[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile BMW का बड़ा प्लान, जल्द लायेगी MINI ब्रांड के नये मॉडल

BMW का बड़ा प्लान, जल्द लायेगी MINI ब्रांड के नये मॉडल

0
BMW का बड़ा प्लान, जल्द लायेगी MINI ब्रांड के नये मॉडल
bmw mini

BMW MINI Portfolio Expansion: जर्मन लग्जरी कार निर्माता बीएमडब्ल्यू भारत में अपने ‘मिनी’ ब्रांड को नयी रफ्तार देने की तैयारी में है. कंपनी अगले साल नये मॉडल जोड़ने के साथ-साथ छोटे शहरों में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की रणनीति पर काम कर रही है.

मिनी पोर्टफोलियो में आएंगे नये मॉडल

बीएमडब्ल्यू इंडिया के अध्यक्ष और सीईओ हरदीप सिंह बरार ने बताया कि कंपनी 2025 में मिनी लाइनअप में एक-दो नये प्रोडक्ट्स शामिल करने की योजना बना रही है. फिलहाल कंपनी मिनी कूपर, मिनी कंट्रीमैन JCW और मिनी कन्वर्टिबल जैसे मॉडल बेचती है, लेकिन बढ़ती मांग को देखते हुए पोर्टफोलियो को और विस्तृत किया जाएगा.

छोटे शहरों में बढ़ेगी कंपनी की मौजूदगी

बरार के अनुसार मिनी ब्रांड अब सिर्फ मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रहा. छोटे शहरों से भी अच्छी मांग आने लगी है. इसी को ध्यान में रखते हुए कंपनी अगले साल जयपुर, लखनऊ और रांची जैसे नए बाजारों में कदम रखेगी. मिनी की वर्तमान मौजूदगी लगभग नौ शहरों में है, जिसे दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है.

ग्राहकों का भरोसा बढ़ाने पर जोर

कंपनी का मानना है कि स्थानीय स्तर पर डीलरशिप और सर्विस नेटवर्क बढ़ने से ग्राहकों का भरोसा मजबूत होता है. बीएमडब्ल्यू का फोकस सिर्फ बिक्री बढ़ाने पर नहीं, बल्कि आफ्टर-सेल्स अनुभव को बेहतर बनाने पर भी है.

मिनी कम्युनिटी को भी किया जाएगा मजबूत

बीएमडब्ल्यू मिनी मालिकों के लिए एक सक्रिय समुदाय बनाने पर भी काम कर रही है. अगले साल कंपनी कई विशेष कार्यक्रम और एक्टिविटी आयोजित करेगी, ताकि ब्रांड और ग्राहकों के बीच जुड़ाव और मजबूत हो सके.

BMW की 4.5 लाख वाली बाइक फेस्टिव सीजन में लॉन्च, TVS की मदद से भारत मे हुआ है निर्माण

TVS के साथ मिलकर BMW ने भारत में तैयार की ये इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, दुर्गा पूजा में होगी लॉन्च

Previous article पुलिस की फिजिकल तैयारी में पसीना बहा रहे अभ्यर्थी
Next article घने कोहरे की चादर में लिपटा रहा दुर्गावती का पूरा इलाका
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel