[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile आपकी इन गलतियों से घट जाती है बाइक इंजन की लाइफ, आज से ही हो जाएं अलर्ट

आपकी इन गलतियों से घट जाती है बाइक इंजन की लाइफ, आज से ही हो जाएं अलर्ट

0
आपकी इन गलतियों से घट जाती है बाइक इंजन की लाइफ, आज से ही हो जाएं अलर्ट
बाइक में इंजन ऑइल डालता हुआ एक आदमी

Bike Engine Maintenance Tips: अक्सर बाइक का इंजन जल्दी खराब होना किसी बड़ी मैकेनिकल दिक्कत की वजह से नहीं, बल्कि हमारी रोज की छोटी-छोटी आदतों का नतीजा होता है. आजकल इंजनों में बेहतर इंजीनियरिंग, मजबूत मटेरियल और अच्छी कूलिंग टेक्नोलॉजी दी जा रही है, फिर भी अगर इस्तेमाल सही तरीके से न हो, तो इंजन पर असर पड़ना तय है. इसलिए आज हम आपको ऐसी 5 आम गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कई बाइक मालिक आज भी अनजाने में करते रहते हैं.

ठंडे इंजन पर गलत तरीके से स्टार्ट करना

अक्सर लोग जल्दबाजी में बाइक या कार स्टार्ट करते ही तेज चलाने लगते हैं, जो इंजन के लिए सही नहीं है. जब इंजन ठंडा होता है, तब ऑयल पूरी तरह से हर हिस्से तक नहीं पहुंचा होता. ऐसे में पिस्टन और कैमशाफ्ट जैसे पार्ट्स को पर्याप्त लुब्रिकेशन नहीं मिल पाता. अगर आप इसी समय तेज राइडिंग करते हैं, तो घर्षण (friction) बढ़ता है और इंजन जल्दी घिसने लगता है. बेहतर यही है कि स्टार्ट करने के बाद कुछ सेकंड इंजन को स्थिर रहने दें और शुरुआती कुछ मिनट आराम से चलाएं.

समय पर ऑयल न बदलना

इंजन ऑयल को समय पर बदलना भी उतना ही जरूरी है, लेकिन कई लोग इसे टालते रहते हैं. धीरे-धीरे ऑयल गर्मी और गंदगी की वजह से अपनी क्वालिटी खो देता है. इससे उसकी लुब्रिकेशन और कूलिंग की क्षमता कम हो जाती है. ऐसे ऑयल के साथ गाड़ी चलाने से इंजन में घर्षण और टेम्परेचर बढ़ता है, जो धीरे-धीरे नुकसान पहुंचाता है.

हाई RPM पर राइडिंग और गलत गियर में बाइक चलाना

अगर आप बाइक को बार-बार हाई RPM पर चलाते हैं, तो ये उसके इंजन पर एक्स्ट्रा लोड डालता है. क्रैंकशाफ्ट और वाल्व जैसे पार्ट्स पर लोड बढ़ जाता है. हां, इंजन हाई RPM झेल सकता है, लेकिन लंबे समय तक ऐसा करने से गर्मी बढ़ती है और खासकर शहर के ट्रैफिक में, जहां बार-बार एक्सीलरेशन करना पड़ता है, इंजन जल्दी घिसने लगता है.

वहीं दूसरी तरफ, अगर आप कम स्पीड में ही बाइक को हाई गियर में चला रहे हैं (जिसे lugging कहते हैं), तो ये भी सही नहीं है. इससे इंजन पर जबरदस्ती का दबाव पड़ता है, क्नॉकिंग (knocking) की समस्या हो सकती है और अंदर के पार्ट्स पर ज्यादा लोड आता है. 

बहुत ज्यादा क्लच का इस्तेमाल करना

अब बात क्लच की करें, तो बहुत ज्यादा क्लच का इस्तेमाल खासकर आधा दबाकर ट्रैफिक में चलाना क्लच प्लेट्स को जल्दी खराब कर देता है. इससे हीट भी ज्यादा बनती है और बाइक की परफॉर्मेंस व माइलेज पर असर पड़ता है. कोशिश करें कि क्लच का इस्तेमाल सिर्फ जरूरत पड़ने पर ही करें.

यह भी पढ़ें: EV को लंबे समय तक चलाना है? ये स्मार्ट टिप्स आएंगे काम

Previous article रामलला मैदान में आयोजित विष्णु महायज्ञ में उमड़े लोग
Next article बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, तीन उपभोक्ताओं पर प्राथमिकी
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel