[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile Apple iPhone का नया मॉडल 15 अप्रैल को होगा लॉन्च

Apple iPhone का नया मॉडल 15 अप्रैल को होगा लॉन्च

0
Apple iPhone का नया मॉडल 15 अप्रैल को होगा लॉन्च

Apple iPhone SE2 or iPhone 9 may launch on 15 April : ऐपल के किफायती आईफोन मॉडल की चर्चा ​पिछले काफी समय से चल रही है. अब ताजा खबर यह है कि यह फोन 15 अप्रैल को लॉन्च किया जा सकता है.

एक रिपोर्ट की मानें, तो ऐपल अपने iPhone SE2 या फिर iPhone 9 को अप्रैल में लॉन्च करने वाला है. यही नहीं, इस स्मार्टफोन की सेल भी 22 अप्रैल से शुरू हो सकती है.

बताया जाता है कि यह आईफोन साल 2017 में लॉन्च किफायती iPhone SE का सक्सेसर होगा और लेटेस्ट फीचर्स वाला आईफोन अफॉर्डेबल प्राइस में आयेगा.

ऐपल इस स्मार्टफोन को अपने वर्ल्ड वाइड डेवेलपर्स कांफ्रेंस (WWDC 2020) इवेंट से पहले आधिकारिक रूप से लॉन्च कर सकता है. पहले यह स्मार्टफोन 31 मार्च को लॉन्च होने वाला था लेकिन इस इवेंट को कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से कैंसिल करना पड़ा.

अब खबर है कि यह iPhone SE 2 या iPhone 9 हैंडसेट 15 अप्रैल को लॉन्च किया जा सकता है. इसके साथ ही, कंपनी इस स्मार्टफोन की सेल 22 मार्च से शुरू कर सकती है.

हालांकि, रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ऐपल यूनाइटेड स्टेट्स में कोरोना वायरस संकट के बीच हालात को देखते हुए इस शेड्यूल को बदल भी सकता है.

ऐपल अपने अफॉर्डेबल आईफोन की शुरुआती कीमत 399 डॉलर रख सकता है. ऐसे में भारत में इस फोन की कीमत करीब 26,000 रुपये से शुरू होगी. बताते चलें कि भारत में iPhone SE की कीमत अभी 39,000 रुपये है.

Previous article लॉकडाउन में हर दिन पेटीएम गेम्स से जुड़ रहे हैं 75000 नये यूजर
Next article Ram Navmi एक सांस्कृतिक पर्व, जो मर्यादा पुरुषोत्तम के आदर्शों का कराता है स्मरण
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel