[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile 1 जनवरी 2026 से शुरू हो रही Bharat Taxi, जानें Ola, Uber और Rapido से कितनी अलग है ये सर्विस

1 जनवरी 2026 से शुरू हो रही Bharat Taxi, जानें Ola, Uber और Rapido से कितनी अलग है ये सर्विस

0
1 जनवरी 2026 से शुरू हो रही Bharat Taxi, जानें Ola, Uber और Rapido से कितनी अलग है ये सर्विस
1 जनवरी 2026 से शुरू हो रही Bharat Taxi (Photo AI Generated)

Bharat Taxi: अभी आपसे पूछ लिया जाए कि राइड बुक करने के लिए आप कौन सा ऐप इस्तेमाल करते हैं तो आपका जवाब उबर, ओला और रैपिडो ही होगा. लेकिन 1 जनवरी 2026 से नयी भारत टैक्सी लॉन्च होने जा रही है इन एप्स को टक्कर देगी. यह एक नई राइड-हेलिंग सर्विस है, जो उबर, ओला और रैपिडो जैसी होगी, लेकिन कई मामलों में इनसे अलग भी है. हां, इसमें आप मोबाइल से ही कैब बुक कर पाएंगे, लेकिन समानता बस यहीं तक है.

ये नया मॉडल भारत में ऑन-डिमांड कैब बुकिंग के तरीके को पूरी तरह बदल सकता है. इसमें ड्राइवरों को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा, क्योंकि वे पहले से ज्यादा कमाई कर पाएंगे. वहीं यात्रियों के लिए इसका मतलब हो सकता है सर्ज प्राइसिंग से छुटकारा, यानी सफर सस्ता पड़ेगा. आइए आपको इसके बारे में डिटेल में बताते हैं. 

Bharat Taxi क्या है?

भारत टैक्सी एक नई को-ऑपरेटिव राइड-हेलिंग सर्विस है. को-ऑपरेटिव होने का मतलब है कि इसे कोई प्राइवेट कंपनी या बड़े निवेशक नहीं चलाते, बल्कि इसे खुद ड्राइवर मिलकर चलाते हैं. यह न तो किसी एक मालिक के हाथ में है और न ही कोई पब्लिक कंपनी है.

भारत टैक्सी में फैसले लोकतांत्रिक तरीके से लिए जाएंगे, यानी हजारों ड्राइवर मिलकर तय करेंगे कि सर्विस कैसे चलेगी. यूजर के लिए यह बिल्कुल एक सामान्य कैब सर्विस जैसी ही होगी, जहां आप जरूरत के समय कैब, ऑटो या बाइक टैक्सी बुक कर पाएंगे. काम करने का तरीका Uber, Ola और Rapido जैसा ही होगा, बस फर्क इतना है कि इसका कंट्रोल ड्राइवरों के हाथ में होगा.

भारत टैक्सी को-ऑपरेटिव सर्विस कैसे काम करेगी?

भारत टैक्सी एक जीरो-कमीशन मॉडल पर काम करेगी, यानी ड्राइवर अपनी कमाई का ज्यादातर हिस्सा खुद रख पाएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ड्राइवर दिन के अंत में अपनी कमाई का करीब 80 से 100 फीसदी तक घर ले जा सकते हैं. हालांकि अभी साफ नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि ड्राइवरों को प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करने के बदले एक छोटी-सी फीस देनी पड़ सकती है. इस फीस का इस्तेमाल ऐप को बेहतर बनाने और सर्विस को बढ़िया तरीके से चलाने में किया जाएगा.

वहीं यात्रियों के लिए अच्छी खबर ये है कि इसमें पीक टाइम में ज्यादा चार्ज नहीं किया जाएगा और जो लोग रोज एक ही जगह, जैसे घर और ऑफिस, जाते हैं उन्हें किराया ज्यादा स्थिर और भरोसेमंद मिल सकता है.

Google Play Store और Apple App Store से कर सकते हैं डाउनलोड 

Bharat Taxi ऐप एंड्रॉयड यूजर्स के लिए Google Play Store और iPhone यूजर्स के लिए Apple App Store पर डाउनलोड के लिए मौजूद है. हालांकि साफ-साफ बता दें कि फिलहाल यह सर्विस बीटा स्टेज में है और अभी दिल्ली व गुजरात के कुछ चुनिंदा इलाकों में ही उपलब्ध है. जब ऐप पूरी तरह से लॉन्च होगी, तब इसका फाइनल वर्जन मौजूदा ऐप से काफी अलग भी हो सकता है.

यह भी पढ़ें: Made In India: 6-स्ट्रोक इंजन ने मचाया धमाल, लो-एमिशन और मल्टी-फ्यूल टेक्नोलॉजी का दम

Previous article पहले मारपीट कर किया घायल, फिर हवाई फायरिंग कर हुए फरार
Next article ..होली क्रॉस स्कूल, वेस्ट बोकारो में वार्षिक खेलकूद का आयोजन
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel