[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile स्पोर्टी लुक के साथ आ रही Audi SQ8, लॉन्च से पहले जानिए डिजाइन से लेकर सबकुछ

स्पोर्टी लुक के साथ आ रही Audi SQ8, लॉन्च से पहले जानिए डिजाइन से लेकर सबकुछ

0
स्पोर्टी लुक के साथ आ रही Audi SQ8, लॉन्च से पहले जानिए डिजाइन से लेकर सबकुछ
ऑडी SQ8 / फोटो- ऑडी

लग्जरी कार सेगमेंट में एक और दमदार एंट्री होने जा रही है. Audi भारत में अपनी नई हाई-परफॉर्मेंस SUV Audi SQ8 को लॉन्च करने के लिए तैयार है. यह SUV स्टाइल, पावर और प्रीमियम फीचर्स का शानदार कॉम्बिनेशन लेकर आएगी. कंपनी की लाइन-अप में यह Audi Q8 और टॉप मॉडल Audi RS Q8 के बीच जगह बनाएगी और ग्राहकों को स्पोर्टी ड्राइविंग का नया एक्सपीरियंस देने का दावा करती है. ऐसे में आइए जानते हैं लॉन्च से पहले इसके डिजाइन, इंजन और फीचर्स के बारे में.

दमदार इंजन और परफॉर्मेंस

Audi SQ8 में 4.0-लीटर ट्विन-टर्बो V8 पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो लगभग 507 hp और 770 Nm टॉर्क जेनरेट करता है. यही इंजन RS Q8 में भी मिलता है, हालांकि SQ8 में इसे थोड़ा अलग तरीके से ट्यून किया गया है. यह SUV 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आएगी और इसमें कंपनी का फेमस quattro ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम दिया जाएगा. इससे कार को बेहतर ग्रिप, फास्ट एक्सीलरेशन और बेहतर ड्राइविंग कंट्रोल मिलेगा.

स्पोर्टी और आकर्षक डिजाइन

डिजाइन कि बात करें, तो Audi SQ8 का लुक काफी स्पोर्टी और एग्रेसिव होगा. इसमें कूपे-स्टाइल SUV सिल्हूट दिया गया है, जिससे इसका प्रोफाइल काफी एथलेटिक दिखाई देता है. फ्रंट में Audi की सिग्नेचर सिंगल-फ्रेम ग्रिल दी गई है, जिसमें हनीकॉम्ब पैटर्न और डार्क फिनिश देखने को मिलेगा. इसके साथ स्लिम LED हेडलैंप, बड़ा एयर इनटेक और मस्कुलर बंपर SUV को और ज्यादा दमदार लुक देते हैं.

साइड प्रोफाइल में ढलान वाली रूफलाइन, खास S-सीरीज अलॉय व्हील्स और डार्क एक्सेंट इसे स्पोर्टी बनाते हैं. पीछे की तरफ फुल-वाइड LED लाइट बार, क्वाड एग्जॉस्ट और रूफ स्पॉइलर SUV के परफॉर्मेंस लुक को पूरा करते हैं.

लग्जरी इंटीरियर और हाई-टेक फीचर्स

Audi SQ8 के केबिन में कंपनी का डिजिटल और ड्राइवर-फोकस्ड लेआउट मिलेगा. इसमें फ्लैट-बॉटम लेदर स्टीयरिंग व्हील, S बैजिंग और पैडल शिफ्टर्स दिए जाएंगे. SUV में डुअल 12.3-इंच डिस्प्ले सेटअप मिलने की उम्मीद है, जिसमें एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और दूसरा इंफोटेनमेंट स्क्रीन होगा. यह सिस्टम वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto को सपोर्ट करेगा.

इसके अलावा कार में कई प्रीमियम फीचर्स मिल सकते हैं. जैसे Bang & Olufsen प्रीमियम साउंड सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, मल्टी-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, हीटिंग, वेंटिलेशन और मसाज फंक्शन वाली पावर्ड सीट्स, एंबियंट लाइटिंग, लेदर और Alcantara स्पोर्ट सीट्स.

सेफ्टी और ADAS फीचर्स

सेफ्टी के लिए, Audi SQ8 में कई एडवांस्ड फीचर्स मिल सकते हैं. इसमें मल्टीपल एयरबैग, ABS, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स शामिल हैं.

इसके साथ SUV में ADAS (Advanced Driver Assistance Systems) के भी मिलने की उम्मीद है, जिसमें एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन-कीपिंग असिस्ट, ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग, रियर क्रॉस-ट्रैफिक अलर्ट और ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे फीचर्स शामिल होंगे.

बुकिंग शुरू

Audi ने भारत में Audi SQ8 के लिए बुकिंग पहले ही शुरू कर दी है. ग्राहक कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट या myAudi Connect ऐप के जरिए 5 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर इस SUV को बुक कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: नए अवतार में आ रही Renault Duster, जानिए लॉन्च से पहले डिजाइन, फीचर्स और इंजन डिटेल्स

Previous article गैस बुकिंग के बाद कितने दिन में घर आना चाहिए सिलेंडर? देरी होने पर ऐसे करें शिकायत
Next article bhagalpur news. पहले चरण में कैंसर की पहचान के बाद करायें उचित उपचार, जीवन की रक्षा संभव
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel