[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile Tata Sierra EV vs Harrier EV: जानिए दोनों में कौन-सी 5 बड़ी बातें बनाती हैं इन्हें अलग

Tata Sierra EV vs Harrier EV: जानिए दोनों में कौन-सी 5 बड़ी बातें बनाती हैं इन्हें अलग

0
Tata Sierra EV vs Harrier EV: जानिए दोनों में कौन-सी 5 बड़ी बातें बनाती हैं इन्हें अलग
Tata Sierra EV vs Harrier EV (Photo: AI Generated)

टाटा मोटर्स ने भारत में अपनी Tata Sierra EV लॉन्च कर दी है. Sierra EV में Harrier EV वाला इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म, बैटरी ऑप्शन और QWD (क्वाड व्हील ड्राइव) सिस्टम मिलता है. फ्यूचरिस्टिक डिजाइन, टेक्नोलॉजी से भरपूर केबिन, बेहतर प्रैक्टिकलिटी, फास्ट परफॉर्मेंस और किफायती कीमत जैसी कई खूबियां इसे Harrier EV से अलग पहचान देती हैं. अगर आप दोनों SUVs के बीच कन्फ्यूज हैं, तो आइए जानते हैं वे 5 बड़े कारण, जिनकी वजह से Tata Sierra EV, Harrier EV पर बढ़त बनाती है.

स्टाइलिश और यूनिक डिजाइन

इसका यूनिक और फ्यूचरिस्टिक डिजाइन इसे अलग लुक देता है. वहीं, Tata Harrier EV अलग नजर आती है. इसका मस्क्युलर और रग्ड लुक इसे ज्यादा दमदार और ऑफ-रोडिंग के लिए तैयार SUV जैसा फील देता है. लेकिन अगर बात मॉडर्न और लाइफस्टाइल-फोकस्ड डिजाइन की करें, तो Sierra EV बाजी मारती है. Sierra EV में स्टाइलिश Sabre LED हेडलैंप्स, कनेक्टेड LED टेल लाइट्स के साथ क्लैमशेल टेलगेट, B और C-पिलर के चारों ओर सिग्नेचर ग्लासहाउस डिजाइन और लंबा, सीधा सिल्हूट दिया गया है.

बेहतर स्पेस और ज्यादा सुविधा

Harrier EV के मुकाबले Sierra EV की लंबाई थोड़ी कम है. लेकिन कॉम्पैक्ट होने का मतलब यह बिल्कुल नहीं कि इसमें स्पेस की कमी है. इसमें 622 लीटर का बड़ा बूट मिलता है. केबिन को भी रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. फ्रंट सीटों में एक्सटेंडेबल थाई सपोर्ट, विंडो-माउंटेड सनशेड्स, 60:40 स्प्लिट रियर सीट्स के साथ रिक्लाइन फंक्शन, Vehicle-to-Vehicle (V2V) और Vehicle-to-Load (V2L) चार्जिंग जैसी सुविधाएं इसे और भी खास बनाती हैं.

यह भी पढ़ें: Tata Sierra EV या Hyundai Creta Electric? जानिए किस SUV पर पैसा लगाना रहेगा फायदे का सौदा

ज्यादा एडवांस टेक्नोलॉजी

Sierra EV की सबसे बड़ी खासियत है एडवांस ट्रिपल-स्क्रीन डैशबोर्ड, जो Harrier EV में नहीं मिलता. इसमें तीन बड़े 12.3-इंच डिस्प्ले दिए गए हैं. इनमें  फ्रंट पैसेंजर के लिए अलग एंटरटेनमेंट और गेमिंग स्क्रीन भी शामिल है. यही नहीं, Sierra EV में HypAR हेड-अप डिस्प्ले (HUD), Dolby Atmos सपोर्ट वाला 12-स्पीकर JBL ऑडियो सिस्टम, डैशबोर्ड में इंटीग्रेटेड Sonic Shaft साउंडबार और AirConsole क्लाउड गेमिंग जैसे एडवांस्ड फीचर्स भी मिलते हैं.

हतर परफॉर्मेंस और लंबी ड्राइविंग रेंज

Tata Sierra EV और Harrier EV दोनों ही Tata Motors के नए acti.ev+ इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर बनी हैं. इतना ही नहीं, दोनों में 75 kWh का बैटरी पैक और ड्यूल-मोटर ऑल-व्हील-ड्राइव (AWD) सेटअप भी मिलता है. लेकिन असली फर्क Sierra EV की हल्की बॉडी और कॉम्पैक्ट साइज में है. यही वजह है कि Sierra EV सिर्फ 5.8 सेकंड में 0 से 100 km/h की स्पीड पकड़ लेती है.

वहीं Harrier EV को यही स्पीड हासिल करने में 6.3 सेकंड का समय लगता है. रेंज के मामले में भी Sierra EV आगे है. कंपनी का दावा है कि यह एक बार फुल चार्ज होने पर 665 km तक चल सकती है. वहीं Harrier EV की दावा की गई रेंज 627 km है.

कम कीमत में ज्यादा वैल्यू

Tata Sierra EV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 18.79 लाख रुपये रखी गई है. वहीं Harrier EV की शुरुआती कीमत 21.69 लाख रुपये है. खास बात यह है कि कम कीमत होने के बावजूद Sierra EV में वही बैटरी ऑप्शन, वही एडवांस इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म, एक जैसी परफॉर्मेंस और उससे भी बेहतर टेक्नोलॉजी फीचर्स मिलते हैं.

यह भी पढ़ें: Tata Sierra EV के 6 वेरिएंट में कौन है पैसा वसूल? खरीदने से पहले जान लें कीमत और फीचर्स

Previous article मुंबई Rain Alert: भारी बारिश से कुर्ला में एक की मौत, बाल-बाल बचा अंबानी का काफिला
Next article हजारीबाग के बेरो कला की 117 एकड़ जमीन पर झारखंड हाईकोर्ट ने बहाल की यथास्थिति
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel