[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile कार की AC फुल पर है, फिर भी केबिन नहीं हो रहा ठंडा? जानिए वजह और उपाय

कार की AC फुल पर है, फिर भी केबिन नहीं हो रहा ठंडा? जानिए वजह और उपाय

0
कार की AC फुल पर है, फिर भी केबिन नहीं हो रहा ठंडा? जानिए वजह और उपाय
कार का AC चेक करता चालक (Photo: Telle Tire)

Car AC: अगर अभी से आपकी कार का AC थोड़ा कमजोर लग रहा है, तो इसे हल्के में मत लीजिए. क्योंकि असली परेशानी तब होती है जब पीक गर्मी शुरू हो जाती है. तेज धूप और भारी ट्रैफिक में अगर AC सही से कूलिंग ना करे, तो सफर काफी मुश्किल हो जाता है. अक्सर लोग शुरुआत में इस छोटी सी दिक्कत को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन बाद में यही समस्या बड़ी बन जाती है. इसलिए बेहतर है कि समय रहते ही इसे ठीक करा लिया जाए. अब सवाल है कि शुरुआत कहां से करें? आइए आपको बताते हैं.

केबिन फिल्टर चेक करें

सबसे पहले एयरफ्लो पर ध्यान दें. कई बार AC के कमजोर होने की वजह कूलिंग नहीं, बल्कि हवा का सही से ना पहुंचना होता है. इसका सबसे आम कारण होता है गंदा केबिन फिल्टर. जब ये जाम हो जाता है, तो हवा का फ्लो कम हो जाता है. आपने भी नोटिस किया होगा कि AC फुल पर चल रही होती है, लेकिन केबिन फिर भी ठंडा नहीं होता. ऐसे में फिल्टर बदलना एक आसान और सस्ता समाधान है.

सिर्फ गैस की कमी समझने की गलती न करें

अक्सर लोग AC की कूलिंग कम होते ही सबसे पहले गैस भरवाने के बारे में सोचते हैं. ये इजी सलूशन लगता है, लेकिन हर बार सही नहीं होता. सच ये है कि रेफ्रिजरेंट अपने आप कम नहीं होता. अगर कम हो रहा है, तो कहीं न कहीं लीकेज जरूर है. बिना लीकेज ठीक कराए सिर्फ गैस भरवाना बस थोड़े समय की राहत देता है. कुछ दिनों तक कूलिंग ठीक लगती है, फिर वही प्रॉब्लम वापस आ जाती है.

बड़े कंपोनेंट्स को चेक करें 

जब छोटे-मोटे उपाय काम नहीं आते, तो समझ लीजिए कि समस्या थोड़ी गहरी है. ऐसे में बड़े कंपोनेंट्स को चेक करना जरूरी हो जाता है. सबसे पहले बात कर लेते हैं कंप्रेसर की. इसे आप AC का दिल भी समझ सकते हैं. अगर ये कमजोर पड़ जाए, तो कूलिंग साफ तौर पर कम हो जाती है. इसके अलावा कंडेंसर पर भी ध्यान दें, क्योंकि अगर उस पर धूल-मिट्टी जम गई हो, तो हीट सही तरीके से बाहर नहीं निकल पाती. आखरी चीज है कूलिंग फैन. इसे भी नजरअंदाज न करें. खासतौर पर जब आप शहर के ट्रैफिक में धीरे-धीरे गाड़ी चला रहे हों, तब ये बहुत मेन रोल निभाता है.

यह भी पढ़ें: गर्मियों में कार का रखना है खास ध्यान? ये 5 आसान टिप्स आएंगे काम

Previous article बिहार में 1 करोड़ गरीबों को मिलेगा पक्का घर, सरकार ने शुरू की तैयारी, क्या बोले मंत्री
Next article हजारीबाग की रामनवमी को धूमिल करने का किया गया प्रयास: मनीष जायसवाल
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel