[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile Car सावधान! पूरे लाव-लस्कर के साथ 5-डोर लेकर दुश्मनों को थरथराने आ रही है फोर्स गुरखा

सावधान! पूरे लाव-लस्कर के साथ 5-डोर लेकर दुश्मनों को थरथराने आ रही है फोर्स गुरखा

0
सावधान! पूरे लाव-लस्कर के साथ 5-डोर लेकर दुश्मनों को थरथराने आ रही है फोर्स गुरखा
फोर्स गुरखा 5-डोर आज होगी लॉन्च. फाइल फोटो

Force Gurkha 5-Door: फोर्स गुरखा 5-डोर आज दो मई 2024 को पूरे लाव-लस्कर के साथ मार्केट में मोर्चा संभालने के लिए उतर जाएगी. फोर्स मोटर पिछले कई महीनों से इसकी टेस्टिंग कर रही है. इसे कई बार स्पॉट भी किया गया और इसके वीडियो-फोटो इंटरनेट पर वायरल भी हुए. खास बात यह है कि यह ऑफ-रोड एसयूवी 15 अगस्त 2024 को लॉन्च होने वाली महिंद्रा थार 5-डोर को सीधा टक्कर देगी. इसके अलावा, इसका मुकाबला टाटा सफारी और महिंद्रा स्कॉर्पियो से भी है. इसकी दूसरी खासियत यह है कि इसके इंटीरियर के दूसरे और तीसरे रो में बेंच और कैप्टन सीटें दी गई हैं.

फोर्स गुरखा 5-डोर का एक्सटीरियर

फोर्स गुरखा 5-डोर के स्पाई शॉट्स को देखने के बाद पता चलता है कि कंपनी जिस प्रोडक्शन मॉडल की टेस्टिंग की है, उसके डिजाइन में मौजूदा गुरखा 3-डोर एडिशन के मुकाबले काफी बदलाव किया गया है. इसके एक्सटीरियर में 18 इंच के डुअल-टोन अलॉय व्हील के साथ एलईडी डीआरएल के साथ स्क्वॉयर प्रोजेक्टर हेडलाइट्स मिलने की उम्मीद है. हालांकि, टेलगेट-माउंटेड स्पेयर व्हील और लैडर के साथ ही इसके स्नोर्कल को गुरखा 3-डोर से लिया गया है.

फोर्स गुरखा 5-डोर का इंटीरियर

फोर्स गुरखा 5-डोर के इंटीरियर डिजाइन के टीजर के अनुसार, इसका केबिन गहरे भूरे रंग की थीम के साथ दिया गया है. गुरखा 5-डोर को लंबे व्हीलबेस वाली गोरखा को 3-रो लेआउट में पेश किया गया है, जिसमें दूसरे और तीसरे रो में बेंच और कैप्टन सीटें दी गई हैं. इसके इंटीरियर फीचर्स की बात करें, तो इसमें 7 इंच का टचस्क्रीन सिस्टम, फ्रंट और 2-रो में रियर पावर विंडो और मल्टीपल वेंट के साथ मैनुअल एसी मिलने की उम्मीद है. इसके सुरक्षा जाल में डुअल एयरबैग, एक रिवर्सिंग कैमरा और रियर पार्किंग सेंसर होना चाहिए.

फोर्स गुरखा 5-डोर का इंजन

फोर्स गुरखा 5-डोर में 3-डोर मॉडल वाला 2.6-लीटर डीजल इंजन दिया जा सकता है, जो 90 पीएस का अधिकतम पावर और 250 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है. इसके अलावा, इसमें 4-व्हील-ड्राइव और लो-रेंज ट्रांसफर केस के साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन भी दिया जा सकता है.

फोर्स गुरखा 5-डोर की कीमत और मुकाबला

फोर्स गुरखा 5-डोर को बाजार में आने के बाद एक्स-शोरूम में इसकी कीमत करीब 16 लाख रुपये तक होने का अनुमान है. हालांकि, गुरखा 3-डोर की कीमत 15.10 लाख रुपये है. बाजार में आने के बाद इसका सीधा मुकाबला महिंद्रा थार 5-डोर से है. इसके बाद इसका मारुति कार जिम्नी से भी टक्कर होगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel