[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile भारत में पहली PHEV कार लॉन्च करेगी BYD, Atto 2 और Sealion 6 में हो सकती है एंट्री

भारत में पहली PHEV कार लॉन्च करेगी BYD, Atto 2 और Sealion 6 में हो सकती है एंट्री

0
भारत में पहली PHEV कार लॉन्च करेगी BYD, Atto 2 और Sealion 6 में हो सकती है एंट्री
BYD Atto 2 / Photo: BYD

चाइनीज ऑटो कंपनी BYD अपनी पहली Plug-in Hybrid कार भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. कंपनी भारतीय बाजार में 9 जून 2026 को अपने नए हाइब्रिड मॉडल को पेश करने वाली है. खास बात यह है कि इस कार के साथ BYD की दुनियाभर में चर्चित Super DM Hybrid तकनीक भी भारतीय बाजार में पहली बार एंट्री करेगी. हालांकि, BYD ने अभी तक आने वाली कार के नाम को रिवील नहीं किया है. लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक यह SUV BYD Sealion 6 DM-i या फिर BYD Atto 2 DM-i हो सकती है. दोनों मॉडल्स कंपनी की डुअल-मोड इंटेलिजेंट हाइब्रिड टेक्नोलॉजी पर बेस्ड हैं और इन्हें खासतौर पर बेहतर माइलेज और इलेक्ट्रिक ड्राइविंग एक्सपीरियंस चाहने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.

BYD Atto 2 DM-i

भारत में BYD Atto 2 DM-i के आने की उम्मीद ज्यादा मानी जा रही है. ग्लोबल मार्केट में मिलने वाले इस SUV में 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो इलेक्ट्रिक मोटर और BYD की Blade Battery तकनीक के साथ मिलकर काम करता है. डिजाइन और साइज की बात करें, तो यह SUV 4330mm लंबी, 1830mm चौड़ी और 1675mm ऊंची है. फीचर्स के मामले में इसमें एम्बिएंट लाइटिंग, वायरलेस फोन चार्जिंग, 8.8-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 12.8-इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन दी गई है. इसके अलावा पैनोरमिक सनरूफ, 360 डिग्री कैमरा, ADAS और Vehicle-to-Load (V2L) जैसे एडवांस्ड फीचर्स भी इसमें मिलते हैं.

BYD Sealion 6 DM-i

Sealion 6 DM-i कंपनी की बड़ी और ज्यादा प्रीमियम Plug-in Hybrid SUV मानी जाती है. इसे भारत में Hyundai Creta जैसी SUVs को टक्कर देने वाले मॉडल के तौर पर देखा जा रहा है. ग्लोबल मार्केट में यह SUV फ्रंट व्हील ड्राइव और ऑल व्हील ड्राइव दोनों ऑपशंस में उपलब्ध है. इसके FWD वेरिएंट में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जबकि AWD मॉडल में ड्यूल मोटर सेटअप मिलता है. साइज की बात करें, तो Sealion 6 DM-i की लंबाई 4775mm, चौड़ाई 1890mm और ऊंचाई 1670mm है. इसके केबिन में 15.6-इंच की रोटेटिंग इंफोटेनमेंट स्क्रीन, 12.3-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और Head-Up Display जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसके अलावा SUV में कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, OTA अपडेट्स, वॉयस कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग, NFC Key Access और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे कई प्रीमियम फीचर्स भी मिलते हैं.

भारत में बढ़ेगी Hybrid SUVs की टक्कर

भारत में इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड कारों की मांग लगातार बढ़ रही है. ऐसे में BYD की यह नई Plug-in Hybrid SUV उन ग्राहकों को आकर्षित कर सकती है, जो पेट्रोल और इलेक्ट्रिक ड्राइविंग का संतुलित अनुभव चाहते हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि कंपनी भारतीय बाजार में किस मॉडल को लॉन्च करती है और उसकी कीमत क्या रखती है.

यह भी पढ़ें: EV ने कैसे दिया 89 kmpl का माइलेज? जानिए वह गणित जिसने पेट्रोल कारों को पीछे छोड़ दिया

Previous article बंदना बनीं आयर थानाध्यक्ष, कहा-क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का माहौल कायम रखा जाएगा
Next article भागलपुर रेलवे स्टेशन में फेरबदल : सुधांशु आर्या बने नये सीएमआई, फूल कुमार शर्मा को मिली चेकिंग अभियान की कमान
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel