[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile बिना लाइसेंस चलाइए नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, स्लो स्पीड लेकिन फीचर्स की भरमार

बिना लाइसेंस चलाइए नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, स्लो स्पीड लेकिन फीचर्स की भरमार

0
बिना लाइसेंस चलाइए नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, स्लो स्पीड लेकिन फीचर्स की भरमार
एम्पीयर रेओ वाइब इलेक्ट्रिक-स्कूटर

भारतीय इलेक्ट्रिक व्हीकल बाजार में ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने एक नया और बेहद खास स्कूटर लॉन्च किया है. कंपनी ने इसे Ampere Reo VYB नाम दिया है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे चलाने के लिए न तो ड्राइविंग लाइसेंस (DL) की जरूरत होगी और न ही आरटीओ रजिस्ट्रेशन की. यानी यह स्कूटर खासतौर पर उन यूजर्स के लिए है जो पहली बार इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदना चाहते हैं या जिनके पास अभी लाइसेंस नहीं है.

कीमत और टॉप स्पीड

Ampere Reo VYB को कंपनी ने ₹69,499 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है. इसकी टॉप स्पीड 25 Kmph है. इसी वजह से इसे बिना DL और रजिस्ट्रेशन के चलाया जा सकता है. यह स्कूटर खासकर यंग बायर्स और शहरी यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है.

बैटरी और रेंज

इसमें 1.44kWh की बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर 80 किलोमीटर तक की रेंज देती है. बैटरी को फुल चार्ज होने में करीब 5.5 घंटे लगते हैं. कंपनी का दावा है कि बैटरी की लाइफ 1 लाख किलोमीटर तक है, हालांकि वारंटी 3 साल या 30,000 किलोमीटर तक ही मिलेगी.

डिजाइन और फीचर्स

Ampere Reo VYB में 12 इंच के फ्रंट एलॉय व्हील्स और रियर में 10 इंच का सेटअप मिलता है. इसमें LED DRLs, की-लेस स्टार्ट, प्रीमियम की-फॉब और LCD डिजिटल क्लस्टर जैसे फीचर्स दिए गए हैं. स्कूटर को तीन कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है. इसके अलावा इसमें 24 लीटर का अंडर सीट स्टोरेज भी दिया गया है.

सुरक्षा और उपयोगिता

140mm ग्राउंड क्लियरेंस के साथ यह स्कूटर शहरी सड़कों पर आराम से चल सकता है. कंपनी ने इसे स्लो स्कूटर कैटेगरी में रखा है, जिससे यह सुरक्षित और आसान राइडिंग अनुभव देता है. यह भी पढ़ें: एक बार चार्ज करने पर लंबी रेंज देते हैं ये 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, कीमत 1 लाख से भी कम

Previous article पटना में डांस करने झारखंड से आई थीं दो बहनें, आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म के बाद मारपीट की, मोबाइल भी छीना
Next article आज खाते में आएंगे PM Kisan के ₹2000! तुरंत चेक करें आपका नाम है या नहीं
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel