[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile Car इलेक्‍ट्रिक कार और हाइब्रिड कार की लड़ाई, कौन बनेगा भारत का अगला ऑटो ट्रेंड?

इलेक्‍ट्रिक कार और हाइब्रिड कार की लड़ाई, कौन बनेगा भारत का अगला ऑटो ट्रेंड?

0
इलेक्‍ट्रिक कार और हाइब्रिड कार की लड़ाई, कौन बनेगा भारत का अगला ऑटो ट्रेंड?
EV बनाम Hybrid: कौन बनेगा किंग?

EV Vs Hybrid: भारत में ऑटोमोबाइल क्षेत्र में एक नई जंग छिड़ चुकी है- इलेक्ट्रिक (EV) बनाम हाइब्रिड (HEV). जहां सरकारी सब्सिडी, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश और बैटरी टेक्नोलॉजी EV को आगे बढ़ा रहे हैं, वहीं Hybrid कार अपनी बेहतर रेंज, ईंधन की बचत और इंफ्रास्ट्रक्चर की चिंता न होने के कारण अपनी पकड़ बनाए हुए हैं. सवाल यही है- 2030 तक कौन सा प्लैटफॉर्म बाजी मार लेगा?

EV बनाम Hybrid: मार्केट का डेटा क्या कहता है?

भारत में FY25 में EV की बिक्री बढ़कर 1.97 मिलियन यूनिट्स हो गई, जिसमें चार पहिया वाहन भी शामिल हैं. दूसरी ओर, Hybrid कारों की मांग भी मजबूत रही. 2024 के पहले सात महीनों में Hybrid बिक्री 51,897 यूनिट्स, जिसका 27% YoY बढ़ोतरी रही, जबकि BEV (Battery Electric Vehicles) की बिक्री सिर्फ 10% बढ़ी.

EV और Hybrid: तकनीक के मोरचे पर तुलना

EV: चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर में तेजी आई है- पब्लिक ईवी चार्जिंग स्टेशंस में FY22 से FY25 तक 5 गुना वृद्धि जरूर हुई है, लेकिन अभी भी केवल हर 235 EV पर 1 चार्जर उपलब्ध है. टाटा ने चार्जर्स को दोगुना करने की योजना बनाई है, Maruti ने Fast Charging पॉइंट्स 100 शहरों में लगाने का निर्णय किया है.

Hybrid: हाइब्रिड कारों की लोकप्रियता बढ़ रही है क्योंकि ये पेट्रोल और बैटरी दोनों का उपयोग करती हैं- एक चार्जिंग पर रेंज कितनी मिलेगी, इस बात का डर समाप्त हो रहा है. इंफ्रास्ट्रक्चर की चिंता कम, और शुरुआती लागत भी EV की तुलना में कम है.

ऑटोमोबाइल जगत की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

EV बनाम Hybrid: कंज्यूमर किसे चुनें?

सिटी ड्राइव: छोटे शहरों में चार्जिंग नेटवर्क सीमित है, ऐसे में हाइब्रिड बेहतर विकल्प साबित होता है.

लॉन्ग डिस्टेंस ड्राइव (वीकेंड ट्रिप्स, इंटरस्टेट):EVचार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार रहा है, लेकिन हाइब्रिड अभी सुरक्षित और भरोसेमंद विकल्प है.

ओनरशिप का टोटल कॉस्ट: हाइब्रिड में शुरुआती खर्च कम, मेनटेनेंस आसान है. ईवी में लंबी अवधि में खर्च कम होता है, लेकिन इंफ्रास्ट्रक्चरल निवेश आवश्यक है.

भविष्य की झलक: 2030 तक कौन बचेगा?

सरकार 2030 तक 30% EV बाजार शेयर पाने पर काम कर रही है. चार्जिंग इन्फ्रा और टेक्नोलॉजी (Fast Charging, Battery swapping) पर काम तेजी से बढ़ रहा है, जिससे EV की स्वीकार्यता और बढ़ेगी.

Hybrid अपने बैलेंस्ड फीचर्स के कारण Bridge Technology की तरह काम कर रहा है, लेकिन जब इंफ्रा बेहतर होगा और बैटरी महंगी नहीं रहेगी, तब EV ही घिरते हुए बाजार को कंट्रोल करेगा.

टॉप पर होगा EV

अभी के लिए Hybrid कार ज्यादा प्रैक्टिकल और आसान विकल्प हैं, खासकर जहां चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर अधूरा है. लेकिन जैसे-जैसे चार्जिंग नेटवर्क मजबूत हो रहा है, EV स्थिर, किफायती और भविष्य की दिशा में बढ़ने वाला विकल्प सिद्ध होगा. 2030 तक भारत में EV स्पष्ट रूप से टॉप पर होगा और हाइब्रिड केवल ट्रांजिशन की सीढ़ी.

Maruti Suzuki e-VITARA: 620KM रेंज वाली इलेक्ट्रिक SUV भारत में लॉन्च, जानिए फीचर्स और रेंज

Tata Harrier EV vs Mahindra BE6: EV सेफ्टी और एफिशिएंसी में कौन है EV का असली बादशाह?

Previous article Deoghar News : दशलक्षण महापर्व का शुभारंभ, आत्मशुद्धि का दिया संदेश
Next article पटना वीमेंस कॉलेज में आज मनाया जायेगा नेशनल स्पोर्ट्स डे
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel