[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile 83 साल की उम्र में खुद Defender Octa चलाते दिखे अमिताभ बच्चन, 3.8 सेकंड में पकड़ती है 100 km/h की स्पीड

83 साल की उम्र में खुद Defender Octa चलाते दिखे अमिताभ बच्चन, 3.8 सेकंड में पकड़ती है 100 km/h की स्पीड

0
83 साल की उम्र में खुद Defender Octa चलाते दिखे अमिताभ बच्चन, 3.8 सेकंड में पकड़ती है 100 km/h की स्पीड
Defender Octa ड्राइव करते अमिताभ बच्चन (Photo: @viralbhayani/Instagram)

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के पास लग्जरी कारों का शानदार कलेक्शन है. लेकिन उन्हें खुद गाड़ी चलाते हुए बहुत कम देखा जाता है. हाल ही में कुछ ऐसा हुआ जिसने कार लवर्स का ध्यान खींच लिया. 83 साल की उम्र में अमिताभ बच्चन को खुद एक Land Rover Defender चलाते हुए देखा गया. खास बात यह है कि वह Defender का नॉर्मल मॉडल नहीं, बल्कि Defender Octa चला रहे थे. यह इस SUV लाइनअप का सबसे पावरफुल और ऑफ-रोडिंग के लिए सबसे दमदार वेरिएंट माना जाता है. 

Defender Octa: कीमत

SUV Defender Octa को भारत में 2025 में 2.59 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था. Defender 110 पर बेस्ड यह SUV अपने बड़े ग्रिल, चौड़े व्हील आर्च और 22-इंच के अलॉय व्हील्स की वजह से सड़क पर बेहद शानदार और मस्कुलर नजर आती है.

दिलचस्प बात यह है कि अमिताभ बच्चन जिस Defender Octa को चलाते हुए नजर आए हैं, वह SUV के बेहद आकर्षक Petra Copper रंग में है. इसके अलावा, यह लग्जरी ऑफ-रोडर Carpathian Grey, Charente Grey और Faroe Green जैसे प्रीमियम कलर ऑप्शन्स में भी उपलब्ध है.

यह भी पढ़ें: पॉपुलर सिंगर दलेर मेहंदी ने खरीदी Mahindra की कूपे स्टाइल वाली इलेक्ट्रिक SUV, जानें कीमत और खूबियां

Defender Octa: फीचर्स

इंटीरियर की बात करें तो यह स्पेशल एडिशन काफी हद तक स्टैंडर्ड वेरिएंट जैसा ही है. लेकिन इसमें कुछ ऐसे प्रीमियम फीचर्स जोड़े गए हैं जो इसे और खास बनाते हैं. इसमें बड़ा 11.4-इंच का इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन मिलता है. साथ ही, सेमी-एनिलाइन लेदर अपहोल्स्ट्री के कारण केबिन और भी लग्जरी लगती है. सबसे दिलचस्प फीचर्स में से एक है सेंटर कंसोल में दिया गया मिनी-फ्रिज. यह लंबी यात्राओं के दौरान ड्रिंक्स और स्नैक्स को ठंडा रखने में मदद करता है. इन सबके अलावा भी कई छोटे-छोटे प्रीमियम टच इस SUV के केबिन को और ज्यादा खास बनाते हैं.

Defender Octa: इंजन और परफॉर्मेंस

इसके बोनट के नीचे BMW से लिया गया 4.4-लीटर ट्विन-टर्बो V8 माइल्ड-हाइब्रिड इंजन मिलता है, जो 635 hp की पावर और 750 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. खास बात यह है कि ऑफ-रोड लॉन्च मोड में टॉर्क बढ़कर 800 Nm तक पहुंच जाता है. यह इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है, जो चारों पहियों तक पावर पहुंचाता है. नतीजा यह है कि इतनी बड़ी और भारी SUV भी महज 3.8 सेकंड में 0 से 100 km/h की स्पीड पकड़ लेती है. वहीं इसकी टॉप स्पीड 250 km/h है.

यह भी पढ़ें: प्रभु देवा के गैराज में शामिल हुई MG M9, जानिए इस लग्जरी इलेक्ट्रिक MPV की खासियतें और कीमत

Previous article अहमदाबाद एयरपोर्ट पर टला बड़ा विमान हादसा: आमने-सामने आ गए एयर इंडिया और इंडिगो के प्लेन
Next article सीएम भगवंत मान के कथित वीडियो पर सियासत तेज, राघव चड्ढा ने FIR और इस्तीफे की मांग की
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel