[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile चिलचिलाती धूप में भी बरकरार रहेगी कार की चमक, बस फॉलो करें ये आसान तरीके

चिलचिलाती धूप में भी बरकरार रहेगी कार की चमक, बस फॉलो करें ये आसान तरीके

0
चिलचिलाती धूप में भी बरकरार रहेगी कार की चमक, बस फॉलो करें ये आसान तरीके
धूप में खड़ी कार

डार्क कलर की कारें देखने में बेहद प्रीमियम और स्टाइलिश लगती हैं, लेकिन गर्मियों में इन्हें एक बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है. तेज धूप में इनका रंग जल्दी फीका पड़ने लगता है. अगर आपकी कार ब्लैक, ब्लू या डार्क ग्रे रंग की है, तो आपने भी नोटिस किया होगा कि कुछ महीनों बाद उसकी चमक पहले जैसी नहीं रहती.

असल में, गहरे रंग सूरज की गर्मी और UV किरणों को ज्यादा सोखते हैं. इससे पेंट पर काफी असर पड़ता है. अच्छी बात ये है कि थोड़ी सी देखभाल और कुछ आसान टिप्स अपनाकर आप अपनी कार को लंबे समय तक नई जैसी चमकदार बनाए रख सकते हैं. आइए जानते हैं.

हमेशा छांव में ही कार को पार्क करें

गर्मी में कार को धूप में खड़ा करना मतलब उसे तंदूर में डालने जैसा है. इसलिए कोशिश करें कि हमेशा कार छांव में ही पार्क करें. अगर पूरी छांव न मिले, तो हल्की-फुल्की ढकी जगह भी काफी राहत देती है. हां, पेड़ों के नीचे कार पार्क करने से बचें, क्योंकि पक्षियों की बीट और पेड़ की चिपचिपी गंदगी पेंट खराब कर सकती है. सबसे बेहतर है कि कार को गेराज, बेसमेंट या किसी कवर पार्किंग में खड़ा करें.

अच्छी क्वालिटी का कार कवर यूज करें

अगर आपकी कार अक्सर बाहर पार्क रहती है, तो एक अच्छी क्वालिटी का कार कवर आपके लिए बेहद जरूरी है. खासकर रिफ्लेक्टिव कार कवर धूप की तेज किरणों से बचाता है. बस ध्यान रखें कि कवर हमेशा साफ हो, ताकि पेंट पर खरोंच न आए. एक बढ़िया कार कवर आपकी कार को धूल, मिट्टी और UV किरणों से सेफ रखता है.

प्रोटेक्टिव कोटिंग जरूर लगवाएं

गहरे रंग की कारों के लिए प्रोटेक्टिव कोटिंग बेहद जरूरी होती है. यह आपकी कार के पेंट और तेज धूप के बीच एक मजबूत सुरक्षा कवच की तरह काम करती है. आप अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से इनमें से कोई भी ऑप्शन चुन सकते हैं:

  • वैक्स (Wax): यह एक बेसिक लेयर होती है, जो कार को शानदार चमक देने के साथ पेंट की सेफ्टी भी करती है.
  • सीलेंट (Sealant): यह वैक्स के मुकाबले ज्यादा समय तक टिकता है.
  • सिरेमिक कोटिंग (Ceramic Coating): लंबे समय तक चलने वाली यह कोटिंग बेहतरीन सेफ्टी और शानदार ग्लॉस देती है.
  • पीपीएफ (Paint Protection Film): यह एक ट्रांसपेरेंट फिल्म होती है, जो खरोंच, धूप और रंग फीका पड़ने से कार को बचाती है.

कार को सही तरीके से धोएं

कार की रेगुलर सफाई बेहद जरूरी है. इससे धूल, मिट्टी और पेंट को नुकसान पहुंचाने वाले कण आसानी से हट जाते हैं. खासकर गर्मी में, धूल और तेज धूप मिलकर कार के पेंट को जल्दी खराब कर सकते हैं.

  • हमेशा pH-बैलेंस्ड कार शैम्पू का इस्तेमाल करें, घर में इस्तेमाल होने वाले डिटर्जेंट से बचें.
  • हर कुछ हफ्तों में कम से कम एक बार कार जरूर धोएं.
  • कार साफ करने के लिए मुलायम माइक्रोफाइबर कपड़े का यूज करें, ताकि खरोंच न आए.
  • तेज धूप में कार धोने से बचें, क्योंकि इससे पानी के दाग पड़ सकते हैं.

हार्ड केमिकल से बचें 

कई लोग तेज डिटर्जेंट या सस्ते क्लीनिंग प्रोडक्ट्स इस्तेमाल कर लेते हैं, जो पेंट की प्रोटेक्टिव लेयर को नुकसान पहुंचा सकते हैं. इससे कार की बॉडी पर धूप का असर जल्दी दिखने लगता है. इसलिए हमेशा अच्छी क्वालिटी वाले कार केयर प्रोडक्ट्स ही इस्तेमाल करें.

यह भी पढ़ें: कार के चारों टायर में हवा बराबर होनी चाहिए या अलग-अलग? एक छोटी गलती बन सकती है बड़ा खतरा

Previous article तुलसी के सामने खुला करण का काला सच, अब होगा बड़ा धमाका
Next article नोवामुंडी में  गुटखा-पान मसाला और एक्सपायरी सामान पर कार्रवाई, बाजार में मची खलबली
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel