेंज
टेस्टिंग के दौरान टाटा सफारी ईवी कार की गई स्पॉट. फोटो: सोशल मीडिया

Tata Safari EV Car: देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स अपने पॉपुलर ऑफ-रोड एसयूवी कार सफारी को अब इलेक्ट्रिक अवतार में पेश करने की योजना पर काम कर रही है. कंपनी ने भारतीय सड़कों पर इसकी टेस्टिंग शुरू कर दी है. अनुमान यह लगाया जा रहा है कि इस ऑफ-रोड एसयूवी ईवी कार को टाटा मोटर्स साल 2024 के फेस्टिव सीजन के दौरान या फिर 2025 की आरंभिक समय में भारतीय बाजार में उतार सकती है. बाजार में उतरने के बाद इसका हुंडई कोना ईवी से सीधा मुकाबला होगा. इसके अलावा, इसकी अन्य कारें भी प्रतिद्वंद्वी हो सकती हैं. टेस्टिंग के दौरान इसके जो स्पाई शॉट्स लिये गए हैं, उसके आधार पर इसकी खासियत का अनुमान लगाया जा रहा है. आइए, टाटा मोटर्स की इस अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार के बारे में जानते हैं.

टाटा सफारी ईवी के डिजाइन

टाटा सफारी ईवी कार के स्पाई शॉट्स देखने के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि इसका डिजाइन आंतरिक दहन इंजन (आईसीई) वेरिएंट जैसा ही होगा. इसके एक्सटीरियर में फ्रंट ग्रिल, कनेक्टेड एलईडी डीआरएल और हेडलाइट आईसीई वाली सफारी जैसे ही दिखाई देते हैं. हालांकि, इसके अलॉय व्हील का डिजाइन कुछ अलग दिखाई है, लेकिन इसका साइज सफारी के डीजल वेरिएंट की तरह 19 इंच हो सकता है. इसके रियर में रेगुलर मॉडल की तरह कनेक्टेड एलईडी टेललाइट्स दिए गए हैं.

टाटा सफारी ईवी के फीचर्स

टाटा सफारी इंटीरियर के बारे में अनुमान लगाया जा रहा है कि इसका केबिन भी आईसीई मॉडल जैसा ही हो सकता है. आईसीई मॉडल वाले टाटा सफारी में डैशबोर्ड लेआउट और इल्लुमिनेटेड टाटा लोगो के साथ 4-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है. सफारी ईवी की फीचर लिस्ट में 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, ड्यूल-जोन एसी, वेंटिलेटेड फ्रंट और रियर सीट और पैनोरमिक सनरूफ को शामिल किया जा सकता है. वहीं, सवारियों की सुरक्षा के लिए इसमें 7 एयरबैग, ब्लाइंड स्पोट मॉनिटर के साथ 360 डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी) और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) दिए जा सकते हैं.

टाटा सफारी ईवी रेंज

हालांकि, टाटा मोटर्स ने अभी तक सफारी ईवी के बैटरी पैक और इलेक्ट्रिक मोटर के बार में आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं किया है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि इसकी रेंज करीब 500 किलोमीटर हो सकती है. इलेक्ट्रिक टाटा सफारी कंपनी के नए एक्टी.ईवी प्लेटफार्म पर बेस्ड होगी. अनुमान यह भी लगाया जा रहा है कि टाटा सफारी में भी हैरियर ईवी की तरह ऑल-व्हील-ड्राइव ऑप्शन मिल सकता है.

टाटा सफारी ईवी प्राइस और मुकाबला

जैसा कि अनुमान लगाया जा रहा है कि टाटा मोटर्स सफारी ईवी को 2024 के फेस्टिव सीजन या फिर 2025 की शुरुआत में लॉन्च कर सकती है. अनुमान यह भी लगाया जा रहा है कि बाजार में आने के बाद एक्स शोरूम में इसकी कीमत 32 लाख रुपये से शुरू हो सकती है. बाजार में इसका सीधा मुकाबला हुंडई कोना ईवी से होगा, लेकिन इसके अन्य प्रतिद्वंद्वी में एमजी जेडएस ईवी, बीवाईडी एटो 3 और आने वाली मारुति ईवीएक्स भी हो सकती है.

टाटा सफारी ईवी कब लॉन्च होगी?

टाटा मोटर्स ने सफारी ईवी की टेस्टिंग शुरू कर दी है, और इसे 2024 के फेस्टिव सीजन या 2025 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है।

टाटा सफारी ईवी का डिजाइन कैसा होगा?

सफारी ईवी का डिजाइन आईसीई वेरिएंट जैसा होगा, जिसमें कनेक्टेड एलईडी डीआरएल, हेडलाइट्स, और 19 इंच के अलॉय व्हील शामिल होंगे।

टाटा सफारी ईवी में कौन-कौन से फीचर्स होंगे?

इस कार में 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, ड्यूल-जोन एसी, 7 एयरबैग, और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) जैसे फीचर्स शामिल हो सकते हैं।

सफारी ईवी की रेंज क्या होगी?

अनुमान के अनुसार, टाटा सफारी ईवी की रेंज लगभग 500 किलोमीटर हो सकती है, लेकिन कंपनी ने अभी तक इसकी बैटरी और मोटर के बारे में आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

टाटा सफारी ईवी की संभावित कीमत और प्रतिद्वंद्वी कौन होंगे?

सफारी ईवी की संभावित कीमत एक्स-शोरूम में 32 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। इसका मुकाबला हुंडई कोना ईवी, एमजी जेडएस ईवी, और बीवाईडी एटो 3 जैसी कारों से होगा।

हाईवे पर लेन से भटकने नहीं देगी महिंद्रा थार 5-डोर, एडीएएस टेक्नोलॉजी से हो गई लैस

फोर्ड की ये कार नहीं बवंडर है! टोयोटा फॉर्च्यूनर से चैलेंज देने फिर आ रही है भारत

Driving License: लर्निंग के बाद कितने दिनों में बन जाएगा पक्का लाइसेंस, जानें क्या कहता है नियम?

Previous article बिहार: भागलपुर का अगला सांसद कौन होगा? जानिए मतदान के बाद क्या है आम लोगों के बीच चर्चा..
Next article बालिका सशक्तीकरण मिशन को लेकर कार्यशाला के लिए किया गया सर्वेक्षण
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel