[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile BMW X3 30 xDrive भारत में लॉन्च: मिलेगी 258hp की ताकत और ADAS सेफ्टी फीचर्स

BMW X3 30 xDrive भारत में लॉन्च: मिलेगी 258hp की ताकत और ADAS सेफ्टी फीचर्स

0
BMW X3 30 xDrive भारत में लॉन्च: मिलेगी 258hp की ताकत और ADAS सेफ्टी फीचर्स
बीएमडब्ल्यू एक्स3 30 एक्सड्राइव एम/ फोटो- ऑफिशियल बीएमडब्ल्यू

लग्जरी SUV सेगमेंट में BMW ने एक और बड़ा दांव खेल दिया है. कंपनी ने BMW X3 30 xDrive M Sport Pro को भारत में 74.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च कर दिया है. यह मौजूदा X3 लाइनअप का सबसे पावरफुल वेरिएंट है और बाकी वेरिएंट्स से ऊपर पोजिशन किया गया है. कंपनी ने इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है. आइए जानते हैं डिटेल्स में इस मॉडल के बारे में.

मिलेंगे ये कलर ऑप्शन

यह SUV पांच कलर्स में लॉन्च हुआ है, जिसमें Brooklyn Grey Metallic, Dune Grey Metallic, Alpine White, Individual Tanzanite Blue और Black Sapphire Metallic शामिल हैं.

दमदार इंजन और परफॉर्मेंस

नई BMW X3 30 xDrive M Sport Pro में 2.0 लीटर, 4-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम के साथ आता है. यह सेटअप 258 hp की ताकत और 400 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.

इसमें 8-स्पीड Steptronic ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है, जो BMW के xDrive ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम के जरिए चारों पहियों तक पावर पहुंचाता है. कंपनी का दावा है कि यह SUV 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 6.3 सेकंड में पकड़ सकती है. वहीं, इसकी माइलेज 14.61 किमी/लीटर बताई गई है.

प्रीमियम इंटीरियर और फीचर्स

इस SUV का केबिन काफी प्रीमियम और मॉडर्न डिजाइन के साथ आता है. इसमें BMW Curved Display दिया गया है, जिसमें 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 14.9 इंच का कंट्रोल डिस्प्ले शामिल है.

इसके , इसमें BMW Interaction Bar, कस्टमाइजेबल एंबियंट लाइटिंग और हेड-अप डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलते हैं. स्पोर्ट सीट्स Veganza लेदर से बनी हैं, जिनमें वेंटिलेशन और लंबर सपोर्ट की सुविधा है. कम्फर्ट के लिए पैनोरमिक सनरूफ, रियर सनब्लाइंड्स, Harman Kardon साउंड सिस्टम और Travel & Comfort System जैसी सुविधाएं दी गई हैं.

सेफ्टी फीचर्स

सुरक्षा के मामले में भी यह SUV काफी एडवांस है. इसमें ADAS (Advanced Driver Assistance Systems), 360-डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और कई एयरबैग्स दिए गए हैं.

दमदार लुक और साइज

डिजाइन कि बात करें, तो नई BMW X3 30 xDrive M Sport Pro का लुक बोल्ड और स्पोर्टी है .इसकी लंबाई 4,755 मिमी और चौड़ाई 1,920 मिमी है, जिससे यह अपने सेगमेंट की सबसे बड़ी SUV में से एक बनती है. फ्रंट में ब्लैक किडनी ग्रिल के साथ Iconic Glow इल्यूमिनेशन दिया गया है. इसके साथ एडैप्टिव LED हेडलाइट्स और M Aerodynamic पैकेज मिलता है. 20-इंच अलॉय व्हील्स और रेड M Sport ब्रेक्स इसे और भी स्पोर्टी बनाते हैं. बैक की तरफ L-शेप LED टेललैंप्स, ग्लॉस-ब्लैक डिफ्यूजर और रूफ स्पॉइलर इसकी एथलेटिक पहचान को और मजबूत करते हैं.

Banner 2 .Jpg 6
Bmw x3 30 xdrive भारत में लॉन्च: मिलेगी 258hp की ताकत और adas सेफ्टी फीचर्स 3

यह भी पढ़ें: Volkswagen Tayron R-Line: टेक्नोलॉजी, स्टेबिलिटी और परफॉर्मेंस का प्रीमियम पैकेज

Previous article जमीन के बदले नौकरी देने के आरोपों को मानने से लालू-राबड़ी ने किया इनकार, कहा- मुकदमे का करेंगे सामना
Next article फ्रांसीसी राष्ट्रपति और फर्स्ट लेडी के स्वागत में सजी मुंबई, मोदी संग रचेंगे AI का नया इतिहास
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel