[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile Car छोटे परिवार की नई कार…! लॉन्च होने के बाद टूट पड़े लोग

छोटे परिवार की नई कार…! लॉन्च होने के बाद टूट पड़े लोग

0
छोटे परिवार की नई कार…! लॉन्च होने के बाद टूट पड़े लोग
छोटे परिवार की नई किआ फेसलिफ्ट कार. फोटो: सोशल मीडिया

Kia Sonet Facelift: किआ ने जनवरी, 2024 में किआ सोनेट फेसलिफ्ट कार को बाजार में उतारा है. यह कार छोटे परिवार के लिए सस्ती कार है. भारत के एक्स-शोरूम में इसकी शुरुआती कीमत 7.99 लाख रुपये से शुरू होती है, जो 15.69 लाख रुपये तक जाती है. यह कुल सात वेरिएंट में लॉन्च की गई है, जिसमें एचटीई, एचटीके, एचटीके प्लस, एचटीएक्स, एचटीएक्स प्लस और जीटीएक्स प्लस शामिल है. बाजार में किआ सोनेट फेसलिफ्ट का मुकाबला हुंडई वेन्यू, टाटा नेक्सन, महिंद्रा एक्सयूवी300, रेनो काइगर, निसान मैग्नाइट, मारुति सुजुकी ब्रेजा और मारुति फ्रॉन्क्स क्रॉसओवर से है. आइए, इस कार की खासियत के बारे में जानते हैं.

किआ सोनेट फेसलिफ्ट का कलर

किआ सोनेट फेसलिफ्ट सात मोनोटोन और दो ड्यूल-टोन कलर में उपलब्ध है. इसमें इनटेंस रेड, अरोरा ब्लैक पर्ल, पेवटर ऑलिव, ग्लेशियर व्हाइट पर्ल, ग्रेविटी ग्रे, स्पार्कलिंग सिल्वर, इंपेरियल ब्लू, एक्सक्लूसिव ग्रेफाइट मैट (एक्स लाइन के साथ), अरोरा ब्लैक पर्ल-ग्लेशियर व्हाइट पर्ल, और अरोरा ब्लैक पर्ल-इनटेंस रेड में उपलब्ध है. यह 5 सीटर कार है, जिसमें पांच लोग बैठ सकते हैं. इस सबकॉम्पैक्ट एसयूवी कार का बूट स्पेस 385 लीटर है.

Also Read: बाइक के पार्ट्स से 1960 के दशक वाली विंटेज को बना दिया इलेक्ट्रिक कार

किआ सोनेट फेसलिफ्ट इंजन और ट्रांसमिशन

किआ सोनेट फेसलिफ्ट तीन इंजन ऑप्शन के साथ आता है, जिसमें 1-लीटर टर्बो-पेट्रोल (120पीएस प्रति 172एनएम), 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल (83पीएस प्रति 115एनएम), और 1.5-लीटर डीजल (116पीएस प्रति 250एनएम) शामिल है. इसमें टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड आईएमटी और 7-स्पीड डीसीटी, नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल, और डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड आईएमटी व 6-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स की चॉइस मिलती है. इसमें डीजल इंजन के साथ अब 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का ऑप्शन फिर से मिलने लगा है.

Also Read: हिमाचल की घाटियों में मक्खन जैसी चलती Tata की यह कार

किआ सोनेट फेसलिफ्ट के फीचर्स

किआ सोनेट फेसलिफ्ट एसयूवी कार में 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 4 तरह से पावर एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, सनरूफ और वायरलेफस फोन चार्जर दिए गए हैं. सवारियों की सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) और 360 डिग्री कैमरा दिए गए हैं. इसके अलावा, इसमें अब 10 लेवल 1 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) भी दिया गया है, जिसके तहत लैन-कीप असिस्ट, फॉरवर्ड कोलिशन वार्निंग, और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग मिलते हैं.

Previous article UPPSC Staff Nurse Recruitment 2024: स्टाफ नर्स मेन्स परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें अप्लाई
Next article Share Market: एक्सपायरी वाले दिन बाजार में भारी उठापटक, सेंसेक्स 195 अंक चढ़कर बंद, निफ्टी 21,982 के पार
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel