[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile सर्दियों में क्यों रूठ जाती है बाइक? क्या ठंड से फेल हो जाता है सेल्फ और किक? जानिए असरदार उपाय

सर्दियों में क्यों रूठ जाती है बाइक? क्या ठंड से फेल हो जाता है सेल्फ और किक? जानिए असरदार उपाय

0
सर्दियों में क्यों रूठ जाती है बाइक? क्या ठंड से फेल हो जाता है सेल्फ और किक? जानिए असरदार उपाय
सर्दियों में बाइक स्टार्ट करने के आसान और असरदार टिप्स / सांकेतिक तस्वीर चैटजीपीटी एआई से

Bike Starting Tips: सर्दियों में बाइक स्टार्ट करना अक्सर सिरदर्द बन जाता है. इंजन ऑयल गाढ़ा हो जाने और बैटरी की क्षमता घटने से सेल्फ और किक दोनों जवाब दे जाते हैं. यह समस्या खासकर उन लोगों के लिए बड़ी परेशानी है जो सुबह-सुबह ऑफिस या काम पर निकलते हैं. ऐसे में कुछ तकनीकी उपाय अपनाकर बाइक को आसानी से स्टार्ट किया जा सकता है और इंजन की उम्र भी बढ़ाई जा सकती है.

क्या है वजह?

भारत में सर्दियों के मौसम में तापमान गिरने के साथ ही वाहनों की परफॉर्मेंस प्रभावित होती है. बाइक का इंजन ठंड में ज्यादा प्रतिरोध झेलता है क्योंकि ऑयल गाढ़ा हो जाता है और बैटरी का चार्ज तेजी से कम होता है. यही वजह है कि सुबह बाइक स्टार्ट करने में कई बार बार-बार कोशिश करनी पड़तीहै.

आजमाएं ये टिप्स

1. स्पार्क प्लग की जांच

ठंडी मौसम में बाइक स्टार्ट न होने की सबसे आम वजह स्पार्क प्लग पर नमी या कार्बन का जमाव होता है. अगर इंजन बार-बार फेल हो रहा है, तो प्लग को निकालकर सूखे कपड़े से साफ करें और फिर से लगाएं. साथ ही, कोशिश करें कि रात में बाइक को खुले में न छोड़ें- कवर करने से बैटरी और इंजन दोनों ठंड और ओस से सुरक्षित रहते हैं.

2. क्लच ट्रिक आजमाएं

सुबह के समय गियरबॉक्स अक्सर जाम महसूस होता है. इसे आसान बनाने के लिए बाइक को न्यूट्रल में रखें, क्लच पूरी तरह दबाएं और फिर किक मारें. क्लच दबाने से गियरबॉक्स इंजन से अलग हो जाता है, जिससे क्रैंकशाफ्ट को घूमने में कम रुकावट मिलती है और बाइक जल्दी स्टार्ट हो जाती है.

3. चोक का इस्तेमाल कारगर

ठंडे इंजन को स्टार्ट करने के लिए हवा से ज्यादा ईंधन की जरूरत होती है. ऐसे में चोक खींचने से पेट्रोल की मात्रा बढ़ जाती है और इंजन पहली-दूसरी कोशिश में ही चालू हो जाता है. ध्यान रखें कि बाइक स्टार्ट होने के लगभग 30 सेकंड बाद चोक बंद कर दें, ताकि इंजन स्मूथ चले और फ्यूल की बर्बादी न हो.

4. बिना इग्निशन के किक

एक और असरदार तरीका है- इग्निशन ऑफ रखकर 3 से 4 बार खाली किक मारना. इससे सिलेंडर में जमा गाढ़ा तेल थोड़ा पतला हो जाता है और इंजन के हिस्सों में लुब्रिकेशन फैल जाता है. इसके बाद जब आप चाबी ऑन करके किक मारेंगे, तो बाइक आसानी से स्टार्ट होगी. यह बैटरी और सेल्फ स्टार्ट दोनों की उम्र बढ़ाने में भी मदद करता है.

इंजन पर बढ़ता है दबाव

दैनिक जीवन में यह समस्या सीधे यूजर्स को प्रभावित करती है. ऑफिस जाने वाले लोग समय पर निकल नहीं पाते और कई बार बैटरी डिस्चार्ज होने से अतिरिक्त खर्च भी उठाना पड़ताहै. लगातार फेल स्टार्टिंग से इंजन पर दबाव बढ़ता है और उसकी परफॉर्मेंस पर असर पड़ताहै.

क्लच और चोक का खेल

ऑटोमोबाइल इंजीनियरों के मुताबिक ठंडे मौसम में इंजन को स्टार्ट करने के लिए ज्यादा फ्यूल की जरूरत होती है. यही कारण है कि चोक का इस्तेमाल कारगर साबित होता है. वहीं, बिना इग्निशन के किक मारने से ऑयल पतला होकर सिलेंडर में फैल जाता है, जिससे इंजन आसानी से घूमता है. क्लच ट्रिक गियरबॉक्स का दबाव कम करती है और स्पार्क प्लग की सफाई करंट प्रवाह को बेहतर बनाती है.

बढ़ेगी बाइक की लाइफ भी

ऑटो एक्सपर्ट्स का कहना है कि बाइक को रात में खुले में रखने से बचना चाहिए. कवर का इस्तेमाल करने से बैटरी और इंजन ठंड और नमी से सुरक्षित रहते हैं. साथ ही, समय-समय पर स्पार्क प्लग और बैटरी की जांच करना बेहद जरूरी है. यह न केवल स्टार्टिंग की समस्या को कम करता है बल्कि बाइक की लाइफ भी बढ़ाता है.

भविष्य में ऑटो कंपनियां ठंडे मौसम के लिए एडवांस्ड बैटरी और स्मार्ट इंजन ऑयल पर काम कर रही हैं. फिलहाल यूजर्स को इन आसान टिप्स का पालन करके सर्दियों में बाइक स्टार्टिंग की समस्या से राहत मिल सकती है.

यह भी पढ़ें: बार-बार बदलनी पड़ रही है कार की बैटरी? जानिए इसकी असली वजह और समाधान

यह भी पढ़ें: OTP नहीं मिल रहा? तुरंत बदलें RC और DL का मोबाइल नंबर, ये है आसान तरीका

Previous article बिना फॉर्मर आइडी के नहीं मिलेगा पीएम किसान निधि का लाभ
Next article दीनापट्टी पंचायत में विकास कार्यों का एसडीएम ने किया निरीक्षण
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel