[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile 153km रेंज, TFT डिस्प्ले और 80kmph की टॉप स्पीड, जानें Bajaj Chetak के इस वेरिएंट में और क्या खास

153km रेंज, TFT डिस्प्ले और 80kmph की टॉप स्पीड, जानें Bajaj Chetak के इस वेरिएंट में और क्या खास

0
153km रेंज, TFT डिस्प्ले और 80kmph की टॉप स्पीड, जानें Bajaj Chetak के इस वेरिएंट में और क्या खास
Bajaj Chetak 3501 (Photo: Chetak)

Bajaj Chetak धीरे-धीरे इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में एक काफी रिफाइंड और प्रीमियम ऑप्शन के तौर पर सामने आया है. इसके नए 35 सीरीज लाइनअप में सबसे ऊपर बैठता है Chetak 3501. यह इस रेंज का सबसे टॉप और फीचर-लोडेड मॉडल है. जहां एक तरफ Chetak 3503 को रोजमर्रा की जरूरतों और प्रैक्टिकल यूज के लिए बनाया गया है और 3502 एक बैलेंस्ड पैकेज देता है, वहीं 3501 को खास तौर पर ज्यादा कम्फर्ट, ज्यादा फीचर्स और एक प्रीमियम राइडिंग एक्सपीरियंस देने के लिए बनाया गया है.

अगर आप Chetak का फ्लैगशिप मॉडल लेने का सोच रहे हैं और जानना चाहते हैं कि 3501 में ऐसा क्या खास है जो इसे बाकी से अलग बनाता है, तो आइए जानते हैं.

Chetak 3501: डिजाइन 

पहली नजर में देखें तो Chetak 3501 अपने बाकी वेरिएंट्स से बहुत अलग नहीं लगता है. Bajaj ने वही क्लासिक और एलिगेंट रेट्रो डिजाइन बनाए रखा है. इसका राउंड हेडलैंप, स्मूद बॉडी पैनल्स, साफ-सुथरा टेल सेक्शन और सिंपल लेकिन स्टाइलिश सिलुएट इसे एक टाइमलेस लुक देते हैं. बाकी मॉडल्स की तरह इसमें भी ऑल-मेटल बॉडी दी गई है. कलर ऑप्शन्स की बात करें तो यह स्कूटर Indigo Metallic, Hazel Nut, Pista Green, Racing Red और Brooklyn Black जैसे शानदार शेड्स में आता है.

Chetak 3501: सेफ्टी और हार्डवेयर

Chetak 3501 में 12-इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं. इनमें ट्यूबलेस टायर्स दिए गए हैं. राइड को कम्फर्टेबल बनाने के लिए इसमें आगे की तरफ टेलिस्कोपिक सस्पेंशन और पीछे मोनोशॉक सेटअप दिया गया है. ब्रेकिंग की बात करें तो इसमें आगे डिस्क ब्रेक और पीछे ड्रम ब्रेक मिलता है. साथ में CBS (Combined Braking System) भी दिया गया है.

Chetak 3501: मोटर, परफॉरमेंस और रेंज

Chetak 3501 में आपको 3.5kWh की बैटरी मिलती है. रेंज की बात करें तो कंपनी इसके लिए 153km (IDC) तक का दावा करती है. इसकी टॉप स्पीड 80 kmph तक जाती है, जो इसे 3503 मॉडल से ज्यादा पावरफुल बनाती है. इसमें आपको फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है. Bajaj का दावा है कि फास्ट चार्जर से इसे लगभग 3 घंटे में 0 से 80% तक चार्ज किया जा सकता है.

Chetak 3501: फीचर्स

  • TFT टचस्क्रीन डिस्प्ले
  • टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन (रास्ता सीधे स्क्रीन पर दिखता है)
  • म्यूजिक कंट्रोल
  • कॉल और SMS अलर्ट
  • स्मार्टफोन कनेक्टिविटी
  • सीक्वेंशियल इंडिकेटर्स
  • कीलेस अनलॉक सिस्टम (चाबी की जरूरत नहीं)
  • रिवर्स मोड
  • हिल होल्ड असिस्ट (ढलान पर स्कूटर पीछे नहीं जाता)
  • जियो-फेंसिंग (एरिया से बाहर जाने पर अलर्ट)
  • ओवर-स्पीड अलर्ट
  • राइड एनालिटिक्स
  • चोरी का अलर्ट
  • रिमोट इम्मोबिलाइजेशन (दूर से स्कूटर बंद करने की सुविधा)

इसके अलावा, इसमें ऐप-बेस्ड कनेक्टेड फीचर्स भी मिलते हैं, जिससे आप अपने फोन से ही स्कूटर की लोकेशन, स्टेटस और राइड डेटा आसानी से देख सकते हैं. इसमें 35 लीटर का बड़ा अंडरसीट स्टोरेज मिलता है, जिसमें आप हेलमेट या काफी सामान आराम से रख सकते हैं.

Chetak 3501: कीमत

Bajaj Chetak 3501 की कीमत ₹1,47,507 (एक्स-शोरूम) रखी गई है. यह Chetak 35 रेंज का सबसे प्रीमियम और सबसे महंगा स्कूटर है, जो 3502 और 3503 वेरिएंट्स से ऊपर आता है.

यह भी पढ़ें: 43 लीटर का स्टोरेज स्पेस, 163 km तक की रेंज… जानें क्यों ये स्कूटर कहलाती है ‘स्कूटर का SUV’

Previous article कैमूर: चांद प्रखंड के सेवरी टोला में नल-जल योजना नहीं होने से पेयजल संकट, तीन दिनों से चापाकल खराब, बढ़ी लोगों की परेशानी
Next article बिहार पुलिस और अग्निवीर में चयनित 40 युवाओं का सम्मान
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel