[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile 2-Wheeler चोरी क्यों होते हैं? अपनी गाड़ी चोरों से बचाने के 9 जबरदस्त तरीके

2-Wheeler चोरी क्यों होते हैं? अपनी गाड़ी चोरों से बचाने के 9 जबरदस्त तरीके

0
2-Wheeler चोरी क्यों होते हैं? अपनी गाड़ी चोरों से बचाने के 9 जबरदस्त तरीके
Bike–Scooter Theft रोकने के 10 पक्के उपाय

2-Wheeler Theft Prevention Tips: देशभर में 2-व्हीलर चोरी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. चोर अब कुछ ही सेकंड में लॉक तोड़कर बाइक या स्कूटर उड़ा लेते हैं. ऐसे में सिर्फ कंपनी के दिये लॉक पर भरोसा करना काफी नहीं है. अगर आप चाहते हैं कि आपकी बाइक चोरों के निशाने पर न आये, तो आपको बहु-स्तरीय सुरक्षा (multi-layered security) अपनानी होगी. यहां जानिए सबसे कारगर तरीके- छोटे, आसान और बेहद असरदार.

1. मजबूत Locks का इस्तेमाल करें

  • कमजोर cable lock छोड़िए, अब समय है hardened steel chain-lock, U-lock (D-lock) और disc brake lock लगाने का.
  • दो अलग-अलग तरह के लॉक लगाने से चोर को दो तरह के टूल लाने पड़ते हैं, यहीं उनके लिए खेल बिगड़ जाता है.

2. Bike को किसी स्थिर वस्तु से बांधें

  • स्कूटर-बाइक को हमेशा pole, ground anchor या किसी भारी स्थिर चीज से बांधें.
  • अगर चोरी करने वाला गाड़ी उठा भी ले, तो लॉक के साथ उठाना मुश्किल हो जाता है.

3. Kill-Switch लगवाएं- चोर बाइक स्टार्ट ही नहीं कर पाएगा

  • एक hidden kill-switch जो fuel pump या ignition coil को काट दे, यह सबसे बड़ा गेमचेंजर होगा.
  • चोर चाबी घुमाएगा पर बाइक स्टार्ट नहीं होगी.

4. Alarm System और GPS Tracker जरूर लगाएं

  • Motion sensor वाला alarm थोड़ी सी छेड़छाड़ पर भी तेज आवाज करता है.
  • एक hidden GPS tracker लगाएं, गाड़ी चोरी हो भी जाए तो लोकेशन तुरंत मिल जाएगी.

5. हमेशा रोशनी और भीड़ वाले इलाके में पार्क करें

  • चोर अंधेरे और सुनसान जगह तलाशते हैं.
  • CCTV, light और लोगों के बीच पार्क करना चोर की हिम्मत कम करता है.

6. Cover का इस्तेमाल- चोर की नजर में ना आए आपकी बाइक

  • एक साधारण lockable bike cover से गाड़ी की ब्रांड, मॉडल और एक्सेसरीज नजर नहीं आतीं.
  • चोर को अंदाजा नहीं लगता कि गाड़ी में कितनी सुरक्षा लगी है.

7. हर बार लॉक करें- चाहे 2 मिनट के लिए ही क्यों न छोड़ें

  • कई चोरी सिर्फ इसलिए होती है क्योंकि मालिक बस 2 मिनट का सोचकर लॉक नहीं लगाते.
  • यह आदत बदलें.

8. पहचान सुनिश्चित करें- सीरियल नंबर, फोटो और रजिस्ट्रेशन सुरक्षित रखें

  • गाड़ी का model, chassis नंबर, engine नंबर नोट कर रखें.
  • चोरी होने पर पुलिस ट्रैकिंग में बड़ी मदद मिलती है.

9. पार्किंग में सतर्क रहें

  • अनजान लोगों की संदिग्ध गतिविधि दिखे, तो तुरंत गार्ड या पुलिस को सूचना दें.

क्या हीरो स्प्लेंडर भारत की सबसे ज्यादा चोरी होने वाली बाइक है?

Hero Splendor Theft Guard: स्प्लेंडर को चोरों से बचाने की तकनीक देख आप भी बोलेंगे- 21 तोपों की सलामी डिजर्व करता है बनानेवाला

Previous article ‘उम्र के इस पड़ाव पर…’ रवींद्र जडेजा से नाता तोड़ने पर CSK ने तोड़ी चुप्पी
Next article Motihari: जिले में 90 फसदी केंद्रों पर अब तक शुरू नहीं हुई धान अधिप्राप्ति, 95 किसानों से 895 एमटी की खरीद
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel