[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile BMW इंडिया ने COVID19 के दौरान पेश किया कॉन्टैक्टलेस एक्सपीरिएंस

BMW इंडिया ने COVID19 के दौरान पेश किया कॉन्टैक्टलेस एक्सपीरिएंस

0
BMW इंडिया ने COVID19 के दौरान पेश किया कॉन्टैक्टलेस एक्सपीरिएंस

BMW Contactless StayHome StaySafe: बीएमडब्ल्यू इंडिया ने भारत में अपने ग्राहकों के लिए एक अद्वितीय कॉन्टैक्टलेस अनुभव प्रस्तुत किया है. हाल ही में प्रस्तुत बीएमडब्ल्यू कॉन्टैक्टलेस एक्सपीरिस प्रोग्राम द्वारा ग्राहक नयी और प्री-ओन्ड बीएमडब्ल्यू कारें खरीद सकेंगे. इसके जरिये यूजर्स सर्विस बुक कर सकते और भुगतान ऑनलाईन सुरक्षित रूप से कर सकेंगे. यह सब www.bmw-contactless.in पर एक बटन क्लिक करके किया जा सकेगा.

Also Read: Maruti Alto, Renault Kwid को टक्कर देने नये कलेवर में आ रही यह धांसू कार

बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया प्रेसिडेंट (एक्टिंग) आर्लिंडो टेक्सेरा ने कहा, बीएमडब्ल्यू में हमारा हर काम ग्राहकों पर केंद्रित है. महामारी की वर्तमान परिस्थिति में हमने न्यू एज डिजिटल टेक्नॉलॉजी का इस्तेमाल कर अपनी व्यवसायिक प्रक्रियाओं को परिवर्तित किया है तथा अपने ग्राहकों को बेहतरीन सेवाएं देने के अनेक प्रभावशाली उपाय किये हैं. उद्योग के क्षेत्र में एक व्यापक पहल के तौर पर बीएमडब्ल्यू कॉन्टैक्टलेस एक्सपीरिएंस ग्राहकों को अपने घर पर बैठकर बीएमडब्ल्यू की दुनिया को खोजने और अनुभव करने का नया तरीका प्रस्तुत करेगा.

Also Read: MG Hector से लेकर Tata Nexon तक, लॉकडाउन के दौरान ये New Cars हुईं लॉन्च

अप्रैल 2020 में इसके लांच के बाद से हमने इस प्लेटफॉर्म पर ग्राहकों की संलग्नता, कॉन्फिगुरेशन के निवेदनों एवं वर्चुअल प्रोडक्ट प्रेजेंटेशन में काफी वृद्धि दर्ज की है. कोविड-19 की महामारी के बाद बिजनेस की डाइनामिक्स का विकास होने के साथ बीएमडब्ल्यू कॉन्टैक्टलेस एक्सपीरिएंस प्रोग्राम हमारे नये और मौजूदा ग्राहकों को सेल्स व आफ्टरसेल्स सर्विसेज का सुगम अनुभव प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. ग्राहक जहां कहीं भी हों, हम उन्हें आनंद प्रदान करेंगे.

Also Read: Renault Triber Launch: 5 लाख से कम में आयी 7 सीटर कार, खूबियां दमदार

बीएमडब्ल्यू कॉन्टैक्टलेस एक्सपीरिएंस ने ग्राहकों ऑथराइज्ड बीएमडब्ल्यू डीलरशिप पर गये बिना बीएमडब्ल्यू खोजने, अनुभव करने और खरीदने का नया तरीका प्रस्तुत किया है. यह ग्राहकों को बीएमडब्ल्यू के उत्पादों और सेवाओं की आकर्षक शृंखला का वर्चुअल और सुगम अनुभव प्रदान करने के लिए डिजाईन किया गया है. ग्राहक अपनी पसंदीदा बीएमडब्ल्यू को पर्सनलाईज कर सकते हैं और डीलर प्रतिनिधि से ऑनलाईन बात कर उत्पाद सर्विस पैकेज एवं फाईनेंस के विकल्पों के बारे में अपनी शंकाओं का समाधान रियल टाईम में प्राप्त कर सकते हैं.

Also Read: Tata Altroz Launch: लो आ गयी टाटा की प्रीमियम हैचबैक कार, कीमत 5.29 लाख

ग्राहक अपने स्मार्टफोन, टैबलेट या पर्सनल कंप्यूटर का उपयोग कर सेल्स कंसल्टैंट से वर्चुअल तरीके से बात कर सकते हैं और वाहन के एक्सटीरियर एवं इंटीरियर का 360° व्यू तथा आफ्टरसेल्स पैकेज फाईनेंस विकल्प की जानकारी पा सकते हैं. वाहन के ब्रोशर, गुणों का विवरण एवं अन्य दस्तावेज ऑनलाईन दिये जाएंगे, ताकि किसी भी तरह का शारीरिक संपर्क न हो.

Also Read: BMW लायी दो नयी धांसू मोटरसाइकिलें, कीमत 15.95 लाख से शुरू

ग्राहकों को उनकी बीएमडब्ल्यू अपनी पसंद की जगह पर सैनिटाइजेशन की पूरी प्रक्रिया के साथ मिलेगी और वाहन के सारे दस्तावेज एक सैनिटाइज्ड लिफाफे में दिये जाएंगे. बीएमडब्ल्यू कॉन्टैक्टलेस एक्सपीरिएंस ग्राहकों को सर्टिफाईड प्री-ओन्ड वाहन खोजने और खरीदने में मदद कर सकता है.

Also Read: 2020 Renault Duster BS6 लॉन्च, जानें कितनी बदली है यह SUV

Previous article मई में शनि, गुरु और शुक्र चलने वाले हैं उल्टी चाल ,जानें इन ग्रहों के वक्री होने का किन राशियों पर पड़ेगा अधिक प्रभाव
Next article कोरोना के दौर में भी फेसबुक पर दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बने PM मोदी, जानिए विश्व के नेताओं का स्थान
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel