[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile Himalayan 450 को टक्कर देने आ रही BMW की नई एडवेंचर बाइक, लॉन्च डेट कन्फर्म

Himalayan 450 को टक्कर देने आ रही BMW की नई एडवेंचर बाइक, लॉन्च डेट कन्फर्म

0
Himalayan 450 को टक्कर देने आ रही BMW की नई एडवेंचर बाइक, लॉन्च डेट कन्फर्म
बीएमडब्ल्यू एफ 450 जीएस / फोटो- बीएमडब्ल्यू

BMW Motorrad ने अपनी मोस्ट अवेटेड एडवेंचर टूरिंग बाइक BMW F 450 GS के इंडिया लॉन्च डेट को कन्फर्म कर दिया है. यह बाइक इंटरनेशनल मार्केट में पहले से तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध है, लेकिन भारत में इसे अब तक सिर्फ Bharat Mobility Global Auto Expo 2025 में कॉन्सेप्ट के रूप में दिखाया गया था. अब पहली बार यह बाइक अपने प्रोडक्शन अवतार में भारतीय बाजार में आने वाली है.

कब होगा लॉन्च?

यह बाइक भारत में 23 अप्रैल को लॉन्च होने वाली है. कंपनी ने इस बाइक के लॉन्च डेट को Instagram रील के जरिए रिवील किया है. रील में इस बाइक को लेकर लोगों की बढ़ती दिलचस्पी को दिखाई गई है.

नया प्लेटफॉर्म और भारत में मैन्युफैक्चरिंग

यह बाइक पुराने G 310 GS से पूरी तरह अलग है. इसमें नया 450cc प्लेटफॉर्म दिया गया है, जो फ्यूचर में BMW के 310cc मॉडल्स को रिप्लेस कर सकता है. खास बात यह है कि इसे भारत में TVS Motor Company के होसुर प्लांट में बनाया जाएगा. BMW और TVS की पार्टनरशिप इस प्रोजेक्ट में भी जारी रहेगी. यह प्लेटफॉर्म आगे चलकर कई और मॉडल्स जैसे रोडस्टर और फेयर्ड बाइक के रूप में भी देखने को मिल सकता है.

डिजाइन और लुक

BMW F 450 GS का डिजाइन कंपनी की बड़ी एडवेंचर बाइक R 1300 GS से इंस्पायर्ड है. इसमें फ्रंट पर बीक डिजाइन, बड़ा फेयरिंग और एक्सपोज्ड फ्रेम मिलता है, जो इसे मस्क्युलर और प्रीमियम लुक देता है. इसके अलावा, इसमें स्प्लिट सीट और रैली सीट जैसे ऑप्शन भी मिल सकते हैं, जिससे यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से सेटअप चुन सकेंगे.

परफॉर्मेंस और हार्डवेयर

BMW F 450 GS में 420cc पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है, जो करीब 48 bhp पावर और 43 Nm टॉर्क जेनरेट करता है. यह इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है और यूरोप के A2 लाइसेंस नॉर्म्स के अनुसार ट्यून किया गया है, जिससे परफॉर्मेंस और रोजाना इस्तेमाल का बैलेंस बना रहता है.

बाइक में ट्यूबलर स्टील फ्रेम के साथ फ्रंट में USD फोर्क्स और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है. इसके अलावा इसमें 19-इंच फ्रंट और 17-इंच रियर व्हील, 310mm फ्रंट और 240mm रियर डिस्क ब्रेक के साथ कॉर्नरिंग ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल और Rain, Road व Enduro जैसे राइडिंग मोड्स भी मिलते हैं.

टेक्नोलॉजी और फीचर्स

BMW ने इस बाइक में एडवांस टेक्नोलॉजी का पूरा ध्यान रखा है. इसमें कई प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे, जैसे-

  • 6.5-इंच TFT डिस्प्ले (स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ)
  • LED लाइटिंग
  • Shift Assistant Pro (क्लचलेस गियर शिफ्ट)

सबसे खास फीचर है Easy Ride Clutch, जो लो-स्पीड पर ऑटोमैटिक क्लच ऑपरेशन की सुविधा देता है, जिससे नए और एक्सपीरियंस्ड दोनों तरह के राइडर्स के लिए बाइक चलाना आसान हो जाता है.

वेरिएंट्स और पोजिशनिंग

ग्लोबल मार्केट में BMW F 450 GS को Base, Exclusive, Sport और Trophy जैसे वेरिएंट्स में पेश किया गया है. इन वेरिएंट्स में अलग-अलग फीचर्स जैसे एडजस्टेबल सस्पेंशन, एक्स्ट्रा राइडिंग मोड्स और प्रोटेक्शन इक्विपमेंट मिलते हैं. भारत में कौन-कौन से वेरिएंट्स आएंगे, यह लॉन्च के समय ही साफ होगा.

 किससे होगा मुकाबला?

भारत में लॉन्च के बाद BMW F 450 GS का मुकाबला Royal Enfield Himalayan 450, KTM 390 Adventure, Triumph Tiger 400 X और Honda NX500 से होगा.

यह भी पढ़ें: KTM 390 Duke और Adventure X हुई महंगी, ₹40000 तक बढ़ी कीमतें

Previous article वैशाख में कब मनाई जाएगी सीता नवमी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व
Next article गर्मियों में टंकी का पानी रखें मटके जैसा ठंडा, अपनाएं ये आसान टिप्स
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel